एक्सप्लोरर

India Monsoon Update: देश में अगले कुछ दिन हल्की रहेगी बारिश की रफ्तार, 16 अगस्त से आएगी तेजी

असम और मेघालय में आज कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है. पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के गंगा से लगते इलाकों में भी व्यापक बारिश, कहीं-कहीं भारी बारिश जारी रहने की संभावना है.

India Monsoon Update: मौसम विभाग ने कहा है कि देश में वर्तमान में जारी कमजोर बारिश गतिविधि के अगले कुछ दिन तक लगातार बने रहने की संभावना है. हालांकि पूर्वोत्तर, पूर्वी भारत, उत्तर प्रदेश के उत्तरी हिस्सों और बिहार में बनी हुई अत्यधिक बारिश की स्थिति 14 अगस्त तक जारी रहने की उम्मीद है और इसके बाद यह कम हो जाएगी. 

उत्तर भारत के मैदानी इलाकों (पंजाब, हरियाणा, राजस्थान), मध्य भारत, महाराष्ट्र, गुजरात सहित प्रायद्वीपीय भारत (तमिलनाडु और केरल के बाहर) अधिकतर हिस्सों में 15 अगस्त तक हल्की बारिश की काफी संभावना है. भारत में 16 अगस्त से बारिश गतिविधि में तेजी आएगी. अगले पांच दिनों में तमिलनाडु और केरल में छिटपुट से लेकर व्यापक बारिश होने की संभावना है. तमिलनाडु में 14 अगस्त और केरल में 12 अगस्त तक कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है.

देशभर में मानसून में मौजूदा कमजोरी के 15 अगस्त तक बने रहने की संभावना है. वहीं, पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत, उत्तर प्रदेश के उत्तरी हिस्सों और बिहार में बनी हुई अत्यधिक बारिश की स्थिति 14 अगस्त तक बनी रहने की उम्मीद है और इसके बाद यह कम हो जाएगी.

कहां होगी भारी बारिश
आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, देश में एक जून से 10 अगस्त तक सामान्य से पांच फीसदी कम बारिश हुई है.
असम और मेघालय में 11 से 13 अगस्त के बीच कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है. वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के गंगा से लगते इलाकों में 14 अगस्त के बीच व्यापक बारिश, कहीं-कहीं भारी बारिश जारी रहने की संभावना है. वहीं, पश्चिमी हिमाचल क्षेत्र में अगले पांच दिनों में छिटपुट से लेकर व्यापक बारिश होने की संभावना है. आईएमडी ने कहा कि 11 से 15 अगस्त तक उत्तराखंड में और 12 से 14 अगस्त के बीच हिमाचल प्रदेश में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है.

पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर भारी बारिश
पूर्वी उत्तर प्रदेश में बुधवार को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई जबकि कुछ स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई. पश्चिमी यूपी के अलग अलग स्थानों पर हल्की बारिश/गरज के साथ छींटे पड़े. वहीं, प्रयागराज, चित्रकूट, प्रतापगढ़, कौशाम्बी, बस्ती, रायबरेली, श्रावस्ती, बलिया, लखनऊ और सुल्तानपुर में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश दर्ज की गई. मौसम विभाग का अनुमान है कि 12 अगस्त को पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है.

ये भी पढ़ें-
राहुल गांधी के बाद अब कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला समेत पांच वरिष्ठ नेताओं का ट्विटर अकाउंट निलंबित

दिल्ली: छह साल की बच्ची के साथ रेप, पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार कर POSCO एक्ट के तहत मामला किया दर्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
25 साल पहले सऊदी में लिए थे 25 हजार रुपये, गूगल से घर ढूंढकर लौटाए... केरल के इस शख्स ने जीता सबका दिल
25 साल पहले सऊदी में लिए थे 25 हजार रुपये, गूगल से घर ढूंढकर लौटाए... केरल के इस शख्स ने जीता सबका दिल
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'हमारे विधायकों को दिया गया 20-30 करोड़ का ऑफर', उमर अब्दुल्ला के दावे पर आया BJP का रिएक्शन
'हमारे विधायकों को दिया गया 20-30 करोड़ का ऑफर', उमर अब्दुल्ला के दावे पर आया BJP का रिएक्शन

वीडियोज

Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी
Farah Khan ने Akanksha Chaudhary की लगाई जमकर क्लास
लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
'जिन्हें अपने ही लोग नाकारा लगें...', सचिन पायलट का जिक्र कर गजेंद्र सिंह शेखावत का अशोक गहलोत पर पलटवार
'जिन्हें अपने ही लोग नाकारा लगें...', सचिन पायलट का जिक्र कर गजेंद्र सिंह शेखावत का अशोक गहलोत पर पलटवार
बांग्लादेश में घिरे PM तारिक रहमान, जमात चीफ बोले- BNP ने तोड़ा वादा, कर दी ये बड़ी मांग
बांग्लादेश में घिरे PM तारिक रहमान, जमात चीफ बोले- BNP ने तोड़ा वादा, कर दी ये बड़ी मांग
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
Best Roti for Health: मक्का-ज्वार-बाजरा या गेहूं... सबसे जल्दी पचती है किसकी रोटी, किसमें होती है सबसे ज्यादा ताकत?
मक्का-ज्वार-बाजरा या गेहूं... सबसे जल्दी पचती है किसकी रोटी, किसमें होती है सबसे ज्यादा ताकत?
Potato Boiling Guide: एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात
एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात
Embed widget