एक्सप्लोरर

India Monsoon Update: बिहार, उत्तराखंड में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश की संभावना, जानिए देशभर में आज मानसून का हाल

India Monsoon Update: आईएमडी के अनुसार देश के कई राज्यों में आज कुछ स्थानों पर भारी बारिश की भी संभावना है. बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में 23 अगस्त तक भारी बारिश हो सकती है.

India Monsoon Update: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार देश में आज कई राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की भी संभावना है. गंगीय पश्चिम बंगाल, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड के हिस्सों, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, ओडिशा के कुछ हिस्सों, तेलंगाना के अलग-अलग हिस्सों, मध्य प्रदेश, कोंकण और गोवा के कुछ इलाकों, उत्तराखंड और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. 

इसके अलावा झारखंड, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात क्षेत्र, दक्षिण-पूर्व और पूर्वी राजस्थान, हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों और लक्षद्वीप में भी आज हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और सौराष्ट्र के साथ साथ आज कच्छ में भी हल्की बारिश की संभावना है.

19 से 23 अगस्त तक इन राज्यों में भारी बारिश की आशंका 

आईएमडी के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून अब देश के उत्तर-पश्चिम क्षेत्र के राज्यों में हावी हो चुका है जिसके चलते अगले कुछ दिनों में यहां तेज बारिश की आशंका है. आईएमडी ने बताया कि, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में 23 अगस्त तक भारी बारिश हो सकती है. साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ और पूर्वी राजस्थान में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. 

मध्य प्रदेश के 21 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी 

आईएमडी ने मध्य प्रदेश के 21 जिलों में गरज चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी देते हुए येलो अलर्ट जारी किया है. आईएमडी के अनुसार सागर, छतरपुर, दमोह, टीकमगढ़, पन्ना, निवाड़ी, रीवा, सतना, अनूपपुर, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, राजगढ़, विदिशा, रायसेन, होशंगाबाद, बैतूल, धार और नरसिंहपुर जिलों में गरज चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर सहित राज्य के 10 संभागों में अधिकांश स्थानों पर बारिश या गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है.

मध्यप्रदेश में इस महीने में दूसरी बार बारिश का दौर चल रहा है. पहली बार प्रदेश के उत्तरी हिस्से में ग्वालियर व चंबल संभाग में बारिश से तबाही मची थी, जिसमें 24 लोगों की मौत हो गई थी. साहा ने कहा कि मॉनसून अब ग्वालियर और सीधी से गुजर रहा है जिससे नमी आ रही है और बारिश हो रही है. अगले दो से तीन दिनों तक बारिश जारी रहने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें 

जम्मू कश्मीर: पम्पोर में मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर, सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेरा, ऑपरेशन जारी

गडकरी ने की नेहरु और वाजपेयी की तारीफ, विपक्ष और सरकार दोनों को आत्ममंथन की सलाह दी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget