एक्सप्लोरर

Delhi-NCR Weather: अगले दो घंटों में दिल्ली एनसीआर में बदल सकता है मौसम का हाल, IMD ने की ये भविष्यवाणी

IMD Prediction: मौसम विभाग ने दिल्ली एनसीआर के मौसम को लेकर पूर्वानुमान लगाया है जिसमें अगले दो घंटों में आसपास के इलाकों में हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चलेंगी और बादल के गरजने की भी संभावना है.

Weather Update: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अनुमान जताया है कि अगले दो घंटे में दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) और इसके आसपास के इलाकों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश (Light Rain), तेज हवाएं (Gusty Wind), बादल के गरजने के साथ मौसम बदलने की संभावना है. ये अनुमान पश्चिम, उत्तर पश्चिम, दक्षिण उत्तर, दक्षिण दिल्ली और एनसीआर (Delhi and NCR) के साथ साथ रोहतक (Rohtak), चरखी दादरी, झज्झर, फरुखनगर, कोसली इलाकों के लिए भी जताया है.

वहीं दिल्ली में अधिकतम तामपान 40 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है. इससे पहले दिल्ली में सोमवार शाम को आई तेज आंधी के कारण बड़ी संख्या में सभी सड़कों पर पेड़ उखड़कर गिर गए थे जिससे दूसरे दिन भी यातायात प्रभावित रहा था. सड़क पर गिरे पेड़ों की वजह से सुबह दफ्तर जाने वाले लोगों को भी समस्या का सामना करना पड़ा था. इस दौरान पूर्वी दिल्ली के विकास मार्ग से लेकर मध्य दिल्ली के आइटीओ, लुटियंस दिल्ली के कस्तूरबा गांधी मार्ग से लेकर तिलक मार्ग, सिकंदरा रोड, रिंग रोड, मथुरा रोड और मंडी हाउस पर यातायात जाम हो गया था.

आगे कैसा रहेगा मौसम का हाल

आज आंधी बारिश के बाद मौसम काफी हद तक साफ हो जाएगा. हालांकि इसके बावजूद तापमान बढ़ने की संभावना नहीं है. आंशिक तौर पर कभी कभार बादल देखने को मिल सकते हैं. 20 से 30 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. 6 जून तक अधिकतम तापमान 41 से 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 से 27 डिग्री के आसपास रह सकता है.

सामान्य से ज्यादा बारिश होने की उम्मीद

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार इस बार देश भर में बारिश (Rain) सामान्य से अच्छी होने की उम्मीद है. दक्षिण हरियाणा (South Haryana) में भी अच्छी बारिश होने की संभावना है. इस बार मई महीने में पिछले कई सालों की तुलना में अच्छी बारिश हुई है. ऐसे में मानसून (Monsoon) के दौरान भी अच्छी बारिश होने की उम्मीद है. मौसम विभाग (IMD) के अनुसार दक्षिण हरियाणा में 27 जून के आस -पास मानसून (Monsoon) सक्रिय हो जाएगा, जिसके बाद यहां लगातार अच्छी बारिश होने का अनुमान है.

ये भी पढ़ें: Delhi Weather: दिल्ली वासियों को फिलहाल गर्मी से राहत नहीं, जानिए कब राजधानी में दस्तक देगा मॉनसून

ये भी पढ़ें: Delhi Weather Forecast: दिल्ली में कल गरज के साथ चल सकती हैं तेज हवाएं, तापमान में गिरावट आने का अनुमान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: कर्नाटक में SIR प्रक्रिया में चूक? 1.08 करोड़ वोटरों का नाम कट सकता है, जानिए मतलब
Xप्लेन: कर्नाटक में SIR प्रक्रिया में चूक? 1.08 करोड़ वोटरों का नाम कट सकता है, जानिए मतलब
कोलकाता के न्यू मार्केट एरिया के होटल में लगी भीषण आग, 9 की मौत
कोलकाता के न्यू मार्केट एरिया के होटल में लगी भीषण आग, 9 की मौत
वंदे मातरम पर सियासी घमासान, BJP के आरोपों पर क्या बोली कांग्रेस
वंदे मातरम पर सियासी घमासान, BJP के आरोपों पर क्या बोली कांग्रेस
Xप्लेन: अब आतंकी हाफिज सईद पर चलेगा मुकदमा, कैसे भारत के नए कानून से कसेगा शिकंजा
अब आतंकी हाफिज सईद पर चलेगा मुकदमा, कैसे भारत के नए कानून से कसेगा शिकंजा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Teacher Shortage in Delhi Government Schools: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
Shimla Tour Package: शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
Embed widget