एक्सप्लोरर

'परमाणु हथियार लहराना पाकिस्तान की आदत, US का समर्थन मिलते ही...', आसिम मुनीर की न्यूक्लियर धमकी पर बोला भारत

India Reacts on Asim Muneer Nuclear Threat: भारत ने आसिम मुनीर की परमाणु धमकी को गंभीरता से लेते हुए पाकिस्तान को गैर-जिम्मेदार देश बताया. मुनीर ने भारत के बांधों पर मिसाइल हमले की धमकी दी थी.

पाकिस्तान सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर के भारत के खिलाफ परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की धमकी पर भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. सरकारी सूत्रों ने पाकिस्तान को "परमाणु हथियारों वाला गैर-जिम्मेदार देश" बताते हुए चेतावनी दी कि वहां परमाणु हथियार गैर-राज्य तत्वों के हाथ लगने का खतरा है.

पाकिस्तान सेना प्रमुख की परमाणु धमकी पर भारत की कड़ी प्रतिक्रिया
भारत ने पाकिस्तान सेना प्रमुख आसिम मुनीर के उस बयान पर तीखी आपत्ति जताई है, जिसमें उन्होंने भारत द्वारा सिंधु नदी और उसकी सहायक नदियों पर बनाए जा रहे बांधों को मिसाइलों से उड़ाने की धमकी दी थी. यह बयान उन्होंने अमेरिका की जमीन पर दिया, जहां उन्होंने कहा कि पाकिस्तान, भारत के बांध पूरे होने का इंतजार करेगा और फिर मिसाइल दागकर उन्हें नष्ट कर देगा.

"गैर-जिम्मेदार देश" और "लोकतंत्र का अभाव"
भारत सरकार के सूत्रों ने कहा कि आसिम मुनीर का यह बयान कोई नया नहीं है. जब भी अमेरिका पाकिस्तान की सेना का समर्थन करता है, पाकिस्तान अपनी "असलियत" दिखा देता है. सूत्रों ने यह भी कहा कि पाकिस्तान में लोकतंत्र नहीं है, वहां सेना ही सब कुछ नियंत्रित करती है. उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि पाकिस्तान में परमाणु हथियार गैर-राज्य तत्वों के हाथ में जाने का वास्तविक खतरा है.

सेना की आतंकी समूहों के साथ मिलीभगत
विदेश मंत्रालय ने इस्लामाबाद के सेना प्रमुख के बयान की निंदा करते हुए कहा- असीम मुनीर की टिप्पणियां ऐसे देश में परमाणु कमान और नियंत्रण की विश्वसनीयता पर लंबे समय से मौजूद संदेह को और मजबूत करती हैं, जहां सेना आतंकी समूहों के साथ मिलीभगत में है।

अमेरिका-भारत संबंधों पर असर
भारत ने आरोप लगाया कि आसिम मुनीर ने 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले को भड़काने वाला भाषण दिया था. उनकी यह परमाणु धमकी ऐसे समय में आई है जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हालिया व्यापार नीतियों से नई दिल्ली और वॉशिंगटन के रिश्ते तनाव में हैं. ट्रंप ने 19 जून को ही मुनीर की मेजबानी की थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
Rahul Gandhi Dharna Live: राहुल गांधी के धरने के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, पैलेट गन मामले में FIR दर्ज को तैयार
Live: राहुल गांधी के धरने के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, पैलेट गन मामले में FIR दर्ज को तैयार
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget