एक्सप्लोरर

भारत के हाथ लगी बड़ी सफलता, ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स में 4 पायदान की छलांग लगाकर पहली बार टॉप 50 में पहुंचा

भारत ने जीआईआई के सभी इंडिकेटरों में अपनी स्थिति में सुधार किया है. भारत इस साल के ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स (जीआईआई 2020) में चार स्थान के सुधार के साथ 48वें स्थान पर पहुंच गया है.

नई दिल्लीः महामारी के बीच एक बड़ी प्रगति को चिह्न्ति करते हुए भारत इस साल के ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स (जीआईआई 2020) में चार स्थान के सुधार के साथ 48वें स्थान पर पहुंच गया है. विश्व बौद्धिक संपदा संगठन (डब्ल्यूआईपीओ), कॉर्नेल विश्वविद्यालय और आईएनएसईएडी बिजनेस स्कूल द्वारा संकलित, सूचकांक ने 131 अर्थव्यवस्थाओं का आकलन किया है.

स्विट्जरलैंड, स्वीडन, अमेरिका, ब्रिटेन और नीदरलैंड नवाचार रैंकिंग का नेतृत्व करते हैं. स्विट्जरलैंड, स्वीडन, अमेरिका, ब्रिटेन और नीदरलैंड ने नवाचार रैंकिंग का नेतृत्व किया है. यानी यह देश नवाचार के मामले में शीर्ष स्थान बनाए हुए हैं. दक्षिण कोरिया पहली बार इस सूची में शीर्ष 10 में शामिल हुआ, जबकि सिंगापुर आठवें स्थान पर है. शीर्ष 10 में उच्च आय वाले देशों का दबदबा है.

नवाचार (इनोवेशन) सूचकांक वर्ष-दर-वर्ष की स्थिति को दशार्ता है. इस सूची में भारत के अलावा चीन, फिलीपींस और वियतनाम ने हाल के वर्षों में अच्छा प्रदर्शन किया है, जो कि एशियाई अर्थव्यवस्थाओं के लिए एक बेहतर बदलाव के तौर पर देखा जा सकता है. रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत ने मध्य और दक्षिणी एशियाई क्षेत्र में सर्वोच्च रैंक बरकरार रखी है. पिछले साल से चार रैंक के सुधार के साथ निम्न मध्यम आय वाले देशों में भारत दुनिया की तीसरी सबसे ज्यादा इनोवेटिव अर्थव्यवस्था है.

भारत ने जीआईआई के सभी इंडिकेटरों में अपनी स्थिति में सुधार किया है. रिपोर्ट में कहा गया है कि आईसीटी सर्विसेज एक्सपोर्ट्स, गवर्नमेंट ऑनलाइन सर्विसेज, साइंस और इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट्स की संख्या और आरएंडडी इंटेंसिव ग्लोबल कंपनीज जैसे इंडिकेटरों में भारत शीर्ष 15 में है.

आईआईटी बॉम्बे और दिल्ली, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस, बेंगलुरु जैसे संस्थानों और शीर्ष साइंटिफिक पब्लिकेशंस के दम पर भारत ने यह मुकाम हासिल किया है. इनोवेशन के मामले में पिछले कुछ वर्षों में भारत की स्थिति में लगातार सुधार आ रहा है, जोकि अच्छा संकेत है.

इसे भी पढ़ेंः Coronavirus: महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 17433 नए केस, 292 और लोगों की मौत

Bihar Election: NDA में सीट बंटवारे को लेकर खींचतान जारी, BJP के पास चिराग तो नीतीश कुमार के पास मांझी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget