एक्सप्लोरर

Bihar Election: NDA में सीट बंटवारे को लेकर खींचतान जारी, BJP के पास चिराग तो नीतीश कुमार के पास मांझी

जेडीयू ने चिराग के मुद्दे पर चुप्पी साध रखी है. लेकिन अंदर ही अंदर चिराग का काट भी निकाला जा रहा था. नीतीश कुमार पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी से नजदीकियां बढ़ा रहे थे. आज मांझी ने एनडीए में शामिल होने का ऐलान कर दिया.

पटना: बिहार में दलित वोट की पॉलिटिक्स अपने चरम पर है. बिहार के सीएम नीतीश कुमार 7 सितंबर को वर्चुवल रैली करने वाले हैं. ठीक उसी दिन एनडीए के घटक दल एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान ने भी बिहार संसदीय दल की बैठक बुलाई है. चिराग पासवान और नीतीश कुमार के बीच छत्तीस का आंकड़ा चल रहा है.

एलजेपी-जेडीयू में बढ़ी तल्खी

दोनों के बीच कोई राजनीतिक बात नहीं हो रही है. सीट बंटवारे पर कोई बात नहीं हो रही है. दोनों दलों के बीच तल्खी इतनी बढ़ चुकी है कि कोई बीच बचाव भी नहीं कर रहा. चिराग पासवान ने कहा कि उनका गठबंधन बीजेपी से है. इस पर जेडीयू ने शुरुआती दौर में प्रतिक्रिया भी दी थी. लेकिन अब जेडीयू का कोई प्रवक्ता बयान नहीं दे रहा.

जेडीयू ने निकाला चिराग पासवान का काट

जेडीयू ने चिराग के मुद्दे पर चुप्पी साध रखी है. लेकिन अंदर ही अंदर चिराग का काट भी निकाला जा रहा था. नीतीश कुमार पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी से नजदीकियां बढ़ा रहे थे. आज मांझी ने एनडीए में शामिल होने का ऐलान कर दिया. साथ ही कहा कि उनका गठबंधन जेडीयू से है. ज़ाहिर है कि जिस तरह चिराग बीजेपी के कंधे पर बंदूक रखकर नीतीश कुमार पर निशाना साध रहे थे. उसी तरह नीतीश ने भी एक बड़े दलित चेहरे को सामने रखकर जवाब दे दिया.

चिराग पासवान कर सकते हैं बड़ा फैसला

खबर यह भी है कि चिराग पासवान 7 सितंबर को बड़ा फैसला ले सकते हैं. फैसला इस संबंध में कि बिहार विधानसभा चुनाव में जहां से जेडीयू के उम्मीदवार होंगे, वहां उन उम्मीदवारों के खिलाफ एलजेपी अपना उम्मीदवार खड़ा करेगी. वहीं बीजेपी के साथ तालमेल बैठाए रखेगी. लेकिन क्या बीजेपी ऐसे चुनाव लड़ना चाहेगी? यह बड़ा सवाल है.

अभी तक नहीं दिया कोई रिएक्शन

एलजेपी ने ट्वीट कर लिखा कि बिहार संसदीय दल की बैठक दिल्ली में दोपहर 2 बजे बुलाई गई है. इस बैठक में चिराग पासवान भी होंगे. वहीं मांझी के एनडीए में शामिल होने के ऐलान पर अभी तक सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने कोई बयान नहीं दिया है. जाहिर है दलित चेहरे को लेकर आने वाले दिनों में और भी सियासी ड्रामा देखने को मिलेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget