एक्सप्लोरर

नगरौटा साजिश में मिले सबूतों के साथ भारत ने शुरू की पाक के खिलाफ कूटनीतिक घेराबंदी

नगरौटा में पाकिस्तान की आतंकी साजिश को नाकाम करने के बाद भारत ने अब इस मामले को लेकर कूटनीतिक नाकेबंदी की मुहिम भी तेज कर दी है. सूत्रों के मुताबिक विदेश सचिव ने विदेशी राजनयिकों को बताया कि किस तरह पाकिस्तान से आए आतंकियों ने 19 नवंबर को जम्मू के नगरौटा में आतंकी हमले को अंजाम देने की कोशिश की थी.

नई दिल्ली: जम्मू के नगौटा में बीते सप्ताह पाकिस्तान की आतंकी साजिश को नाकाम करने के बाद भारत ने अब इस मामले को लेकर कूटनीतिक नाकेबंदी की मुहिम भी तेज कर दी है. विदेश मंत्रालय ने दुनिया के अहम देशों के राजनयिकों के साथ पाक की काली करतूतों और नगरौटा में आतंकवादी हमले के प्लान को बेनकाब करते सबूतों के साथ जानकारियां साझा करने का सिलसिला शुरु किया है.

इस कड़ी में विदेश सचिव डॉ हर्षवर्धन श्रृंगला ने अमेरिका, रूस, फ्रांस, ब्रिटेन और चीन समेत सुरक्षा परिषद के सदस्य देशों के राजनियकों को आज पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद पर ब्रीफ किया. सोमवार शाम पी-5 मुल्कों के राजदूतों समेत कई वरिष्ठ राजनियकों के साथ करीब 40 मिनट तक चली इस बैठक में भारतीय विदेश सचिव ने न केवल उन्हें पाकिस्तान की तरफ से लगातार आतंकी आंच भड़काने के लिए की जा रही कोशिशों पर जानकारी दी बल्कि पाक करतूतों का कच्चा-चिट्ठा खोलते सबूतों का डॉकेट भी सौंपा.

उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक विदेश सचिव ने विदेशी राजनयिकों को बताया कि किस तरह पाकिस्तान से आए आतंकियों ने 19 नवंबर को जम्मू के नगरौटा में आतंकी हमले को अंजाम देने की कोशिश की थी. आतंकियों से बरामद हथियारों और जानकारियों के साथ उन्हें इस साजिश में सीधे तौर पर पाकिस्तान से जुड़े तारों के सबूत भी दिए गए. इसमें सांबा में उजागर हुई सुरंग का भी जिक्र था जिसके जरिए आतंकी भारत में दाखिल हुए थे.

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक विदेशी राजदूतों को बताया गया कि किस तरह कोरोना संकट के दौरान भी पाकिस्तान भारत में आतंकी हमलों को अंजाम देने और जम्मू-कश्मीर में शांति भंग करने की साजिशों को रच रहा है. इस कड़ी में 2020 के दौरान जहां 200 आतंकी हिंसा की घटनाएं हुई हैं वहीं 199 आतंकी मारे गए हैं. इसके अलावा नगरौटा हमले की साजिश में एक बार जैश-ए-मोहम्मद जैसे पाक समर्थित आतंकी संगठन का षडयंत्र बेनकाब हुआ है जो फरवरी 2019 के पुलवामा हमले के बाद से ही एक बार फिर भारत पर वार का मौका तलाश रहा था.

बैठक में हुई चर्चा से वाकिफ राजनयिक सूत्रों के मुताबिक राजदूतों की तरफ से कई सवाल भी किए गए. जिसमें इस बात को लेकर जिज्ञासा थी कि भारत इस मामले को लेकर द्विपक्षीय तरीके से पाकिस्तान के साथ उठाएगा या संयुक्त राष्ट्र के मंच से इस पर अपना ऐतराज दर्ज कराएगा. इसके अलावा कई राजनयिकों ने इस पाक में मौजूद आतंकी संगठनों की जम्मू-कश्मीर के अलावा हमलों को अंजाम देने की क्षमताओं को लेकर भी सवाल किए. साथ ही उन्हें पाकिस्तान में समर्थन देने वाले तंत्र के बारे में भी जिज्ञासाएं जताई. सूत्रों के मुताबिक इस बारे में उठे सवालों पर विदेश सचिव की तरफ से माकूल जवाब दिए गए.

गौरतलब है कि पाकिस्तान की कूटनीतिक नाकेबंदे के लिए भारत ने दुनिया के सभी मित्र देशों को नगरौटा साजिश के सबूतों के साथ ब्रीफ करने की तैयारी की है. सूत्रों के मुताबिक सोमवार को हुई ब्रीफिंग इस कड़ी की शुरुआत है. कोविड19 संकट के बीच संख्या की सीमाओं के चलते अगले कुछ दिनों में विदेश मंत्रालय के सचिव स्तर अधिकारी औऱ अन्य वरिष्ठ राजनयिक अपने अपने डिविजन से संबंधित देशों के राजनयिकों को इस बारे में जानकारी देंगे.

महत्वपूर्ण है कि भारत जनवरी 2021 में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भी बतौर अस्थाई सदस्य शामिल होने जा रहा है. ऐसे में भारत के कड़े तेवर और कूटनीतिक घेराबंदी की कवायद पाकिस्तान के लिए आंतरराष्ट्रीय स्तर पर मुश्किलों की आंच बढ़ा सकती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘पूरी दाल ही काली है’, गाड़ी की पेट्रोल टंकी खोलकर E 20 पर बोले राहुल गांधी
‘पूरी दाल ही काली है’, गाड़ी की पेट्रोल टंकी खोलकर E 20 पर बोले राहुल गांधी
CM चंद्रबाबू नायडू ने बुजुर्ग महिला की इच्छा की पूरी, हैंडलूम बुनकर कपल को सराहा
CM चंद्रबाबू नायडू ने बुजुर्ग महिला की इच्छा की पूरी, हैंडलूम बुनकर कपल को सराहा
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी की बड़ी डिफेंस डील, जानें क्या बोला भारत
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी की बड़ी डिफेंस डील, जानें क्या बोला भारत
PM मोदी से मिलने पहुंचे डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, बोले- जब जब संसद सत्र...
PM मोदी से मिलने पहुंचे डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, बोले- जब जब संसद सत्र...

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget