एक्सप्लोरर

Coronavirus Update: देश में 24 घंटे में मिले 29,616 नए कोरोना मरीज, बीते दिन 290 लोगों की गई जान

India Coronavirus Updates:

India Coronavirus Updates: भारत में कोरना के एक्टिव केस की संख्या में लगातार कमी आ रही है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 29616 नए कोरोना केस आए और 290 कोरोना संक्रमितों की जान चली गई. वहीं 24 घंटे में 28046 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं यानी कि 4496 एक्टिव केस कम हो गए. 

भारत में कोरोना के पिछले 7 दिनों का आंकड़ा

  • 18 सितंबर- 30,773
  • 19 सितंबर- 30,256 
  • 20 सितंबर- 26,115
  • 21 सितंबर- 26,964
  • 22 सिंतबर- 31,923
  • 23 सितंबर- 31,382 
  • 24 सितंबर-  29,616

सबसे ज्यादा मामले केरल से आ रहे हैं
देश में सबसे ज्यादा कोरोना मामले केरल में सामने आ रहे हैं. केरल में शुक्रवार को कोविड-19 के 17,983 नए मामले सामने आए और 127 लोगों की मौत हो गई, जिससे राज्य में संक्रमितों की संख्या 45,97,293 हो गई और मृतकों की संख्या 24,318 हो गई. राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने कहा, "कोविड​​​​-19 के 1,62,846 उपचाराधीन मरीज हैं, जिनमें से केवल 12.6 प्रतिशत ही अस्पतालों में भर्ती हैं."

इस बीच, शुक्रवार को 15,054 लोग इस बीमारी से ठीक हो गए, जिससे कुल ठीक होने वाले लोगें की संख्या बढ़कर 44,09,530 हो गई. मंत्री ने कहा कि 18 वर्ष से अधिक आयु के  के 91.3 प्रतिशत ने कोविड टीके की पहली खुराक ली है और इसी आयु वर्ग के 39 प्रतिशत लोगों ने टीके की दोनों खुराक ली हैं.

देशभर में कोरोना संक्रमण की स्थिति
कोरोना महामारी की शुरुआत से लेकर अबतक कुल तीन करोड़ 36 लाख 24 हजार लोग संक्रमित हुए हैं. इनमें से 4 लाख 46 हजार 658 लोगों की मौत हो चुकी है. अच्छी बात ये है कि अबतक 3 करोड़ 28 लाख 76 हजार लोग ठीक भी हुए हैं. देश में कोरोना एक्टिव केस की संख्या करीब तीन लाख है. कुल 3 लाख 1 हजार लोग अभी भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं, जिनका इलाज चल रहा है. 

  • कोरोना के कुल मामले- तीन करोड़ 36 लाख 24 हजार 419
  • कुल डिस्चार्ज- तीन करोड़ 28 लाख 48 हजार 273
  • कुल एक्टिव केस- तीन लाख 162
  • कुल मौत- चार लाख 46 हजार 368
  • कुल टीकाकरण- 84 करोड़ 15 लाख 18 हजार डोज दी गई

84 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन की डोज दी गई
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया, 23 सितंबर तक देशभर में 84 करोड़ 89 लाख 29 हजार 160 कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 71.04 लाख टीके लगाए गए. वहीं भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, अबतक करीब 56.16 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं. बीते दिन 15.92 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 3 फीसदी से कम है. देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.33 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 97.78 फीसदी है. एक्टिव केस 0.89 फीसदी हैं. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत अब 8वें स्थान पर है.

UPSC CSE Final Result 2020: जामिया आरसीए के 23 छात्रों को मिली यूपीएससी परीक्षा में सफलता, 6 लड़कियों ने भी मारी बाजी

UPSC result civil service 2020: टॉपर शुभम कुमार ने बताया क्या है उनका मिशन, आप भी जानिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP के Gen-Z प्रोग्राम पर CJP का रिएक्शन, सौरव दास बोले - 'शानदार फैसला...'
BJP के Gen-Z प्रोग्राम पर CJP का रिएक्शन, सौरव दास बोले - 'शानदार फैसला...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
सोनोवाल ने MV ओशियन विनर के डूबने पर जताई चिंता, जानें क्या कहा?
सोनोवाल ने MV ओशियन विनर के डूबने पर जताई चिंता, जानें क्या कहा?
चिराग पासवान ने शेयर किया 2020 का वीडियो, कहा- 'आरक्षण समाप्त की बात तो दूर, हमें...'
चिराग पासवान ने शेयर किया 2020 का वीडियो, कहा- 'आरक्षण समाप्त की बात तो दूर, हमें...'

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
'कोई माई का लाल...', काशी- मथुरा का जिक्र कर महंत राजू दास का बड़ा बयान
'कोई माई का लाल...', काशी- मथुरा का जिक्र कर महंत राजू दास का बड़ा बयान
'भारत माता और झंडा देश के विधाता नहीं...', 'जन गण मन' विवाद पर बोले मुकेश खन्ना
'भारत माता और झंडा देश के विधाता नहीं...', 'जन गण मन' विवाद पर बोले मुकेश खन्ना
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, तोड़ दिया विराट कोहली के सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, तोड़ दिया विराट कोहली के सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
शाहरुख खान के मन्नत में काम करता हेल्पर, वायरल किया बेडरूम का वीडियो
शाहरुख खान के मन्नत में काम करता हेल्पर, वायरल किया बेडरूम का वीडियो
क्या होती हैं लाल रोशनी वाली टॉर्च? जानें किन जगहों पर होता है इनका यूज
क्या होती हैं लाल रोशनी वाली टॉर्च? जानें किन जगहों पर होता है इनका यूज
Embed widget