एक्सप्लोरर

Coronavirus: देश में बढ़ रहा महामारी का दायरा, अनलॉक 1 और 2 में दोगुनी हुई नए केसों की रफ्तार

देश में पिछले एक महीने में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार तेजी आई है. खासतौर पर जुलाई के महीने में मामले ज्यादा बढ़े हैं और सबसे ज्यादा कंफर्म केस के मामले में भारत दुनिया में अमेरिका और ब्राजील के बाद तीसरे नंबर पर पहुंच गया है.

नई दिल्लीः देश में कोरोना वायरस के मामले बहुत तेजी से बढ़ते जा रहे हैं. रोजाना आ रहे मामलों की संख्या में बेतहाशा बढ़ोतरी हो रही है. शुक्रवार 24 जुलाई को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटों में देश में 49 हजार 310 नए मामले सामने आए, जबकि 740 लोगों ने अपनी जान गंवाई. ये देश में एक दिन में सबसे ज्यादा नए मामले का रिकॉर्ड है. वहीं देश में संक्रमण के मामलों की संख्या 12 लाख 87 हजार के पार पहुंच गई है, जबकि 30 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है.

देश में पिछले एक महीने में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार तेजी आई है. खासतौर पर जुलाई के महीने में मामले ज्यादा बढ़े हैं और सबसे ज्यादा कंफर्म केस के मामले में भारत दुनिया में अमेरिका और ब्राजील के बाद तीसरे नंबर पर पहुंच गया है.

अनलॉक-1 की शुरुआत से अबतक 12 लाख नए केस

देश में 25 मार्च से लॉकडाउन की शुरुआत हुई थी, जो 4 अलग-अलग चरणों में 30 मई तक चला था. 1 जून से देश में अनलॉक-1 की शुरुआत हुई थी और दफ्तरों के साथ-साथ, व्यावसायिक प्रतिष्ठान, धार्मिक प्रतिष्ठान भी खुलने लगे थे. इसके साथ ही देश में मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखी गई.

अगर आंकड़ों पर नजर डालें तो देश में अनलॉक के पहले दिन यानी 1 जून से लेकर 24 जुलाई तक देश में कोरोना के लगभग 12 लाख मामले सामने आ चुके हैं. 1 जून को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में संक्रमण के कुल मामले 1 लाख 98 हजार 370 थे, जो 24 जुलाई को जारी आंकड़ों के मुताबिक, 12 लाख 87 हजार 945 तक पहुंच गए.

अनलॉक-1ः पहले 10 दिनों में 1 लाख मामले

देश में पिछले 3 दिनों में ही कोरोना संक्रमण के 1 लाख से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं. शुक्रवार से एक दिन पहले गुरुवरा को ही देश में उस वक्त के सर्वाधिक 45,720 नए मामले आए थे, जबकि उससे पहले बुधवार को 39 हजार से ज्यादा मामले आए थे. इस लिहाज से देश में सिर्फ 3 दिन में 1 लाख 25 हजार के करीब नए मामले आए.

अब इसकी तुलना अनलॉक-1 से करें, तो उस वक्त देश में रोजाना 9 से 10 हजार के बीच मामले सामने आ रहे थे. देश में पहली बार 24 घंटों में 9 हजार मामलों का आंकड़ा 3 जून को छुआ, जब 9,633 मामले आए थे. इसी तरह पहली बार 6 जून को 10 हजार से ज्यादा मामले सामने आए थे.

अनलॉक के पहले 10 दिनों में देश में एक लाख नए केस आए. 1 जून तक आए 1 लाख 98 हजार केस 11 जून तक बढ़कर 2 लाख 98 हजार केस तक पहुंच गए. वहीं जुलाई आते-आते ये रफ्तार और दोगुनी से भी ज्यादा हो गई.

अनलॉक-2ः नए मामलों की रफ्तार दोगुनी

जुलाई में पहली बार 1 लाख नए केस सिर्फ 5 दिनों के अंदर सामने आ गए. 1 जुलाई के आंकड़ों के मुताबिक देश में 6 लाख 5 हजार 220 केस थे, जो 5 दिन बाद 6 जुलाई को 7 लाख 20 हजार 346 तक पहुंच गए. अब यही रफ्तार बढ़कर सिर्फ ढ़ाई से 3 दिनों तक पहुंच गई है.

इसी तरह 1 जून को देश में मृतकों की संख्या 5,608 थी, जो 24 जुलाई तक 30 हजार के पार पहुंच गई. यानी 54 दिनों में 25 हजार लोगों की जान गई. अनलॉक के पहले महीने में देश में 12 हजार और लोगों की मौत ही थी, जबकि जुलाई से शुरू हुए अनलॉक-2 के पहले 24 दिनों में ही ये 13 हजार का आंकड़ा पार कर चुकी है.

ये भी पढ़ें

कोरोना अपडेट: देश में एक दिन में आए सबसे ज्यादा करीब 50 हजार नए मामले, 12.87 लाख लोग संक्रमित

कोरोना केस 12 लाख के पार: आइए जानते हैं शुरू से आज तक, महामारी के दर्द की पूरी कहानी सिलसिलेवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल में ममता लगाएंगी जीत का चौका या पहली बार खिलेगा कमल? जानें ओपिनियन पोल ने किस पार्टी को दी कितनी सीटें
बंगाल में ममता का चौका या पहली बार खिलेगा कमल? जानें ओपिनियन पोल ने किस पार्टी को दी कितनी सीटें
'निजी स्वार्थ के लिए...' विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर बरसे PM मोदी, बताया 'राजनीतिक कुकृत्य' लोकसभा स्पीकर को लिखी चिट्ठी
विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर बरसे PM मोदी, बताया 'राजनीतिक कुकृत्य', स्पीकर को लिखी चिट्ठी
Iran-Israel War: ‘LPG से लेकर पेट्रोल-डीजल तक...’, पश्चिम एशिया में तनाव के बीच भारत सरकार ने बताया क्या है देश की तैयारी?
‘LPG से लेकर तेल तक...’, पश्चिम एशिया में तनाव के बीच सरकार ने बताया क्या है देश की तैयारी?
असम विधानसभा चुनाव के लिए AAP ने जारी की 14 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, देखें किसे-किसे मिला मौका
असम चुनाव के लिए AAP ने जारी की 14 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, देखें किसे-किसे मिला मौका

वीडियोज

Assembly Election 2026: आचार संहिता लागू, बदल जाएंगे 5 राज्यों के सियासी समीकरण! जानें पूरा शेड्यूल
Bengal Election 2026: चुनाव की तारीखों से पहले ममता का ₹500 वाला 'चुनावी दांव'!
Bengal Election 2026: खेला होबे! चुनाव की तारीखों से पहले ममता का ₹500 वाला 'चुनावी दांव'!
Bollywood News: Golmaal 5 का धमाकेदार ऐलान, हंसी का तूफान फिर लौटेगा! (15-03-2026)
Tum se Tum Tak: 😲Anu ने उठाया बड़ा कदम, Aryavardhan के भाई को मानाने के लिए की साड़ी हदें पार #sbs

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AIMIM नेता अख्तरुल ईमान के साथ तेजस्वी यादव ने किया इफ्तार, राज्यसभा चुनाव से पहले हलचल तेज
AIMIM नेता अख्तरुल ईमान के साथ तेजस्वी यादव ने किया इफ्तार, राज्यसभा चुनाव से पहले हलचल तेज
West Bengal Election 2026: बंगाल में 8 की जगह अब सिर्फ 2 चरणों में चुनाव, ममता बनर्जी के लिए कितना मुश्किल? जानें एक्सपर्ट्स की राय
बंगाल में 8 की जगह सिर्फ 2 चरणों में चुनाव, ममता के लिए कितना मुश्किल? जानें एक्सपर्ट्स की राय
एक मंच पर भारत की 5 वर्ल्ड कप विजेता टीम, रोहित और सूर्यकुमार की टीम को भी मिला सम्मान
एक मंच पर भारत की 5 वर्ल्ड कप विजेता टीम, रोहित और सूर्यकुमार की टीम को भी मिला सम्मान
'केडी: द डेविल' के नए गाने ने मचाया धमाल, 'सरके चुनर तेरी सरके' में नोरा फतेही और संजय दत्त ने लगाई आग
'केडी: द डेविल' के नए गाने ने मचाया धमाल, 'सरके चुनर तेरी सरके' में नोरा फतेही और संजय दत्त ने लगाई आग
Iran-Israel War: LPG संकट ने गिग वर्कर्स पर ढाया कहर, कमाई पर पड़ा असर, घर चलाने में हो रही परेशानी
LPG संकट ने गिग वर्कर्स पर ढाया कहर, कमाई पर पड़ा असर, घर चलाने में हो रही परेशानी
Tamil Nadu Election 2026 Dates: तमिलनाडु विधानसभा के लिए 23 अप्रैल को डाले जाएंगे वोट, 4 मई को नतीजों का ऐलान, जानें पूरा शेड्यूल
Tamil Nadu Election 2026 Dates: तमिलनाडु विधानसभा के लिए 23 अप्रैल को डाले जाएंगे वोट, 4 मई को नतीजों का ऐलान, जानें पूरा शेड्यूल
Video: गैस या फिर इंडक्शन, किस पर खाना बनाना है सस्ता, वायरल वीडियो ने दूर किए सारे शक, यूजर्स हैरान
गैस या फिर इंडक्शन, किस पर खाना बनाना है सस्ता, वायरल वीडियो ने दूर किए सारे शक, यूजर्स हैरान
पश्चिम बंगाल का बनवाना है वोटर आईडी कार्ड, जानें कौन सा फॉर्म भरना होगा जरूरी?
पश्चिम बंगाल का बनवाना है वोटर आईडी कार्ड, जानें कौन सा फॉर्म भरना होगा जरूरी?
Embed widget