एक्सप्लोरर

Corona Updates: 24 घंटे में रिकॉर्ड 2.34 लाख नए केस आए, पहली बार एक दिन में 1341 संक्रमितों की मौत

Coronavirus Cases In India: देश में अबतक कुल 26 करोड़ 50 लाख से ज्यादा कोरोना सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 15 लाख सैंपल कल टेस्ट किए गए. रोजाना पॉजिटिविटी रेट 13 फीसदी से ज्यादा है.

नई दिल्ली: देश में कोरोना की दूसरी लहर बेकाबू हो चुकी है. तीसरे दिन लगातार दो लाख से ज्यादा नए कोरोना केस आए हैं. यही नहीं महामारी शुरू होने से लेकर अबतक पहली बार एक दिन में सबसे ज्यादा संक्रमितों की मौत हुई है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 234,692 नए कोरोना केस आए और 1341 संक्रमितों की जान चली गई है. हालांकि 1,23,354 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. इससे पहले गुरुवार को 217,353 नए केस आए थे. वहीं 15 सितंबर को सबसे ज्यादा 1290 मौत हुई थी.

देश में आज कोरोना की स्थिति-

  • कुल कोरोना केस- एक करोड़ 45 लाख 26 हजार 609
  • कुल डिस्चार्ज- एक करोड़ 26 लाख 71 हजार 220
  • कुल एक्टिव केस- 16 लाख 79 हजार 740
  • कुल मौत- 1 लाख 75 हजार 649
  • कुल टीकाकरण- 11 करोड़ 99 लाख 37 हजार 641 डोज दी गई

दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू शुरू
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को यहां पर 19 हजार से ज्यादा नए कोरोना के केस आए जबकि 141 की इस महामारी से मौत हो गई. लोगों की जान पर भारी पड़े रहे कोरोना संक्रमण की इस चेन को तोड़ने के लिए दिल्ली में शुक्रवार की रात 10 बजे से 'वीकेंड कर्फ्यू' लागू हो गया जो सोमवार की सुबह 5 बजे तक रहेगा. केजरीवाल सरकार के आदेश के मुताबिक, वीकेंड लॉकडाउन के दौरान ऑडिटोरियाम, जिम, मॉल सभी चीजों को बंद रखना होगा. जबकि, सिनेमाघरों में सिर्फ 30 फीसदी दर्शकों के साथ उसे चलाया जा सकेगा. 

यूपी में कोरोना की चल रही घातक लहर
उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को 27426 नए मरीज मिले हैं. जबकि 103 लोगों की मौत हो गई है. लखनऊ में 6598 नए केस आए हैं. इसके साथ ही कुल सक्रिय केस डेढ़ लाख के पार यानी 150,676 हो चुके हैं. प्रदेश में बीते एक दिन में कुल 223307 सैंपल की जांच की गई. प्रदेश में अब तक कुल 37,814,182 नमूनों की जांच की जा चुकी है. पूरे यूपी में रविवार को लॉकडाउन लगाने का एलान किया गया है.

महाराष्ट्र में हालात सबसे ज्यादा खराब
महाराष्ट्र में कल कोरोना वायरस के 63,729 नए मामले सामने आए, जो अभी तक एक दिन में सर्वाधिक मामले हैं. इसके साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 37 लाख से अधिक हो गई है, जबकि 398 और लोगों की संक्रमण से मौत हो गई. कोविड के 63,729 नए मामलों के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 37,03,584 हो गई है जबकि 398 और लोगों की मौत होने से संक्रमण से राज्य में अब तक 59,551 लोगों की मौत हो चुकी है.

कल 30 लाख कोरोना टीके दिए गए
देश में 16 जनवरी को कोरोना का टीका लगाए जाने के अभियान की शुरुआत हुई थी. 16 अप्रैल तक देशभर में 11 करोड़ 99 लाख 37 हजार 641 कोरोना डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 30 लाख 4 हजार 544 टीके लगे. वैक्सीन की दूसरी खुराक देने का अभियान 13 फरवरी से शुरू हुआ था. 1 अप्रैल से 45 साल से ऊपर से सभी लोगों को टीका लगाया जा रहा है.

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.21 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट करीब 88 फीसदी है. एक्टिव केस बढ़कर 11 फीसदी से ज्यादा हो गए. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है. कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भी भारत का दूसरा स्थान है. जबकि दुनिया में अमेरिका, ब्राजील, मैक्सिको के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है.

ये भी पढ़ें-
इटावा: कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देख प्रसपा प्रमुख शिवपाल यादव बोले- 'मतभेद भूल सभी दलों को करनी चाहिए चर्चा'

क्या हवा के माध्यम से फैल रहा है कोरोना? रिसर्च में ये बात आई सामने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: यूपी में सपा तो कर्नाटक में कांग्रेस भाजपा को दे रही टक्कर, रुझानों में किसकी जीत?
LIVE: यूपी में सपा तो कर्नाटक में कांग्रेस भाजपा को दे रही टक्कर, रुझानों में किसकी जीत?
'SIR से जुड़े सभी फैसले...', चुनाव आयोग के हलफनामे पर क्या बोले पूर्व चुनाव आयुक्त
'SIR से जुड़े सभी फैसले...', चुनाव आयोग के हलफनामे पर क्या बोले पूर्व चुनाव आयुक्त
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
बिहार: MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच बड़ा विवाद, जन सुराज, RJD, कांग्रेस, सब नाराज
बिहार: MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच बड़ा विवाद, जन सुराज, RJD, कांग्रेस, सब नाराज
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget