एक्सप्लोरर

कोरोना अपडेट: 6 महीने बाद रिकॉर्ड तोड़ 72 हजार नए केस आए, 24 घंटे में इस साल सबसे ज्यादा 459 मौत

Coronavirus Cases India Updates: कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का तीसरा सबसे प्रभावित देश है. रिकवरी दुनिया में अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा भारत में हुई है. मौत के मामले में अमेरिका, ब्राजील और मैक्सिको के बाद भारत का नंबर है.

नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर आ चुकी है और संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. 172 दिन बाद पहली बार रिकॉर्ड 72 हजार से ज्यादा नए कोरोना केस दर्ज किए गए हैं. लगातार आठवें दिन 50 हजार से ज्यादा कोरोना केस आए हैं. यही नहीं, 5 दिसबंर के बाद पहली बार एक दिन में साढ़े चार सौ से ज्यादा संक्रमितों की मौत हुई है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 72,330 नए कोरोना केस आए और 459 लोगों की जान चली गई है. हालांकि 40,382 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. इससे पहले 10 अक्टूबर को 74,383 केस आए थे.

एक समय ऐसा था जब देश में कोरोना संक्रमण की संख्या घटने लगी थी. इस साल 1 फरवरी को 8,635 नए कोरोना केस दर्ज किए गए थे. एक दिन में कोरोना मामलों की ये संख्या इस साल सबसे कम थी. देश में अबतक कोरोना वायरस के लिए कुल 24 करोड़ 47 लाख 98 हजार 621 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 11 लाख 25 हजार 681 सैंपल कल टेस्ट किए गए.

आज देश में कोरोना की स्थिति-

  • कुल मामले- एक करोड़ 22 लाख 21 हजार 665
  • कुल डिस्चार्ज- एक करोड़ 14 लाख 74 हजार 683
  • कुल एक्टिव केस- पांच लाख 84 हजार 55
  • कुल मौत- एक लाख 62 हजार 927
  • कुल टीकाकरण- 6 करोड़ 51 लाख 17 हजार 896 डोज दी गई

महाराष्ट्र में कल 227 संक्रमितों की मौत देश में हर दिन सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमण के मामले महाराष्ट्र में आ रहे हैं और सबसे ज्यादा मौत भी यहीं हो रही है. महाराष्ट्र में कल कोरोना वायरस संक्रमण के 39544 नए मामले सामने आए. राज्य में किसी एक दिन में सर्वाधिक मामले तीन दिन पहले सामने आए थे, जब 40,414 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी. वहीं संक्रमण से और 227 मरीजों की मौत होने के साथ ही राज्य में महामारी से मरने वालों की कुल संख्या बढ़ कर 54,649 पहुंच गई.

मुंबई में 5,399 नए मामले सामने आए, जबकि और 15 मरीजों की मौत हो गई. महाराष्ट्र में कुल 23,600 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. इस तरह कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या राज्य में बढ़ कर 24,00,727 हो गई है. महाराष्ट्र में अभी 3,56,243 एक्टिव मरीज हैं, जिनका इलाज जारी है.

साढ़े छह करोड़ से ज्यादा कोरोना टीका लगे देश में 16 जनवरी को कोरोना का टीका लगाए जाने की अभियान की शुरुआत हुई थी. 30 मार्च तक देशभर में 6 करोड़ 51 लाख 17 हजार 896 कोरोना डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 20 लाख 63 हजार 543 टीके लगे. वैक्सीन की दूसरी खुराक देने का अभियान 13 फरवरी से शुरू हुआ था. 1 अप्रैल से 45 साल से ऊपर से सभी लोगों को टीका लगाया जा रहा है.

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.34 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 94 फीसदी से ज्यादा है. एक्टिव केस बढ़कर 4.55 फीसदी है. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का 5वां स्थान है.

कुछ राज्यों में कोरोना से अब नहीं हो रही कोई मौत कोरोना से सबसे ज्यादा मौत महाराष्ट्र में हुई है. लेकिन देश के कुछ राज्य ऐसे भी हैं, जहां कोरोना से अब एक भी संक्रमित शख्स की मौत नहीं हो रही है. ये जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों से मिली है. ये कुछ राज्य हैं- अंडमान व निकोबार, अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, दादरा नगर हवेली, लद्दाख, लक्षद्वीप, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम, त्रिपुरा आदि.

ये भी पढ़ें- Corona Vaccine Update: 45 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को आज से लगेगी वैक्सीन, पूरी डिटेल जानिए

केंद्र सरकार ने छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दरें घटाने का फैसला वापस लिया, वित्त मंत्री ने दी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget