एक्सप्लोरर

देश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 60 लाख तक पहुंची, 24 घंटे में 88 हजार नए मरीज आए, 92 हजार ठीक हुए

कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से अमेरिका के बाद भारत दुनिया में सबसे प्रभावित देश है. लेकिन कोरोना मामले बढ़ने की रफ्तार अमेरिका से कई गुना ज्यादा है.

नई दिल्ली: दुनिया में सबसे ज्यादा तेजी से कोरोना संक्रमण भारत में ही फैल रहा है. देश में पिछले 24 घंटों में 88,600 नए कोरोना मामले दर्ज किए गए हैं और 1124 लोगों की जान भी चली गई है. दो सितंबर से लगातार देश में एक हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई है. अच्छी खबर ये है कि 24 घंटे में 92,043 मरीज ठीक भी हुए हैं.

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 59 लाख 90 हजार हो गई है. इनमें से 94,503 लोगों की मौत हो चुकी है. एक्टिव केस की संख्या घटकर 9 लाख 56 हजार हो गई और 49 लाख 41 हजार लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं. संक्रमण के एक्टिव केस की संख्या की तुलना में स्वस्थ हुए लोगों की संख्या करीब चार गुना अधिक है.

आईसीएमआर के अनुसार, देश में 26 सितंबर तक कोरोना के कुल 7 करोड़ 12 लाख 57 हजार सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं. इनमें से 9 लाख 87 हजार 861 नमूनों की जांच कल की गई.

मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट राहत की बात है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. मृत्यु दर गिरकर 1.58% हो गई. इसके अलावा एक्टिव केस जिनका इलाज चल है उनकी दर भी घटकर 16% हो गई है. इसके साथ ही रिकवरी रेट यानी ठीक होने की दर 82% पर है. भारत में रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है.

देश में सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं. महाराष्ट्र लगातार कोरोना की सबसे बुरी मार झेलने वाला राज्य बना हुआ है. यहां अब तक 13 लाख मामले और 34 हजार मौतें दर्ज हो चुकी हैं. इसके बाद आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश हैं. इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं. एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है. कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है. मौत के मामले में अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत का नंबर है.

ये भी पढ़ें- दुनियाभर में 3.30 करोड़ लोग कोरोना संक्रमित, 10 लाख मरीजों की मौत, 24 घंटे में आए 2.93 लाख मामले अमेरिका-ब्राजील में अबतक 3.50 लाख कोरोना संक्रमितों की मौत, दोनों देशों में कुल 1.20 करोड़ मामले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महुआ मोइत्रा पर फेंके गए अंडे और पत्थर, वीडियो शेयर कर बोलीं- 'घायल हूं, पुलिस तमाशा देख रही'
महुआ मोइत्रा पर फेंके गए अंडे और पत्थर, वीडियो शेयर कर बोलीं- 'घायल हूं, पुलिस तमाशा देख रही'
भारत सरकार के एक्शन पर आया Whats App का बयान, कहा- 'यूजर्स की...'
भारत सरकार के एक्शन पर आया Whats App का बयान, कहा- 'यूजर्स की...'
India Pakistan Relations: भारत को पाकिस्तान की धमकी पर ममता बनर्जी गुट का बड़ा बयान, कहा- 'जब भी हम दुश्मनी...'
भारत को पाकिस्तान की धमकी पर ममता बनर्जी गुट का बड़ा बयान, कहा- 'जब भी हम दुश्मनी...'
Petrol Diesel Price Cut : 'अब होगी असली बचत!' नायरा एनर्जी ने घटाए पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने जताई खुशी, बोले- महंगाई में बड़ी राहत
'अब होगी असली बचत!' नायरा एनर्जी ने घटाए पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने जताई खुशी, बोले- महंगाई में बड़ी राहत

वीडियोज

Ketan Agrawal Case Update: क्या सोनम रघुवंशी की तरह सिया गोयल भी बच जाएगी?
Mumbai Monsoon Rains:मुंबई-ठाणे में मानसून का तांडव, सड़कें बनीं नदियाँ, पानी में डूबीं गाड़ियाँ!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: प्रेमी-प्रेमिका ने रची मंगेतर की हत्या की खूनी पटकथा!
Ram Mandir Donation Scam | Sandeep Chaudhary: राम मंदिर चोरी मामले का वो 'छुपा हुआ' सच!
Ram Mandir Donation Scam: चढ़ावा चोरी वाला बक्सा..अंदर क्या क्या मिला? | CM Yogi | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमरनाथ यात्रा 2026 की शुरुआत, जम्मू से रवाना हुआ 'बाबा बर्फानी' के भक्तों का पहला जत्था
अमरनाथ यात्रा 2026 की शुरुआत, जम्मू से रवाना हुआ 'बाबा बर्फानी' के भक्तों का पहला जत्था
क्या पानी-खून बहेगा एक साथ? 61 भारतीयों के साइन, पाक टूलकिट का हिस्सा बने राजनेता, क्यों भूल गए पहलगाम?
क्या पानी-खून बहेगा एक साथ? 61 भारतीयों के साइन, पाक टूलकिट का हिस्सा बने राजनेता, क्यों भूल गए पहलगाम?
IND VS ENG: अभिषेक शर्मा ने 24 गेंदों में 4 छक्कों और 6 चौकों बना दिए इतने रन, पहले टी-20 में क्या हुआ पढ़िए Highlights
IND VS ENG: अभिषेक शर्मा ने 24 गेंदों में 4 छक्कों और 6 चौकों बना दिए इतने रन, पहले टी-20 में क्या हुआ पढ़िए Highlights
Cocktail 2 BO Collection Day 13: 'वेलकम टू द जंगल' के आगे हार मानने को तैयार नहीं 'कॉकटेल 2', 13वें दिन भी खूब छापे नोट, जानें- 100 करोड़ से है कितनी दूर?
'वेलकम टू द जंगल' के आगे हार मानने को तैयार नहीं 'कॉकटेल 2', 13वें दिन भी खूब छापे नोट
‘दुर्भाग्य! ये कोई पहली घटना नहीं...’, 125 साल पुराना गुरुद्वारा तोड़ने पर भारत ने पाकिस्तान को लगाई लताड़
‘ये पहली घटना नहीं...’, 125 साल पुराना गुरुद्वारा तोड़ने पर भारत ने पाकिस्तान को लगाई लताड़
Exclusive: WhatsApp के Username फीचर पर सरकार की सख्ती के बाद Meta का पहला रिएक्शन, सुरक्षा को लेकर जानें क्या कहा
WhatsApp के Username फीचर पर सरकार की सख्ती के बाद Meta का पहला रिएक्शन, सुरक्षा को लेकर जानें क्या कहा
Fake Water Bottle Viral Video : UP स्टेशन पर 'फेक वॉटर बॉटल' बेचने का दावा, वीडियो पर रेलवे ने दिया जवाब
UP स्टेशन पर 'फेक वॉटर बॉटल' बेचने का दावा, वीडियो पर रेलवे ने दिया जवाब
Siri या Alexa... किस AI Voice Assistant ने दुनिया में पहले मारी एंट्री, कौन है यूजर्स की पसंद?
Siri या Alexa... किस AI Voice Assistant ने दुनिया में पहले मारी एंट्री, कौन है यूजर्स की पसंद?
Embed widget