एक्सप्लोरर

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटे में आए 13203 नए केस, 131 की मौत, अब तक 16 लाख लोगों को लगी वैक्सीन

देश में मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. कोरोना से मृत्यु दर 1.44 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट करीब 97 फीसदी है. एक्टिव केस दो फीसदी से भी कम है.

नई दिल्ली: भारत में कोरोना संक्रमण का पहला मामला पिछले साल जनवरी में आया था. एक साल के भीतर देश में एक करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं. पिछले 24 घंटे में 13,203 नए कोरोना केस सामने आए और 131 लोगों ने अपनी जान गंवा दी. बीते दिन 13, 298 लोग कोरोना से ठीक हो गए हैं. लगातार चौथे दिन 15 हजार से कम कोरोना संक्रमण के मामले दर्ज किए गए हैं.

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, अब देश में कोरोना के कुल मामले बढ़कर एक करोड़ 6 लाख 67 हजार 736 हो गए हैं. कुल एक लाख 53 हजार 470 लोगों को जान जा चुकी है. एक करोड़ तीन लाख 30 हजार लोग कोरोना को मात देकर ठीक भी हो चुके हैं. देश में अब एक्टिव केस की संख्या घटकर 1 लाख 84 हजार हो गई है, जिनका इलाज चल रहा है.

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक, 24 जनवरी तक कोरोना वायरस के लिए कुल 19 करोड़ 23लाख 37 हजार कोरोना के सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 5.70 लाख सैंपल कल टेस्ट किए गए. सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस का रिकवरी रेट 90 फीसदी से ज्यादा है. राहत की बात है कि देश में मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. कोरोना से मृत्यु दर 1.44 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट करीब 97 फीसदी है. एक्टिव केस दो फीसदी से भी कम है.

16 लाख से अधिक लोगों को लगी वैक्सीन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया, देश भर में अब तक 16,15,504 लोगों को कोरोना वायरस के खिलाफ टीके लगाए गए हैं, जिनमें से कल 33,303 लोगों को टीके लगे. बता दें, देश में भारत बायोटेक और सीरम इंस्टीट्यूट की कोरोना वैक्सीन को मंजूरी मिलने के बाद 16 जनवरी से बड़े पैमाने पर टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है. वैक्सीन लगने के बाद अब तक कुल 6 लोगों के मौत की सूचना मिली है. हालांकि, मंत्रालय ने दावा किया कि इनमें से कोई भी मामला टीकाकरण से जुड़ा नहीं है.

एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का 13वां स्थान है. कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है. रिकवरी दुनिया में अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा भारत में हुई है. मौत के मामले में अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत का नंबर है.

ये भी पढ़ें- क्या सुलझेगा भारत-चीन के बीच विवाद? 17 घंटे तक चली बैठक रात ढ़ाई बजे खत्म

बड़ी संख्या में मुंबई के आजाद मैदान में जमा हुए किसान, रैली में शामिल होंगे शरद पवार और आदित्य ठाकरे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
रेस कोर्स मस्जिद को खाली करने पर ओवैसी का कड़ा विरोध, किरेन रिजिजू से की ये मांग
रेस कोर्स मस्जिद को खाली करने पर ओवैसी का कड़ा विरोध, किरेन रिजिजू से की ये मांग
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
ओवैसी की रैली का इफेक्ट! अखिलेश जाएंगे रामपुर, जेल में आजम खान से होगी मुलाकात
ओवैसी की रैली का इफेक्ट! अखिलेश जाएंगे रामपुर, जेल में आजम खान से होगी मुलाकात
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
Embed widget