एक्सप्लोरर

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटे में 15 हजार से कम आए केस, अब तक 10 लाख लोगों को लगी वैक्सीन

एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का 13वां स्थान है. कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है. रिकवरी दुनिया में अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा भारत में हुई है. मौत के मामले में अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत का नंबर है.

नई दिल्ली: देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में बढ़ोतरी जारी है. पिछले 24 घंटे में 14,545 नए कोरोना केस सामने आए हैं. वहीं 163 लोगों को कोरोना के चलते जान गंवानी पड़ी है. स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक 24 घंटे में 18,002 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिली है. इसी के साथ देश में कोरोना के कुल मामले बढ़कर एक करोड़ 6 लाख 25 हजार 428 हो गए. देश में अब तक 10,43,534 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई जा चुकी है. बीते दिन दो लाख 37 हजार लोगों को वैक्सीन लगी है.

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, अब तक एक लाख 53 हजार 32 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है. कुल एक्टिव केस घटकर 1 लाख 88 हजार हो गई. अब तक कुल एक करोड़ 2 लाख 83 हजार लोग कोरोना को मात देकर ठीक भी हो चुके हैं. भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक, 21 जनवरी तक कोरोना वायरस के लिए कुल 19 करोड़ 1 लाख 48 हजार कोरोना के सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 8 लाख सैंपल कल टेस्ट किए गए.

सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस का रिकवरी रेट 90 फीसदी से ज्यादा है. राहत की बात है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.44 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट करीब 97 फीसदी है. एक्टिव केस दो फीसदी से भी कम है.

कोविड मैनेजमेंट में यूपी सरकार का जलवा वैश्विक महामारी कोरोना से निपटने में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रणनीति ने देश के कई राज्यों को पीछे छोड़ दिया है. अगर यह कहें कि देश में कोविड मैनेजमेंट में यूपी सरकार नंबर वन है, तो कोई गुरेज नहीं होगा. अब यूपी में कोरोना का रिकवरी रेट अब 97 फीसदी पहुंच गया है. राज्य सरकार से मिली जानकारी के अनुसार यूपी में वर्तमान में 1,51,000 से अधिक डेडीकेटेड कोविड बेड्स के साथ सर्वाधिक कोविड बेड्स वाला प्रदेश है. राज्य के हर जिले में गंभीर रोगियों की देखभाल के लिए वेंटिलेटर युक्त बेड की व्यवस्था है.

वर्तमान में राज्य में कोरोना के कारण प्रति 10 लाख की आबादी में मृत्यु की संख्या 37 है, जो राष्ट्रीय औसत (114 मृत्यु प्रति 10 लाख आबादी) और अन्य कई बड़े राज्यों दिल्ली 543, महाराष्ट्र 414, तमिलनाडु 162, कर्नाटक 185, आंध्र प्रदेश 136, पश्चिम बंगाल 104, केरल 100 कोरोना से मौत पर प्रति 10 लाख आबादी से कम है.

प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमितों के सिर्फ 195 नए मामले मिले हैं और 345 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है. जबकि अन्य कई प्रदेशों में अब भी स्थिति गंभीर है. प्रदेश में लगातार घटते मामलों को लेकर कई कोविड डेडिकेटेड अस्पताल खाली पड़े हैं. उन्हें सरकार वापस पुराने रूप में लाने की तैयारी कर रही है. इसके अलावा ई संजीवनी ऐप से ईलाज की सुविधा लेने वालों की संख्या बढ़कर चार लाख 16 हजार 512 पहुंच गई है. हाल ही में तमिलनाडु को पीछे छोड़ते हुए उप्र देश का सर्वाधिक ई-कंसल्टलेशन देने वाला राज्य बन गया है.

ये भी पढ़ें- Vaccine Diplomacy: पड़ोसियों के लिए भारत ने बढ़ाया मदद का हाथ, म्यांमार-सेशेल्स और मॉरिशस जाएगी कोरोना वैक्सीन

UP: कोरोना वैक्सीनेशन का दूसरा चरण आज, डेढ़ लाख स्वास्थ्य कर्मियों को लगेगा टीका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'कहीं लद्दाख जैसा न हो...', सोनम वांगचुक ने क्यों तोड़ा अनशन? सामने आया असली कारण
'कहीं लद्दाख जैसा न हो...', सोनम वांगचुक ने क्यों तोड़ा अनशन? सामने आया असली कारण
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
यूपी में नोएडा से लखनऊ तक छाए बादल, आज 28 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट
यूपी में नोएडा से लखनऊ तक छाए बादल, आज 28 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह जिम से अपनी तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह जिम से अपनी तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
क्या दूसरे टी20 में डेब्यू करेंगे प्रभसिमरन सिंह? श्रेयस अय्यर के सामने बड़ा सवाल
क्या दूसरे टी20 में डेब्यू करेंगे प्रभसिमरन सिंह? श्रेयस अय्यर के सामने बड़ा सवाल
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
MBBS in Russia: रूस से करना चाहते हैं MBBS, जानें कितनी लगती है फीस और कितना है रहने-खाने का खर्च?
रूस से करना चाहते हैं MBBS, जानें कितनी लगती है फीस और कितना है रहने-खाने का खर्च?
इमरजेंसी कॉल के लिए नहीं पड़ती नेटवर्क की जरूरत, क्या है इसके पीछे का सीक्रेट?
इमरजेंसी कॉल के लिए नहीं पड़ती नेटवर्क की जरूरत, क्या है इसके पीछे का सीक्रेट?
Embed widget