एक्सप्लोरर

कोरोना अपडेट: संक्रमितों की संख्या लगातार छठे दिन बढ़ी, अबतक 1.10 करोड़ लोगों को लगी वैक्सीन

देश में एक्टिव केस बढ़ रहे हैं. एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत अब 15वें स्थान पर आ गया है. कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है. रिकवरी दुनिया में अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा भारत में हुई है. मौत के मामले में अमेरिका, ब्राजील और मैक्सिको के बाद भारत का नंबर है.

नई दिल्ली: देश में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार छठे दिन इजाफा हुआ है. 15 फरवरी से कोरोना केस लगातार बढ़ रहे हैं. पिछले 24 घंटों में 14,264 हजार नए कोरोना केस दर्ज किए गए और 90 लोगों की जान चली गई है. बीते दिन 11,667 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. अच्छी बात ये भी है कि बीते दिन कुछ राज्यों में कोरोना से एक भी मौत नहीं हुई है.

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, अब देश में कोरोना के कुल मामले बढ़कर एक करोड़ 9 लाख 91 हजार 651 हो गए हैं. कुल एक लाख 56 हजार 302 लोगों की जान जा चुकी है. एक करोड़ छह लाख 89 हजार 715 लोग कोरोना को मात देकर ठीक भी हो चुके हैं. देश में अब एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 1 लाख 45 हजार 634 हो गई है यानी कि इतने लोग अभी कोरोना संक्रमित हैं.

टीकाकरण के मामले में भारत दुनिया में तीसरे नंबर पर कोविड-19 टीकाकरण के मामले में अमेरिका और इंग्लैंड के बाद भारत, दुनिया भर में तीसरे स्थान पर है. 20 फरवरी तक देशभर में 1 करोड़ 10 लाख 85 हजार 173 स्वास्थ्यकर्मियों और कोरोना योद्धाओं को कोविड-19 का टीका लगाया जा चुका है. बीते दिन 4 लाख 32 हजार 931 लोगों को टीका लगा. दूसरी खुराक देने का अभियान 13 फरवरी से शुरू हुआ. 18 फरवरी को चले टीकाकरण अभियान के दौरान सबसे अधिक एक दिन का टीकाकरण किया गया था, जब 658674 लाभार्थियों को टीका लगाया गया था.

कुछ राज्यों में कोरोना से एक भी मौत नहीं कोरोना से पिछले 24 घंटों में देश में 90 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है. सबसे ज्यादा मौत महाराष्ट्र में हुई है. लेकिन देश के कुछ राज्य ऐसे भी हैं, जहां कोरोना से एक भी संक्रमित शख्स की मौत नहीं हुई है. ये जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों से मिली है. ये कुछ राज्य हैं- अंडमान व नोकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश, दादरा नगर हवेली और दमन दीव, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, कर्नाटक, लद्दाख, लक्षद्वीप, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, उड़ीसा, सिक्किम, त्रिपुरा.

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, 20 फरवरी तक कोरोना वायरस के लिए कुल 21 करोड़ 9 लाख 31 हजार 530 कोरोना के सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 6,70,050 सैंपल कल टेस्ट किए गए. देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.42 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 97.27 फीसदी है. एक्टिव केस 1.30 फीसदी है. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का 15वां स्थान है.

ये भी पढ़ें- बढ़ते कोरोना से अलर्ट हुए राज्य, कर्नाटक ने महाराष्ट्र से आने वालों के लिए अनिवार्य की निगेटिव रिपोर्ट

भारत-चीन के बीच 16 घंटे चली दसवें दौर की बातचीत, डिसइंगेजमेंट के तहत दूसरे इलाकों से सेनाएं हटाने पर जोर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभी नहीं होगी इन राज्यों की फाइनल वोटर लिस्ट जारी, चुनाव आयोग ने डेट बढ़ाई आगे
अभी नहीं होगी इन राज्यों की फाइनल वोटर लिस्ट जारी, चुनाव आयोग ने डेट बढ़ाई आगे
BJP के मंत्री का सुझाव- इंटेलिजेंस जानना है तो देखें धुरंधर फिल्म, थरूर बोले- 'मैं सहमत नहीं'
BJP के मंत्री का सुझाव- इंटेलिजेंस जानना है तो देखें धुरंधर फिल्म, थरूर बोले- 'मैं सहमत नहीं'
लद्दाख-जम्मू कश्मीर HC में 9 वकीलों को बतौर जज मंजूरी, SC कॉलेजियम की बैठक में फैसला
लद्दाख-जम्मू कश्मीर HC में 9 वकीलों को बतौर जज मंजूरी, SC कॉलेजियम की बैठक में फैसला
गिरिराज सिंह का कर्नाटक कांग्रेस पर बड़ा हमला, दूध के दाम के बहाने कसा तंज
गिरिराज सिंह का कर्नाटक कांग्रेस पर बड़ा हमला, दूध के दाम के बहाने कसा तंज

वीडियोज

किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
CM Yogi Vs Akhilesh Yadav! 27 में किसका 'हिन्दू कार्ड' चलेगा ?
Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget