एक्सप्लोरर

India Coronavirus Updates: देश में बीते दिन फिर आए करीब 40 हजार नए केस, आधे से ज्यादा मामले केरल में दर्ज

India Coronavirus Updates: भारत में कोरोना महामारी के चलते अबतक चार लाख 30 हजार संक्रमितों की मौत हो चुकी है. ये आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है.

India Coronavirus Updates: भारत में अभी भी हर दिन 40 हजार के आसपास लोग कोरोना महामारी से संक्रमित हो रहे हैं. शनिवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 38,667 नए कोरोना केस आए और 478 संक्रमितों की जान चली गई है. एक दिन पहले 40,120 केस सामने आए थे. वहीं देशभर में पिछले 24 घंटे में 35,743 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं यानी कि कल 2446 एक्टिव केस बढ़ गए.

कोरोना संक्रमण के कुल मामले
कोरोना महामारी की शुरुआत से लेकर अबतक कुल तीन करोड़ 21 लाख 56 हजार लोग संक्रमित हुए हैं. इनमें से 4 लाख 30 हजार 732 लोगों की मौत हो चुकी है. अच्छी बात ये है कि अबतक 3 करोड़ 13 लाख 38 हजार लोग ठीक भी हुए हैं. देश में कोरोना एक्टिव केस की संख्या अब चार लाख से कम है. कुल 3 लाख 87 हजार लोग अभी भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं, जिनका इलाज चल रहा है. 

  • कोरोना के कुल मामले- तीन करोड़ 21 लाख 56 हजार 493
  • कुल डिस्चार्ज- तीन करोड़ 13 लाख 38 हजार 88
  • कुल एक्टिव केस- तीन लाख 87 हजार 673
  • कुल मौत- चार लाख 30 हजार 732
  • कुल टीकाकरण- 53 करोड़ 61 लाख 89 हजार डोज दी गई

केरल में सबसे ज्यादा कोरोना केस आए
केरल में शुक्रवार को कोविड के 20,452 नए मामले सामने आए और 114 मौतें हुईं. जिससे राज्य में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 36 लाख 52 हजार 90 हो गई और मरने वालों की संख्या 18,394 हो गई. इस बीच, शुक्रवार को 16,856 लोग इस बीमारी से ठीक हो गए, जिससे राज्य में कुल ठीक होने वालों की संख्या 34 लाख 53 हजार 174 हो गई. वर्तमान में, राज्य में 1 लाख 80 हजार व्यक्ति उपचाराधीन हैं. 4,90,836 व्यक्ति निगरानी में हैं.

53 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन की डोज दी गई
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, 13 अगस्त तक देशभर में 53 करोड़ 61 लाख 89 हजार कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 63.80 लाख टीके लगाए गए. वहीं भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, अबतक 49 करोड़ 17 लाख कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं. बीते दिन करीब 22.29 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 3 फीसदी से कम है.

India Coronavirus Updates: देश में बीते दिन फिर आए करीब 40 हजार नए केस, आधे से ज्यादा मामले केरल में दर्ज

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.34 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 97.46 फीसदी है. एक्टिव केस 1.20 फीसदी हैं. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत अब 11वें स्थान पर है. कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भारत दूसरे स्थान पर है. जबकि अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है.

ये भी पढ़ें-
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के सेक्रेटरी को CBI, ED और NIA की मिली धमकी, मुंबई क्राइम ब्रांच ने जांच शुरू की

5 Trillion Dollar Economy: पूर्व मुख्य आर्थिक सलाहकार ने कहा- कोरोना के चलते लक्ष्य पाने में होगी 1-2 साल की देरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
टल गई NEET पेपर लीक केस की पहली फास्ट ट्रैक सुनवाई, जानें क्यों
टल गई NEET पेपर लीक केस की पहली फास्ट ट्रैक सुनवाई, जानें क्यों
जहाज पर भारतीय की मौत से 'एक्शन' में सरकार, यूक्रेन का राजदूत तलब
जहाज पर भारतीय की मौत से 'एक्शन' में सरकार, यूक्रेन का राजदूत तलब
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
अब सोनम वांगचुक का बड़ा बयान, '...वरना इस्तीफे का मतलब नहीं'
अब सोनम वांगचुक का बड़ा बयान, '...वरना इस्तीफे का मतलब नहीं'
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 

Embed widget