एक्सप्लोरर

Corona Cases: एक हफ्ते में तीसरी बार 40 हजार से कम आए नए कोरोना केस, 24 घंटे में 491 की मौत

India Coronavirus Cases: बीते दिन अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत में सबसे ज्यादा नए कोरोना मामले आए हैं. लेकिन मौत का आंकड़ा इंडोनेशिया, ब्राजील, रूस और मैक्सिको से कम है.

Coronavirus Cases Today: भारत में कोरोना की दूसरी लहर अब स्थिर है. देश में हर दिन करीब 40 हजार नए मामले बढ़ रहे हैं. रविवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 39,070 नए कोरोना केस आए और 491 संक्रमितों की जान चली गई है. हालांकि देशभर में पिछले 24 घंटे में 43,910 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं यानी कि कल 5331 एक्टिव केस कम हो गए.

अगस्त में ये तीसरी बार है जब कोरोना के मामले 40 हजार से कम दर्ज हुए हैं. इससे पहले 2 अगस्त और 6 अगस्त को 40 हजार से कम केस आए थे. 1 अगस्त को 40134, 2 अगस्त को 30549, 3 अगस्त को 42625, 4 अगस्त को 42982, 5 अगस्त को 44643, 6 अगस्त को 38628 नए कोरोना मामले दर्ज हुए थे.


Corona Cases: एक हफ्ते में तीसरी बार 40 हजार से कम आए नए कोरोना केस, 24 घंटे में 491 की मौत

कोरोना संक्रमण के कुल मामले
महामारी की शुरुआत से लेकर अबतक कुल तीन करोड़ 19 लाख 34 हजार लोग संक्रमित हुए हैं. इनमें से 4 लाख 27 हजार 862 लोगों की मौत हो चुकी है. अच्छी बात ये है कि 3 करोड़ 10 लाख 99 हजार लोग ठीक भी हुए हैं. देश में कोरोना एक्टिव केस की संख्या अभी भी चार लाख से ज्यादा है. कुल 4 लाख 6 हजार लोग अभी भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं, जिनका इलाज चल रहा है. 

  • कोरोना के कुल मामले- तीन करोड़ 19 लाख 34 हजार 455
  • कुल डिस्चार्ज- तीन करोड़ 10 लाख 99 हजार 771
  • कुल एक्टिव केस- चार लाख 6 हजार 822
  • कुल मौत- चार लाख 27 हजार 862
  • कुल टीकाकरण- 50 करोड़ 68 लाख 10 हजार डोज दी गई

केरल में सबसे ज्यादा कोरोना केस आए
केरल में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 20,367 नए मामले सामने आने के साथ ही राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 35 लाख 33 हजार 918 तक पहुंच गई. वहीं, इसी अवधि में कोविड के 139 मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 17,654 हो गई. केरल में पिछले 24 घंटे में 20,265 मरीज संक्रमणमुक्त हुए हैं, जिसके साथ ही राज्य में अब तक 33 लाख 37 हजार 579 मरीज ठीक हो चुके हैं. केरल में फिलहाल 1 लाख 78 हजार 166 मरीज उपचाराधीन हैं.

अबतक 50 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन की डोज दी गई
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, 7 अगस्त तक देशभर में 50 करोड़ 68 लाख कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 55.91 लाख टीके लगाए गए. वहीं भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, अबतक 48 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं. बीते दिन करीब 17.22 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 3 फीसदी से कम है.


Corona Cases: एक हफ्ते में तीसरी बार 40 हजार से कम आए नए कोरोना केस, 24 घंटे में 491 की मौत

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.34 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 97 फीसदी से ज्यादा है. एक्टिव केस 1.29 फीसदी हैं. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत अब आठवें स्थान पर है. कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भारत दूसरे नौवें पर है. जबकि अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है.

ये भी पढ़ें-
India Monsoon Update: आज यूपी में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना, केरल के 9 जिलों में येलो अलर्ट, जानें मौसम अपडेट

दिल्ली पुलिस कमिश्नर पूरी फोर्स से हुए मुखातिब, कहा- जो अपराध करे उसके खिलाफ दर्ज हो मामला 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP वॉलंटियर के पिता की मौत से बंगाल में सियासी घमासान, 8 गिरफ्तार
CJP वॉलंटियर के पिता की मौत से बंगाल में सियासी घमासान, 8 गिरफ्तार
Xप्लेन: इन्फ्लेडेटिंग क्या है? महंगी डेट्स से क्यों दूर हो रही Gen Z और मिलेनियल्स, डेटा से समझिए
इन्फ्लेडेटिंग क्या है? महंगी डेट्स से क्यों दूर हो रही Gen Z और मिलेनियल्स, देखें डेटा
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget