एक्सप्लोरर

India-China Relations: खरगे ने पीएम मोदी को बताया 'झूठों का सरदार', भारत-चीन टेंशन का जिक्र कर कहा- अफीम खाकर...'

Mallikarjun Kharge Attack On PM Modi: लोकसभा चुनाव से पहले नेताओं के एक-दूसरे पर हमले तेज हो गए हैं. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भारत चीन संबंधों को लेकर पीएम मोदी को निशाने पर लिया.

Congress Attack On PM Modi: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गुरुवार (04 अप्रैल) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोलते हुए उन पर ऐसे समय में 'अफीम खाकर सोने' का आरोप लगाया जब चीन भारतीय क्षेत्र में घुस रहा था. खरगे की यह टिप्पणी भारत के पूर्वोत्तर राज्य अरुणाचल प्रदेश में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पास 30 जगहों के नाम बदलने के कुछ दिनों बाद आई है.

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में एक चुनावी रैली के दौरान उन्होंने कहा, "मोदी कहते हैं 'मेरे पास 56 इंच का सीना है, मैं नहीं डरूंगा. क्या आपने नींद की गोलियां ली हैं? क्या उन्होंने राजस्थान के खेतों से अफीम ली है और आपको खिलाई है?" कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने तीखे हमले में पीएम मोदी को झूठों का सरदार कहा और तर्क दिया कि प्रधानमंत्री का ध्यान राष्ट्र के कल्याण पर नहीं बल्कि गांधी परिवार को बदनाम करने पर था.

‘गांधी परिवार को गाली देना उनका काम’

उन्होंने कहा, "वह देश के लिए नहीं सोचते, वह सिर्फ गांधी परिवार को गाली देते हैं. वह देश की जनता को प्रताड़ित करके अपने साथ लेना चाहते हैं. वह हमेशा झूठ बोलते रहते हैं. मोदी झूठों के सरदार हैं." इसके अलावा मल्लिकार्जुन खरगे ने इस बात पर रोशनी डाली कि 1989 के बाद से गांधी परिवार से किसी ने भी प्रधानमंत्री या मंत्री का पद नहीं संभाला है, फिर भी प्रधानमंत्री वंशवादी राजनीति के बारे में बात करते हैं.

चीन ने क्या की चालाकी?

दरअसल, चीनी नागरिक मामलों के मंत्रालय ने हाल ही में जंगनान के लिए मानकीकृत भौगोलिक नामों की अपनी तथाकथित चौथी सूची प्रकाशित की है, जो अरुणाचल प्रदेश का चीनी नाम है. एक ऐसा इलाका जिसे बीजिंग दक्षिणी तिब्बत का हिस्सा बताता है.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: क्यों कांग्रेस से हो रहा नेताओं का मोहभंग, आखिर क्या गलती कर रहा है आलाकमान? जानें अब तक कितनों ने छोड़ा हाथ का साथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में
अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget