एक्सप्लोरर

India-Canada Tensions: धार्मिक नेता नहीं, हत्यारा था निज्जर, भारतीय खुफिया एजेंसियों ने खोली आतंकी की 'क्राइम कुंडली'

Hardeep Singh Nijjar: भारत और कनाडा के बीच इन दिनों काफी तनावपूर्ण रिश्ता बना हुआ है. इसकी वजह खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर है.

India-Canada Row: कनाडा की तरफ से अभी तक इस बात के सबूत पेश नहीं किए गए हैं कि खालिस्तान टाइगर फोर्स (KTF) के आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत शामिल रहा है. लेकिन फिर भी कनाडाई खुफिया बिरादरी ये बताने में जुटी हुई है कि निज्जर बेकसूर था. उनका कहना है कि निज्जर कनाडा के सर्रे में मौजूद गुरु नानक गुरुद्वारे का धार्मिक प्रमुख था. हालांकि, भारतीय खुफिया एजेंसियों के डोजियर में कुछ और ही मालूम चलता है. 

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, डोजियर में भारतीय खुफिया एजेंसियों का दावा है कि निज्जर ने गुरुद्वारा प्रमुख बनने के लिए अपने ही चचेरे भाई रघबीर सिंह निज्जर को धमकाया था. रघबीर निज्जर पूर्व गुरुद्वारा प्रमुख था. निज्जर खालिस्तान कमांडो फोर्स (KCF) आतंकी गुरदीप सिंह उर्फ दीपा हीरेनवाला का पुराना सहयोगी भी था. डोजियर में बताया गया है कि गुरदीप 1980 के आखिर में और 1990 की शुरुआत में पंजाब में 200 से ज्यादा लोगों की हत्या में शामिल था. 

2012 में निज्जर गया था पाकिस्तान

भारतीय खुफिया एजेंसियों के डोजियर के मुताबिक, निज्जर 'रवि शर्मा' नाम से एक फर्जी पासपोर्ट के आधार पर 1996 में कनाडा भाग गया. यहां उसने ट्रक ड्राइवर और प्लंबर के तौर पर काम किया. वह इस दौरान पाकिस्तान में मौजूद KTF चीफ जगतार सिंह तारा के संपर्क में आया. फिर वह अप्रैल 2012 में पाकिस्तान गया. यहां तारा और पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई ने उसका ब्रेनवॉश किया. 2012 और 2013 में उसे आतंकी हमलों के लिए हथियारों की सप्लाई की गई. 

रेड कॉर्नर नोटिस के बाद भी मिली नागरिकता

डोजियर में यहां तक दावा किया गया है कि 2012 में तारा ने अमेरिका में मौजूद हरजोत सिंह बिरिंग को कनाडा भेजा, ताकि वह निज्जर को जीपीएस डिवाइस हैंडल करना सीखा सके. 2015 में जगतार सिंह तारा को थाइलैंड से भारत डिपोर्ट किया गया. इसके बाद निज्जर ने KTF के ऑपरेशन चीफ की कमान संभाल ली. निज्जर के खिलाफ नवंबर 2014 में रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी किया गया था. इसके बाद भी कनाडा के अधिकारियों ने उसे अपने देश की नागरिकता दे दी. 

पैसे देकर लोगों को मरवाता था निज्जर

कनाडा में KTF की कमान संभालने के बाद निज्जर युवाओं को तलाशने में जुट गया. वह नेटवर्किंग, ट्रेनिंग, फंडिंग और केटीएफ मॉड्यूल के ऑपरेशन का काम भी देख रहा था. निज्जर ने सुरजीत सिंह कोहली नाम के एक कट्टरपंथी को फंड दिए. कोहली ने आगे बब्बर खालसा इंटरनेशनल के आतंकी परमिंदर सिंह उर्फ काला को हथियार खरीदने के लिए ये पैसे ट्रांसफर किए. काला रोपड़ के एक धार्मिक गुरु और शिवसेना नेता संजीव घनौली की हत्या करना चाहता था. 

यह भी पढ़ें: '2024 चुनाव से पहले मोदी सरकार बंद करे खालिस्तान चैप्टर', असदुद्दीन ओवैसी ने क्यों कही ये बात?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: 'गृहमंत्री सदन में आए', विपक्ष ने लगाए नारे, रिजिजू बोले- 'वो सुबह से शाम संसद में रहते हैं'
LIVE: 'गृहमंत्री सदन में आए', विपक्ष ने लगाए नारे, रिजिजू बोले- 'वो सुबह से शाम संसद में रहते हैं'
भावना कंठ, शिवानी सेहरावत अवनी चतुर्वेदी: वो जांबाज़ महिलाएं जिन्होंने लाखों लड़कियों को बड़े सपने देखने की हिम्मत दी
भावना कंठ, शिवानी सेहरावत अवनी चतुर्वेदी: वो जांबाज़ महिलाएं जिन्होंने लाखों लड़कियों को बड़े सपने देखने की हिम्मत दी
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
मोहन भागवत ने कहा- Gen Z पर अंधा विश्वास, प्रियंका गांधी बोलीं- 'उन्हें उनकी...'
भागवत ने कहा 'Gen- Z पर अंधा भरोसा', प्रियंका बोलीं- उन्हें उनकी जरूरत नहीं

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
ब्रेन हैमरेज, आतें और दिल फटा... अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट
ब्रेन हैमरेज, आतें और दिल फटा... अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी राजनीति में नहीं पड़ता'
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
Embed widget