एक्सप्लोरर

India Britain Relation: भारत ने ब्रिटेन के यात्रियों के लिए फिर से बहाल किया ई-वीजा सिस्टम, इसी हफ्ते से कर सकते हैं आवेदन

Electronic Visa for Britain People: लंदन में उच्चायोग के अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है कि यात्री इस हफ्ते से भारत जाने के लिए ई-वीजा के वास्ते आवेदन करना शुरू कर सकते हैं.

India Britain Relation after Rishi Sunak: ऋषि सुनक के ब्रिटेन का प्रधानमंत्री बनने के साथ ही भारत और ब्रिटेन के बीच रिश्तों में लगातार सुधार होता जा रहा है. इसी कड़ी में भारतीय उच्चायोग ने भारत की यात्रा करना चाह रहे ब्रिटिश यात्रियों के लिए इलेक्ट्रॉनिक वीजा (ई-वीजा) प्रक्रिया बहाल करने की सोमवार को घोषणा की. पिछले कुछ महीनों में भारत के लिए वीजा की भारी मांग के बीच इस कदम का व्यापक स्वागत होने की संभावना है.

उच्चायुक्त ने की पुष्टि

ब्रिटेन में भारतीय उच्चायुक्त विक्रम दुरईस्वामी ने कहा कि यह सेवा तत्काल शुरू हो जाएगी. लंदन में उच्चायोग के अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है कि यात्री इस सप्ताह से भारत जाने के लिए ई-वीजा के वास्ते आवेदन करना शुरू कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि प्रणाली को उन्नत करने की प्रक्रिया जारी है और भारतीय वीजा वेबसाइट जल्द ही ई-वीजा का आवेदन स्वीकार करेगी. यह खबर हजारों लोगों को राहत देगी.

दोनों देशों के पीएम के बीच हुई थी बात

दुरईस्वामी ने ट्विटर पर एक वीडियो के जरिये बताया, ‘आज की बड़ी खबर है कि हम एक बार फिर ई-वीजा शुरू करने जा रहे हैं. इससे ब्रिटेन के मित्र अपेक्षाकृत बहुत आसानी से भारत की यात्रा कर सकेंगे.’ इस घोषणा की तारीफ की जा रही है। ब्रिटिश संसद में यह मुद्दा उठा है कि पिछले महीने इंडोनेशिया में जी20 शिखर सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की बैठक में बातचीत के मुद्दों में यह विषय भी शामिल था.

अब ई-वीजा पर ही है सरकार को जोर

ई-वीजा की घोषणा से पहले भारतीय वीजा प्रक्रिया को मजबूत करने के लिए अनेक कदम उठाए गए. इनमें मध्य लंदन में एक नया भारतीय वीजा केंद्र शुरू करना और ‘घर पर वीजा उपलब्ध कराने’ की सुविधा शुरू करना शामिल है. कोविड महामारी के बाद ब्रिटेन से भारत की यात्रा की बढ़ती मांग पर ध्यान देने के लिए ये कदम उठाये जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें

BJP Office Bearers Meeting: 'बूथ को मजबूत करें', BJP पदाधिकारियों से बोले पीएम मोदी, जी 20 का भी किया जिक्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट पर मुरली मनोहर जोशी का चौंकाने वाला बयान, 'श्रीराम से सीख मिली है कि मर्यादा...'
CJP प्रोटेस्ट पर मुरली मनोहर जोशी का चौंकाने वाला बयान, 'श्रीराम से सीख मिली है कि मर्यादा...'
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJI ने INDIA गठबंधन के नेताओं का प्रस्ताव ठुकराया, राहुल गांधी ने मार्च का किया है ऐलान
CJI ने INDIA गठबंधन के नेताओं का प्रस्ताव ठुकराया, राहुल गांधी ने मार्च का किया है ऐलान
राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम से DMK खफा, कहा- ‘हम किसी को भी तमिल...’
राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम से DMK खफा, कहा- ‘हम किसी को भी तमिल...’

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget