एक्सप्लोरर

India Bangladesh Relation: भारत ने बांग्लादेश सीमा से आने वाले कई सामान पर लगाया बैन, अमेरिकी टैरिफ से 'पड़ोसी देश' को बड़ा फायदा

India Bangladesh Relation: बांग्लादेश कपड़ा क्षेत्र में भारत के साथ प्रतिस्पर्धा करता है. अब अमेरिका की तरफ से भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने से बांग्लादेश को बड़ा फायदा होगा.

भारत ने पड़ोसी देश बांग्लादेश की सीमा से होने वाले कई सामानों के इंपोर्ट पर बैन लगा दिया है. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की तरफ से जारी आदेश के मुताबिक, अब भारत-बांग्लादेश सीमा पर स्थिति किसी भी सीमा चौकी से प्रतिबंधित किए गए सामान को इंपोर्ट करने की मंजूरी नहीं दी जाएगी.

सरकार ने अब सिर्फ मुंबई स्थित न्हावा शेवा बंदरगाह से ही बांग्लादेश से इन चीजों के आयात को मंजूरी दी है. पड़ोसी देश बांग्लादेश से आने वाली जिन चीजों के आयात पर रोक लगाई गई है, उनमें ब्लीच्ड और बिना ब्लीच वाले बुने हुए कपड़े, सुतली, डोरी, जूट की रस्सी, जूट के बोरे और थैले आदि सामान शामिल हैं. 

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने अपने आदेश में क्या कहा ?

मंत्रालय की तरफ से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि ये बैन विदेश व्यापार (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1992 द्वारा दी गई शक्तियों के तहत लागू किए जा रहे हैं. हालांकि आदेश में ताजा कदमों के पीछे के कारणों का जिक्र नहीं किया गया है, लेकिन सरकार द्वारा ऐसे उपाय अक्सर गुणवत्ता नियंत्रण, व्यापार संतुलन संबंधी चिंताओं या घरेलू उद्योगों की सुरक्षा से जुड़े होते हैं. 

भारत सरकार के अतिरिक्त सचिव और विदेश व्यापार महानिदेशक अजय भादू द्वारा हस्ताक्षरित यह आदेश तुरंत लागू हो गया है. बता दें कि जूट क्षेत्र ऐतिहासिक रूप से भारत-बांग्लादेश व्यापार संबंधों में एक संवेदनशील क्षेत्र रहा है, क्योंकि दोनों देश जूट उत्पादों के प्रमुख उत्पादक और निर्यातक देश हैं. 

भारत पर टैरिफ से बांग्लादेश को बड़ा फायदा

बांग्लादेश कपड़ा क्षेत्र में भारत के साथ प्रतिस्पर्धा करता है और अब अमेरिका की तरफ से भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने से बांग्लादेश को बड़ा फायदा होगा. 2023-24 में भारत-बांग्लादेश व्यापार 12.9 अरब अमेरिकी डॉलर का था. 2024-25 में बांग्लादेश को भारत का निर्यात 11.46 अरब अमेरिकी डॉलर रहा, जबकि महज आयात 2 अरब अमेरिकी डॉलर था.

ये भी पढ़ें

Priyanka Gandhi T-shirt: कौन हैं मिंता देवी ? जिनके नाम और फोटो वाली टी-शर्ट पहनकर विरोध करती नज़र आईं प्रियंका गांधी वाड्रा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
Xप्लेन: व्हाइट हाउस की रिपोर्ट में भारत का नाम क्यों? ट्रांसशिपमेंट विवाद का क्या असर पड़ेगा
व्हाइट हाउस की रिपोर्ट में भारत का नाम क्यों? ट्रांसशिपमेंट विवाद का क्या असर पड़ेगा
CJP वॉलंटियर के पिता की मौत से बंगाल में सियासी घमासान, 8 गिरफ्तार
CJP वॉलंटियर के पिता की मौत से बंगाल में सियासी घमासान, 8 गिरफ्तार
Xप्लेन: इन्फ्लेडेटिंग क्या है? महंगी डेट्स से क्यों दूर हो रही Gen Z और मिलेनियल्स, डेटा से समझिए
इन्फ्लेडेटिंग क्या है? महंगी डेट्स से क्यों दूर हो रही Gen Z और मिलेनियल्स, देखें डेटा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
IND vs SL: तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget