एक्सप्लोरर

पिछले पांच सालों में भारत के हथियारों के आयात में 33 प्रतिशत की आई गिरावट, ग्लोबल थिंकटैंक सिपरी की रिपोर्ट में खुलासा

भारत के आयात में गिरावट की वजह पेचीदा रक्षा सौदों की प्रक्रिया और रूस पर कम निर्भर होने की वजह से हुई है. रिपोर्ट के मुताबिक, हालांकि, रूस अभी भी भारत को सबसे ज्यादा हथियार और गोला-बारूद देने वाला देश है, लेकिन इस अवधि (2011-15 और 2016-20) के बीच रूस की हिस्सेदारी 70 प्रतिशत से 53 प्रतशित हो गई है.

नई दिल्ली: रक्षा क्षेत्र में भारत के लिए एक बड़ी खबर है. पिछले पांच सालों में भारत के हथियारों के आयात में 33 प्रतिशत की गिरावट आई है. हालांकि, भारत अभी भी दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा हथियारों का आयातक देश है, लेकिन भारत की ग्लोबल ट्रेड में हिस्सेदारी कम हुई है. ये खुलासा, ग्लोबल थिंकटैंक, सिपरी की ताज़ा रिपोर्ट मे हुआ है.

स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट (सिपरी) की सालाना रिपोर्ट के मुताबिक, भारत की दुनियाभर में हथियारों के आयात में हिस्सेदारी कम हो गई है. रिपोर्ट के मुताबिक, 2011-15 के बीच में हथियारों के आयात में भारत की हिस्सेदारी कुल 14 प्रतिशत थी, लेकिन 2016-20 के बीच ये गिरकर 9.5 प्रतिशत रह गई. वहीं, दुनिया का सबसे बड़ा हथियारों को आयात करने वाले देश, सऊदी अरब का इस अवधि में हिस्सेदारी 7.1 से बढ़कर 11 प्रतिशत हो गई.

लेकिन सिपरी की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत के आयात में गिरावट की वजह पेचीदा रक्षा सौदों की प्रक्रिया और रूस पर कम निर्भर होने की वजह से हुई है. रिपोर्ट के मुताबिक, हालांकि, रूस अभी भी भारत को सबसे ज्यादा हथियार और गोला-बारूद देने वाला देश है, लेकिन इस अवधि (2011-15 और 2016-20) के बीच रूस की हिस्सेदारी 70 प्रतिशत से 53 प्रतशित हो गई है. रिपोर्ट के मुताबिक, भारत अब रूस की बजाए अमेरिका, फ्रांस और इजरायल जैसे देशों से हथियार आयात कर रहा है.

रिपोर्ट के मुताबिक, चीन और पाकिस्तान से चल रही तनातनी के चलते अगले पांच सालों में भारत के आयात में वृद्धि होने की संभावना है.

लेकिन, जानकारों की मानें तो भारत के हथियारों के आयात में इसलिए भी गिरावट आई है क्योंकि अब भारत स्वदेशी हथियारों पर अधिक निर्भर (आत्मनिर्भर) होने की कोशिश में जुटा है. क्योंकि, भारत अब एलसीए तेजस फाइटर जेट्स, डीआरडीओ द्वारा निर्मित टैंक, मिसाइल और गोलाबारूद को आयात से ज्यादा तरजीह दे रहा है. भारत खुद की पनडुब्बियां हो या फिर युद्धपोत, खुद देश में ही तैयार कर रहा है.

सिपरी की सालाना रिपोर्ट के मुताबिक, हथियारों के निर्यात में अमेरिका सबसे ऊपर है. अमेरिका के बाद दूसरा नंबर है रूस का और तीसरा है फ्रांस का, जर्मनी चौथे नंबर पर है तो चीन पांचवें नंबर पर. हथियारों के आयात में सऊदी अरब और भारत के बाद नंबर आता है इजिप्ट (मिस्र), आस्ट्रेलिया और चीन का.

सीएम ममता बनर्जी के घायल होने पर अमित शाह ने कही ये बात

नीरज राजपूत देश के जाने-माने डिफेंस-जर्नलिस्ट और वॉर-लेखक हैं. पत्रकारिता में करीब ढाई दशक का अनुभव रखते हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व डिजिटल मीडिया तीनों में गहरी पकड़ है.

वर्तमान में वे ABP नेटवर्क से जुड़े हैं, जहाँ युद्ध, रक्षा, नेशनल सिक्योरिटी और जियो-पॉलिटिक्स से संबंधित विषयों को कवर करते हैं. ABP लाइव पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम ‘गेम-चेंजर’ के प्रस्तुतकर्ता भी हैं.

रूस-यूक्रेन युद्ध पर उन्होंने पहली हिंदी पुस्तक "ऑपरेशन Z लाइव" लिखी, जो बेस्टसेलर सूची में भी शामिल हुई और पाठकों द्वारा खूब सराही गई.

रिपोर्टिंग का दायरा
- दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन से लेकर आतंकवाद प्रभावित जम्मू-कश्मीर और चीन सीमा पर तिब्बत के पठार तक
- पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट एयर-स्ट्राइक से लेकर पनडुब्बी के जरिए समुद्र के भीतर तक
- ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उनके एक्सक्लूसिव खुलासे और सटीक विश्लेषणों की व्यापक सराहना हुई
- यूक्रेन-रूस युद्ध क्षेत्र में मारियुपोल, डोनेत्स्क और लुहांस्क जैसे एक्टिव वॉर-जोन से रिपोर्टिंग. इसी अनुभव पर आधारित उनकी पुस्तक प्रभात प्रकाशन द्वारा प्रकाशित की गई
- दुनिया की सबसे संवेदनशील सीमाओं में से एक उत्तर-दक्षिण कोरिया की DMZ
- ⁠अमेरिका के सबसे बड़े सैन्य अड्डों में से एक JBLM, और शीत युद्ध के दौरान "गैर-मौजूद" माने जाने वाले रूसी सैन्य अड्डों से भी ग्राउंड रिपोर्टिंग. 
- ⁠वे उन चुनिंदा रक्षा जुड़े पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने भारत के पहले स्वदेशी अटैक हेलिकॉप्टर LCH-प्रचंड के कॉकपिट में उड़ान भरी है. इसके अलावा फ्रांस में राफेल लड़ाकू विमान निर्माण सुविधा से भी उन्होंने विशेष रिपोर्टिंग की.

भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित 'Defence Correspondent Course' के Alumni हैं.

पूर्व कार्य अनुभव
- STAR NEWS में लगभग 6 वर्षों तक चीफ रिपोर्टर (क्राइम) के तौर पर कार्य किया और लोकप्रिय क्राइम शो 'सनसनी' से जुड़े रहे
- पत्रकारिता की शुरुआत अंग्रेजी दैनिक नेशनल हेराल्ड से की
- इसके बाद B.A.G. Films के साथ जुड़कर STAR NEWS के लिए क्राइम शो बनाए
- SAHARA TV में भी लगभग 2 वर्षों तक कार्यरत रहे

रक्षा और सुरक्षा के मामलों पर उनकी पकड़, ग्राउंड-जीरो रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण उन्हें देश के सबसे भरोसेमंद डिफेंस जर्नलिस्ट्स में स्थापित करती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SC के जस्टिस भुइयां का SIR पर बड़ा बयान, '...तो ऐसी प्रक्रिया मनमानी है'
SC के जस्टिस भुइयां का SIR पर बड़ा बयान, '...तो ऐसी प्रक्रिया मनमानी है'
अखिलेश यादव ने कहा No तो ओवैसी ने UP में खत्म किया सस्पेंस, कहा- 'बिहार में हमने...'
अखिलेश यादव ने कहा No तो ओवैसी ने UP में खत्म किया सस्पेंस, कहा- 'बिहार में हमने...'
'अमेरिका अपनी मर्जी से अकेली ताकत..', विदेशी धरती पर एस जयशंकर का बड़ा बयान
'अमेरिका अपनी मर्जी से अकेली ताकत..', विदेशी धरती पर एस जयशंकर का बड़ा बयान
हिरासत में योगेंद्र यादव, बोले - ‘जब तक ज्ञानेश कुमार की छुट्टी नहीं होगी, हम भी...’
हिरासत में योगेंद्र यादव, बोले - ‘जब तक ज्ञानेश कुमार की छुट्टी नहीं होगी, हम भी...’

वीडियोज

Bollywood News: जाह्नवी-NTR का AI डीपफेक वायरल, आखिर क्या है पूरा सच? (04-10-26)
YRKKH: 🥰Kabir का खुले आसमान तले रोमांटिक डांस, क्या मिटेगी Maira की उदासी? #sbs
Neha Dhupia ने Prince Narula संग बॉन्डिंग पर की बात, बोलीं- ‘जब सब हारेंगे, Prince संभाल लेगा’
शादी के बाद पहली बार साथ दिखेंगे Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal, ‘Tu Hai Meri Kiran’ का बढ़ा बज़
Love & War ने रिलीज से पहले ही कमाए ₹300 करोड़, Ranbir-Alia-Vicky की फिल्म का बड़ा खेल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चिराग पासवान का चौंकाने वाला बयान, 'अगर संदेह है तो चुनाव आयोग को SIR...'
चिराग पासवान का चौंकाने वाला बयान, 'अगर संदेह है तो चुनाव आयोग को SIR...'
SIR को लेकर ठाकरे बंधुओं की 'गर्जना' पर BJP का पलटवार, कहा- 'अब क्या घुसपैठिए...'
SIR को लेकर ठाकरे बंधुओं की 'गर्जना' पर BJP का पलटवार, कहा- 'अब क्या घुसपैठिए...'
SC के जस्टिस भुइयां का SIR पर बड़ा बयान, '...तो ऐसी प्रक्रिया मनमानी है'
SC के जस्टिस भुइयां का SIR पर बड़ा बयान, '...तो ऐसी प्रक्रिया मनमानी है'
6,6,6,6,6... WCL में एबी डिविलियर्स ने की छक्के-चौकों की बरसात, 39 गेंदों में बनाए 70 रन
6,6,6,6,6... WCL में एबी डिविलियर्स ने की छक्के-चौकों की बरसात, 39 गेंदों में बनाए 70 रन
'दृश्यम 3' इंडिया में 150 करोड़ के पार, बनी 2026 की दूसरी बिगेस्ट वीकेंड ओपनर, 9 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड्स
'दृश्यम 3' ने तोड़े 9 फिल्मों के रिकॉर्ड्स, बनी 2026 की दूसरी बिगेस्ट वीकेंड ओपनर फिल्म
बिहार बाढ़ पर राहुल गांधी का BJP पर हमला, कहा - 'डबल इंजन सरकार बताए...'
'17 साल में स्थायी समाधान क्यों नहीं', बिहार बाढ़ पर राहुल गांधी का BJP पर हमला
हेयर ट्रांसप्लांट का कर रहे हैं विचार? जानिए क्या हैं इसके साइड इफेक्ट्स
हेयर ट्रांसप्लांट का कर रहे हैं विचार? जानिए क्या हैं इसके साइड इफेक्ट्स
प्रेस कार्ड और PIB कार्ड में क्या है अंतर? किसका कहां होता है इस्तेमाल
प्रेस कार्ड और PIB कार्ड में क्या है अंतर? किसका कहां होता है इस्तेमाल
Embed widget