एक्सप्लोरर

India Air Force: आसमानी ताकत में 'बाहुबली' होगा भारत, लड़ाकू विमानों की नई खेप होगी तैयार; रक्षा मंत्रालय का धाकड़ प्लान

India Air Force: भारतीय वायुसेना में अगले 10 से 12 सालों में कई लड़ाकू विमान की सेवा खत्म हो जाएगी. ऐसे में इनकी जगह लेने के लिए रक्षा मंत्रालय 114 फाइटर जेट खरीदने की तैयारी में है.

India Air Force: भारतीय वायुसेना अपने बेड़े में अगले 5 से 10 साल में 114 फाइटर जेट को शामिल करेगी. रक्षा मंत्रालय की एक उच्च स्तरीय कमिटी ने इस योजना पर अपनी सहमति दे दी है. ये फाइटर जेट्स आने वाले सालों में रिटायर हो रहे लड़ाकू विमानों की जगह मोर्चा संभालेंगे.

सूत्रों के मुताबिक, अगले चार से पांच सालों में भारतीय वायुसेना वैश्विक टेंडर्स के जरिए लड़ाकू विमानों को शामिल करेगी. 114 लड़ाकू विमानों को शामिल करने से वायुसेना को अगले 10 सालों तक अपनी स्क्वाड्रन पॉवर बनाए रखने में मदद मिलेगी. दरअसल, साल 2037 तक लड़ाकू विमानों के 10 स्क्वाड्रन रिटायर होने हैं. यानी 10 से 12 सालों में कई फाइटर जेट भारतीय वायुसेना से बाहर कर दिए जाएंगे. इनमें  जगुआर, मिराज-2000 और मिग-29 जैसे फाइटर जेट शामिल हैं. ऐसे में भारत की आसमानी ताकत में किसी तरह की कमी न आए, इसलिए रक्षा मंत्रालय इन विमानों को रिप्लेस करने की दिशा में आगे बढ़ रही है.

पांचवीं पीढ़ी के विमानों पर फोकस
सूत्रों के मुताबिक, टेंडर में शामिल होने वाले विमानों में राफेल, ग्रिपेन, यूरोफाइटर टाइफून, मिग-31 और एफ-16 फाइटर जेट्स शामिल हैं. ये विमान 126 लड़ाकू विमानों के लिए हुए पिछले टेंडर में भी भाग ले चुके हैं. खबर यह भी है कि साल 2047 तक भारतीय वायुसेना अपनी स्क्वाड्रन की संख्या 60 तक पहुंचाना चाहती है. बता दें कि 114 फाइटर जेट के अलवा स्वदेशी लड़ाकू विमान 'तेजस' के अलग-अलग संस्करणों जैसे मार्क-1ए और मार्क-2 को भी इस दौरान वायुसेना के बेड़े में शामिल किया जाएगा.

फिलहाल, भारतीय वायुसेना के पास 4.5 जनरेशन के केवल 36 फाइटर जेट हैं. यह सभी फ्रांस से लिए गए राफेल विमान हैं. ऐसे में एयरफोर्स को अपनी ताकत बढ़ाने के लिए ऐसे धाकड़ विमानों की संख्या और बढ़ाने की जरूरत है. यही कारण है कि भारतीय वायुसेना अब पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमानों को अपने बेड़े में शामिल करने की योजनाएं बना रही है.

यह भी पढ़ें...

West Bengal Elections: AIMIM का प्लान देगा ममता बनर्जी को टेंशन! बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए बिसात बिछा रहे ओवैसी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Weather Today LIVE: दिल्ली-NCR समेत कई इलाकों में बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Weather Today LIVE: दिल्ली-NCR समेत कई इलाकों में बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
4300 किमी की रफ्तार, पलक झपकते ही काम तमाम; ब्रह्मोस-NG की रेंज में पाकिस्तान के कितने शहर?
4300 किमी की रफ्तार, पलक झपकते ही काम तमाम; ब्रह्मोस-NG की रेंज में पाकिस्तान के कितने शहर?
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
France vs Morocco: एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
Embed widget