एक्सप्लोरर

Independence Day: आजादी का जश्न होगा खास! पीएम मोदी की तस्वीर वाली पतंगों से गुलजार होगा आसमां

Independence Day 2023: अगले साल होने वाले आम चुनाव की झलक स्वतंत्रता दिवस के मौके पर होने वाली पारंपरिक पतंगबाजी के दौरान भी देखने को मिलेगी.

Independence Day Special Modi Kites: दिल्ली और आसपास के इलाकों में पतंगबाजी कर स्वतंत्रता दिवस मनाने का रिवाज अरसे से रहा है. इसके मद्देनजर पुरानी दिल्ली के लाल कुआं और उत्तर-पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद इलाके में पतंगों का बाजार सजता है, जहां राजनीतिक शख्सियतों और फिल्म जगत की हस्तियों के साथ-साथ अलग-अलग कार्टून किरदारों की तस्वीर वाली पतंगें उपलब्ध हैं. इसके अलावा पारंपरिक कागज की पतंग भी बाजारों में मिल रही हैं. 

मोदी की तस्वीर के साथ ‘डबल इंजन की सरकार’ वाली पतंग

दुकानदारों के मुताबिक, बाजार में ‘डबल इंजन की सरकार’ प्रिंट वाली पतंग की काफी मांग है और ये पतंग कई दुकानों में खत्म हो गई हैं. इस पतंग पर प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर के साथ ‘डबल इंजन की सरकार, सपना सरकार’ नारा लिखा है और ‘कमल’ के फूल की तस्वीर भी छपी है.

यह पूछे जाने पर कि विपक्ष के प्रमुख नेताओं की तस्वीर वाली पतंगें क्यों नहीं हैं, एक दुकानदार ने कहा कि ये पतंगें अहमदाबाद, जयपुर, बरेली और रामपुर जैसे स्थानों से आती हैं और वहां से विपक्षी नेताओं की तस्वीर वाली पतंगें नहीं आ रही हैं. 

बच्चों के लिए बॉलीवुड स्टार्स की तस्वीर वाली पतंग

पुरानी दिल्ली के लाल कुआं इलाके में पतंग का कारोबार करने वाले अनिल कुमार जायसवाल ने कहा, “2024 में चुनाव है, इस वजह से मोदी की तस्वीर के साथ ‘डबल इंजन की सरकार’ वाली पतंग की मांग ज्यादा है. इसके साथ ही तिरंगे के रंग वाली पतंग भी ज्यादा बिक रही है.”

दुकानदारों के अनुसार, बाजार में प्रधानमंत्री की तस्वीर वाली दूसरी पतंग भी उपलब्ध है. उन्होंने बताया कि इस पतंग पर मोदी की तस्वीर के साथ ‘इंडिया गेट’, ‘लाल किला’ और ‘कमल’ के फूल की तस्वीर है और साथ में इस पर लिखा है ‘दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी’.

कितनी है पतंगों की कीमत?

अन्य दुकानदार मोहम्मद आमिर ने कहा, “बाजार में बड़े आकार की पतंगों की मांग भी है. बाजार में बच्चों के लिए सलमान खान, शाहरुख खान, कार्टून और अन्य तरह की पतंगें रखी जाती हैं जो उन्हें पसंद आती हैं.” वहीं, दुकानदार इंद्र कुमार ने बताया कि बाजार में आम तौर पर लोग ‘मंझोली’, ‘अद्धी’ और ‘पौनी’ आकार की पतंगें उड़ाना पसंद करते हैं. उनके मुताबिक, इन आकार की पतंगों की कीमत तीन रुपये से शुरू होकर 10 रुपये तक जाती है जो उनके आकार पर निर्भर करती है.

बाजार के अन्य पतंग व्यापारी बबलू ने बताया कि प्रशासन ने पतंग उड़ाने के लिए डोर के तौर पर मांझे के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है, जिस वजह से सिर्फ ‘सद्दी’ (सादी) डोर ही बाजार में उपलब्ध है और यह अलग-अलग रंग में मिल रही है.

ये पतंगें भी बाजार में उपलब्ध

बाजार में राजनीतिक हस्तियों के अलावा डोरेमॉन, स्पाइडरमैन, मिकीमाउस, ऋतिक रोशन, सलमान खान, टाइगर श्रॉफ, सिद्धू मूसेवाला और अर्जेंटीना के फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मैसी की तस्वीर वाली पतंगें भी हैं. इसके अलावा, ‘आरआरआर’ ‘पठान’, और ‘पुष्पा’ जैसी फिल्मों के पोस्टर की पतंगें भी उपलब्ध हैं.

बाजार में चीन से आयात की हुई तिकोनी वाली पतंग भी है जो वाटरप्रूफ कपड़े से बनी है और इसकी कीमत 100 रुपये है. गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने इस साल के शुरू में अहमदाबाद में ‘अंतरराष्ट्रीय पतंग उत्सव’ का उद्घाटन करते हुए कहा था कि राज्य में पतंग बनाने का उद्योग करीब 625 करोड़ रुपये का है.

ये भी पढ़ें: Independence Day 2023: स्वतंत्रता दिवस से पहले 'सिक्योरिटी ऑडिट' में 100 जगह मिली खामियां, स्पेशल सेल की रिपोर्ट में खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget