एक्सप्लोरर

Independence Day : स्पेस में फहराया तिरंगा, पृथ्वी से 30 किमी दूर ऐसे मनी आजादी की 75वीं वर्षगांठ, देखिए वीडियो

Independence Day Celebration: स्पेस किड्ज इंडिया ने वीडियो जारी करते हुए कहा कि, 'नियर स्पेस में 30 किलोमीटर दूर भारतीय ध्वज फहराकर आजादी के 75 साल का जश्न मना रहे हैं.

Independence Day Celebration 2022: देश आजादी की 75वीं वर्षगांठ (Independence Day) मना रहा है. इस मौके पर बर्फीले पहाड़ों से लेकर पानी के भीतर तक तिरंगा फहरा रहा है. अब एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें स्पेस में भी तिरंगा फहराते हुए देखा गया है. आजादी के 75 साल पूरे करने के मौके पर राष्ट्रीय ध्वज को पृथ्वी से 30 किलोमीटर की ऊंचाई पर फहराया गया. स्पेस किड्ज इंडिया ने एक गुब्बारे के जरिए तिरंगे को अंतरिक्ष में भेजा. ये संगठन देश के लिए युवा वैज्ञानिकों को बनाने वाला एयरोस्पेस संगठन है. स्पेस किड्ज इंडिया ने वीडियो जारी करते हुए कहा कि, 'स्पेस में 30 किलोमीटर दूर भारतीय ध्वज फहराकर आजादी के 75 साल का जश्न मना रहे हैं. झंडा फहराना आजादी के 'अमृत महोत्सव समारोह' का हिस्सा रहा, जो भारत के स्वतंत्र होने के 75 साल पूरे होने का प्रतीक है.

संगठन ने ये भी कहा, यह उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान और श्रद्धांजलि का प्रतीक है, जो हर दिन भारत को गौरवान्वित करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं. स्पेस किड्ज इंडिया ने हाल ही में 750 स्कूली छात्राओं के बनाए गए एक सेटेलाइट "आजादीसैट" को लॉन्च किया था. हालांकि ये सेटेलाइट अस्थिर ऑर्बिट में स्थापित हो गया और अब यह इस्तेमाल करने के योग्य नहीं है. इस बीच भारतीय-अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री राजा चारी ने आज सुबह अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर भारतीय ध्वज की एक तस्वीर भी साझा की.

 

ये भी पढ़ें- Bihar Politics: बिहार में कैबिनेट का फॉर्मूला तय- कांग्रेस को मिलेंगे इतने मंत्रीपद, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष ने दी जानकारी

लाल किले पर ऐसे मना स्वतंत्रता दिवस का जश्न

देश के 76वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सोमवार को लाल किले को तिरंगों, फूलों और भारत की स्वतंत्रता से संबंधित प्रमुख घटनाओं को प्रदर्शित करती चित्रकारी से सजाया गया. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) के भाषण से कुछ देर पहले लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) के मौके पर पहली बार एमआई-17 हेलीकॉप्टर से फूल बरसाए गए. लाल किले के प्रवेश द्वार पर मशीन से संचालित दो हाथियों को तैनात किया गया था, जिन्होंने लोगों का ध्यान आकर्षित किया. कार्यक्रम समाप्त होने के बाद लोगों को हाथियों के साथ सेल्फी लेते हुए देखा गया. प्रधानमंत्री का भाषण समाप्त होने के बाद आसमान में तीन रंगों के गुब्बारे छोड़े गए. 75 वर्ष में पहली बार लाल किले पर 21 तोपों की सलामी देते वक्त देश में निर्मित होवित्जर तोप का इस्तेमाल किया गया.

ये भी पढ़ें- Yamuna River: दिल्ली में खतरे के निशान से ऊपर यमुना का जलस्तर, CM केजरीवाल ने लोगों से की ये अपील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: 'सरकार छात्र आंदोलन पर चर्चा के लिए तैयार', लोकसभा में बोले रिजिजू
LIVE: 'सरकार छात्र आंदोलन पर चर्चा के लिए तैयार', लोकसभा में बोले रिजिजू
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
'इलाज का हर किसी को अधिकार', सुप्रीम कोर्ट ने अभिषेक बनर्जी को दी बड़ी राहत
'इलाज का हर किसी को अधिकार', सुप्रीम कोर्ट ने अभिषेक बनर्जी को दी बड़ी राहत
संसद में खत्म होगा गतिरोध? रिजिजू बोले- 'अमित शाह जवाब देंगे, लेकिन...'
संसद में खत्म होगा गतिरोध? रिजिजू बोले- 'अमित शाह जवाब देंगे, लेकिन विपक्ष सुने'

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
जहीर खान की सेलेक्टर्स को 2 टूक, कहा- मोहम्मद शमी जरूर खेले वर्ल्ड कप
जहीर खान की सेलेक्टर्स को 2 टूक, कहा- मोहम्मद शमी जरूर खेले वर्ल्ड कप
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
Relationship Possessiveness: रिश्ता होते ही क्यों पजेसिव हो जाती हैं लड़कियां, समझिए इसका साइंस
रिश्ता होते ही क्यों पजेसिव हो जाती हैं लड़कियां, समझिए इसका साइंस
How to Control Brinjal Pests: बैंगन में कीड़े लग रहे हैं? घर पर ही बनाएं इसकी दवा
बैंगन में कीड़े लग रहे हैं? घर पर ही बनाएं इसकी दवा
Embed widget