एक्सप्लोरर

Independence Day: देश मना रहा आजादी की 75वीं वर्षगांठ, बाइडेन, पुतिन और मैक्रों ने शुभकामनाओं संग दिया साथ देने का भरोसा

Wishes From World Leaders: आजादी की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर दुनियाभर के दिग्गज नेताओं ने भारत के लोगों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी.

Independence Day Wishes From World Leaders: भारत आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है. देश ही नहीं दुनियाभर में भारतीय स्वतंत्रता दिवस की धूम है. इस बीच कई वैश्विक नेताओं ने भारतीय स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर सहयोग का वादा करते हुए इस खास मौके पर देश को शुभकामनाएं दीं. फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने स्वतंत्रता दिवस की भारत को बधाई देते हुए देश के साथ द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने का आश्वासन दिया. पिछले 75 वर्षों में भारत की आश्चर्यजनक उपलब्धि की सराहना करते हुए मैक्रों ने कहा, प्रिय मित्र नरेंद्र मोदी, भारत के प्रिय लोगों, आपके स्वतंत्रता दिवस पर आपको बधाई. आप गर्व से पिछले 75 वर्षों में भारत की आश्चर्यजनक उपलब्धियों का जश्न मना रहे हैं. आप हमेशा फ्रांस पर भरोसा कर सकते हैं. 

उन्होंने आगे लिखा भारत और फ्रांस के पारंपरिक रूप से घनिष्ठ और मैत्रीपूर्ण संबंध हैं. रक्षा और सुरक्षा सहयोग, अंतरिक्ष सहयोग और असैन्य परमाणु सहयोग के क्षेत्र फ्रांस के साथ हमारी सामरिक साझेदारी के प्रमुख स्तंभ हैं. भारत और फ्रांस सहयोग के नए क्षेत्रों जैसे हिंद महासागर क्षेत्र में सुरक्षा, अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन सहित जलवायु परिवर्तन और दूसरों के बीच सतत विकास और विकास में तेजी से लगे हुए हैं.

रूस के राष्ट्रपति ने दिया ये भरोसा
वहीं रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारतीय नेतृत्व और लोगों को भारत के स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी. उन्होंने लिखा प्रिय राष्ट्रपति और प्रिय प्रधानमंत्री कृपया, भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर हार्दिक बधाई स्वीकार करें. स्वतंत्र विकास के दशकों में आपके देश ने आर्थिक, सामाजिक, वैज्ञानिक, तकनीकी और अन्य क्षेत्रों में सार्वभौमिक रूप से मान्यता प्राप्त सफलता हासिल की है. पुतिन ने कहा कि भारत को वैश्विक मंच पर काफी प्रतिष्ठा प्राप्त है और अंतरराष्ट्रीय एजेंडे पर दबाव वाले मुद्दों को हल करने में महत्वपूर्ण रचनात्मक भूमिका निभाता है. रूसी-भारतीय संबंध विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी की भावना से विकसित हो रहे हैं. मास्को और नई दिल्ली विभिन्न क्षेत्रों में सफलतापूर्वक सहयोग कर रहे हैं, संयुक्त राष्ट्र, ब्रिक्स, एससीओ और अन्य बहुपक्षीय संरचनाओं के ढांचे के भीतर प्रभावी ढंग से बातचीत कर रहे हैं.

जो बाइडेन ने कही बड़ी बात
वहीं अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि वह भारत की लोकतांत्रिक यात्रा के सम्मान में उसके लोगों के साथ है और दोनों देश अपरिहार्य साझेदार हैं. बाइडेन ने बयान में कहा, ‘‘करीब 40 लाख गौरवान्वित भारतीय-अमेरिकियों समेत दुनियाभर के लोगों द्वारा 15 अगस्त पर भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ का जश्न मनाने के साथ ही अमेरिका महात्मा गांधी के सच और अहिंसा के चिरस्थायी संदेश द्वारा निर्देशित भारत की लोकतांत्रिक यात्रा के सम्मान में उसके लोगों के साथ है.’’ उन्होंने कहा भारत और अमेरिका अपरिहार्य साझेदार हैं और अमेरिका-भारत की सामरिक साझेदारी कानून के राज और मानव आजादी तथा प्रतिष्ठा को बढ़ावा देने की हमारी साझा प्रतिबद्धता पर टिकी है.’’ उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में दोनों लोकतांत्रिक देश नियम आधारित व्यवस्था की रक्षा करने, वृहद शांति, समृद्धि और सुरक्षा मजबूत करने, मुक्त एवं खुला हिंद-प्रशांत क्षेत्र सुनिश्चित करने के लिए एकजुट रहेंगे तथा दुनिया के सामने आ रही चुनौतियां से निपटते रहेंगे. 

ये भी पढ़ें: Independence Day 2022: आजादी के जश्न पर दिल्ली में इन रूट्स पर रहेगा डायवर्जन- 8 सड़कें बंद, घर से निकलने से पहले पढ़ें ये खबर

क्या बोले ब्रिटेन के प्रधानमंत्री
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने सोमवार को भारत के लोगों को स्वतंत्रता के 75 साल पूरे होने पर बधाई दी और दोनों देशों के बीच संबंधों की मजबूती पर अहम बात कही. उन्होंने कहा कि भारत के लोगों को आजादी के 75 साल की बधाई. हाल ही में गुजरात और नई दिल्ली की यात्रा के दौरान मैंने दोनों देशों के बीच फलते-फूलते संबंधों को देखा. मैं अगले 75 वर्षों में दोनों देशों के संबंधों को और मजबूती से देखने के लिए उत्सुक हूं. 

ऑस्ट्रेलिया के पीएम ने भेजा संदेश
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने सोमवार (स्थानीय समयानुसार) को भारत को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और उसकी उपलब्धियों की सराहना की. उन्होंने कहा कि हमारे समाज, हमारी संस्कृति, हमारे देश और हमारे राष्ट्रों के बीच संबंधों के लिए सभी ऑस्ट्रेलियाई, भारत की सफलताओं और इस महान देश और इसके लोगों को परिभाषित करने वाली कई उपलब्धियों की सराहना करते हैं. हम अपने भारतीय-ऑस्ट्रेलियाई समुदाय के योगदान के लिए भी धन्यवाद देते हैं.

नेपाल के पीएम बोले दोस्ती गहरी होगी
नेपाल के प्रधान मंत्री शेर बहादुर देउबा ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत के लोगों को हार्दिक बधाई दी. उन्होंने लिखा भारत की निरंतर प्रगति और समृद्धि के लिए मेरी शुभकामनाएं. आने वाले दिनों में सहयोग और दोस्ती की भावना और गहरी होगी.

ये भी पढ़ें: Gallantry Medals: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वीरता पुरस्कारों की घोषणा की, 3 जवानों को मिला कीर्ति चक्र, 13 को शौर्य चक्र, देखें पूरी लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक ने किन शर्तों पर तोड़ा अनशन? वीडियो जारी कर बताया, बोले- '26 दिन बाद खाने स्वाद अच्छा लगता है'
सोनम वांगचुक ने किन शर्तों पर तोड़ा अनशन? वीडियो जारी कर बताया, बोले- '26 दिन बाद खाने स्वाद अच्छा लगता है'
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर PM से कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Adarsh Baal Vidyalaya Review: मजेदार है ये बेब सीरीज, एंटरटेन करने के साथ साथ कुछ सिखाएगी और समझाएगी भी 
आदर्श बाल विद्यालय रिव्यू: मजेदार है ये बेब सीरीज, एंटरटेन करने के साथ सिखाएगी और समझाएगी भी 
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
Bihar Protest Viral Video: टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
Embed widget