एक्सप्लोरर

शिव सेना कॉरपोरेटर यशवंत जाधव के घर इनकम टैक्स का छापा, BMC स्टैंडिंग कमेटी के हैं चेयरमैन

मुंबई इनकम टैक्स ने शुक्रवार सुबह शिवसेना के पार्षद (कॉरपोरेटर) यशवंत जाधव (Yashwant Jadhav) के घर पर छापा मारा. यशवंत बॉम्बे म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन (BMC) की स्टैंडिंग कमेटी के चेयरमैन हैं.

मुंबई में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता नवाब मलिक (Nawab Malik) की गिरफ्तारी का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि अब सत्तारूढ़ पार्टी शिवसेना के एक नेता पर इनकम टैक्स का छापा पड़ गया. सूत्रों के अनुसार, मुंबई इनकम टैक्स ने शुक्रवार सुबह शिवसेना के पार्षद (कॉरपोरेटर) यशवंत जाधव (Yashwant Jadhav) के घर पर छापा मारा. यशवंत बॉम्बे म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन (BMC) की स्टैंडिंग कमेटी के चेयरमैन हैं. सूत्रों के मुताबिक यशवंत जाधव के अलावा कुछ BMC Contractors  के घर पर भी इनकम टैक्स की रेड चल रही है.

क्या है मामला

यशवंत जाधव पर 15 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप है. बताया जा रहा है कि यह छापेमारी इसी सिलसिले में की गई है. सूत्रों के मुताबिक, फिलहाल इनकम टैक्स की टीम उनके घर पर कुछ डॉक्युमेंट्स चेक कर रही है. यशवंत जाधव पिछले पांच साल से बीएमसी स्टैंडिंग कमेटी के के अध्यक्ष हैं. महाराष्ट्र बीजेपी के नेता लगातार उन पर बेनाम कंपनियों की मदद से  वित्तीय हेरफेर का आरोप लगाते रहे हैं. हाल ही में इनकी पत्नी यामिनी जाधव ने नवाब मलिक के समर्थन में हुए प्रदर्शन में भाग लिया था. 

हाल ही में हुई है नवाब मलिक की अरेस्टिंग

बता दें कि हाल ही में महाराष्ट्र सरकार में कैबिनेट मंत्री और एनसीपी (NCP) नेता नवाब मलिक (Nawab Malik) को गिरफ्तार किया गया है. इसके बाद से उनकी गिरफ्तारी पर सवाल उठ रहे हैं. दरअसल, राज्य सरकार में मंत्री नवाब मलिक पर कथित मनी लॉन्ड्रिंग (Money Laundering Case) और आतंकवाद के वित्तपोषण में संलिप्तता के आरोप लगे हैं. उन पर आरोप है कि वो अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम (Dawood Ibrahim) से संबंधित जमीन डील से जुड़े रहे हैं. प्रवर्तन निदेशालय (ED) अंडरवर्ल्ड से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच कर रहा है. प्रवर्तन निदेशालय ने हाल में अंडरवर्ल्ड के खिलाफ केस दर्ज कर कई ठिकानों पर छापेमारी भी की थी. इस सिलसिले में कुछ हफ्ते पहले दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर को भी दबोचा गया था. हालांकि विपक्ष इस कार्रवाई को राजनीतिक द्वेष से प्रेरित बता रहा है.

ये भी पढ़ें

यूपी चुनाव: बीएसपी को बीजेपी की 'बी-टीम' बताये जाने पर भड़कीं मायावती, कहा- अगर ऐसा होता तो...

UP Election 2022: अयोध्या में बंदर के सपा का झंडा उतारने का वीडियो वायरल, अब मंत्री महेंद्र सिंह ने दी ये प्रतिक्रिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget