एक्सप्लोरर

Congress Attack PM Modi: 'ट्रंप का फोन आया और...नहीं तो घुटनों पर होता पाकिस्तान', कांग्रेस ने फिर की 'सरेंडर' वाली बात

INC प्रवक्ता पवन खेड़ा ने पीएम मोदी पर विदेशी दबाव में बार-बार सरेंडर करने का आरोप लगाया हैं. उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर, ट्रंप कॉल, कुवैत-पाक रिश्ते और नेपाल-चीन समीकरणों पर भी सरकार की आलोचना की है.

Congress Attack PM Modi: कांग्रेस में मीडिया औप प्रचार विभाग के अध्यक्ष और प्रवक्ता पवन खेड़ा ने लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सामने सरेंडर कर देने वाली टिप्पणी का ज़िक्र करते हुए कहा कि भाजपा-आरएसएस के लोगों का इतिहास हमेशा से ही कायरता का रहा है. कांग्रेस पार्टी देश के सैन्य बलों पर गर्व करती है. इस देश की सेना मजबूत है, यह देश मजबूत है, लेकिन देश का प्रधानमंत्री और सरकार कायर है. उन्होंने जोर देकर कहा कि मोदी भारत नहीं हैं और भारत मोदी नहीं है.

पवन खेड़ा ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना ने पाकिस्तान को घुटनों के बल पर ला दिया था. अचानक ट्रंप का फोन आया और नरेंद्र मोदी ने सरेंडर कर दिया. उन्होंने कहा कि अगर मोदी ने ट्रंप के दबाव में संघर्ष विराम नहीं किया होता तो पाकिस्तान मुंह के बल गिर जाता और कई समस्याएं हमेशा के लिए हल हो गई होतीं. उन्होंने ट्रंप के व्यापार की धमकी देकर संघर्ष विराम कराने वाले बयानों पर नरेंद्र मोदी की चुप्पी पर भी सवाल उठाए.

प्रधानमंत्री मोदी के वादों पर सवाल
कांग्रेस नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी कहते थे कि काला धन लाएंगे, बेरोजगारी हटाएंगे, किसानों की आमदनी दोगुनी कर देंगे, चीन को लाल आंख दिखाएंगे, लेकिन प्रधानमंत्री ने बार-बार सरेंडर किया और अपने किसी वादे को पूरा नहीं किया. खेड़ा ने मोदी सरकार की विदेश नीति को सरेंडर नीति बताते हुए बांग्लादेश का उदाहरण दिया, जहां चीन भारत की सीमा से 12 किलोमीटर दूर एक पुराने एयरबेस को अपग्रेड कर रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि संकट की घड़ी में एक भी देश ने भारत के सुर में सुर मिलाकर पाकिस्तान को आतंकी देश घोषित नहीं किया. उन्होंने कुवैत का भी जिक्र किया, जिसने ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान से वीजा प्रतिबंध हटा दिए और अब पाकिस्तान के साथ श्रम समझौता कर रहा है, जबकि कुवैत की 21 प्रतिशत आबादी और 30 प्रतिशत श्रमिक भारतीय हैं.

नेपाल में भारत-विरोधी भावना बढ़ी-कांग्रेस
कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि नेपाल में भारत-विरोधी भावना बढ़ी है, जो दस साल पहले नहीं थी. उन्होंने सवाल उठाया कि आज नेपाल चीन के इतना करीब क्यों आ गया है. उन्होंने याद दिलाया कि बीते महीने ही आईएमएफ ने पाकिस्तान को ऋण दिया. उन्होंने प्रधानमंत्री की एशियन डेवलपमेंट बैंक के चीफ के साथ तस्वीर भी दिखाई और कहा कि दो दिन बाद तीन जून को एडीबी ने पाकिस्तान को 800 मिलियन डॉलर दे दिए. उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को चुनौती दी कि वे नीति बनाकर चीनी माल के आयात पर प्रतिबंध लगाएं. उन्होंने कहा कि वे ऐसा नहीं करेंगे क्योंकि वे चीन से बहुत डरते हैं.

पहलगाम हमले से जुड़े मामलों पर हमला
कांग्रेस नेता ने सवाल करते हुये कहा कि सरकार अब तक इस बारे में चुप है कि पहलगाम में 26 निर्दोष लोगों की हत्या करने वाले आतंकवादियों का क्या हुआ? संघर्ष विराम किन शर्तों पर हुआ? देश के आत्मसम्मान के साथ ये सौदा क्यों हुआ? हाफिज सईद, अजहर मसूद जैसे आतंकी कहां हैं?

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'मेट्रो बंद करो, रास्ते बंद करो और...', राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर कसा तंज, पीएम मोदी को लेकर क्या कहा?
'मेट्रो बंद करो, रास्ते बंद करो और...', राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर कसा तंज, पीएम मोदी को लेकर क्या कहा?
'धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा नहीं दिया तो...', CJP का क्या है 'प्लान बी'? आशुतोष रांका ने दिया जवाब
'धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा नहीं दिया तो...', CJP का क्या है 'प्लान बी'? आशुतोष रांका ने दिया जवाब
CJP और सरकार के बीच तीसरे दौर की बैठक, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा होगा या नहीं? पढ़ें अपडेट
CJP और सरकार के बीच तीसरे दौर की बैठक, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा होगा या नहीं? पढ़ें अपडेट

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
CJP Jantar Mantar Protest Live: दिल्ली मेट्रो के 18 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, CJP नेताओं की सरकार के साथ आज फिर बैठक
Live: दिल्ली मेट्रो के 18 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, CJP नेताओं की सरकार के साथ आज फिर बैठक
किस टीम ने लगाए हैं एक T20I में सबसे ज्यादा छक्के? क्या वैभव सूर्यवंशी के आने से भारत तोड़ पाएगा ये रिकॉर्ड
किस टीम ने लगाए हैं एक T20I में सबसे ज्यादा छक्के? क्या वैभव सूर्यवंशी के आने से भारत तोड़ पाएगा ये रिकॉर्ड
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
किसान हरी भिंडी की जगह अपनाएं लाल भिंडी की खेती, बाजार में है खास डिमांड
किसान हरी भिंडी की जगह अपनाएं लाल भिंडी की खेती, बाजार में है खास डिमांड
Inverter Backup: घट गया है इनवर्टर का बैकअप, मैकेनिक के पास जाने से पहले चेक करें ये चीजें
घट गया है इनवर्टर का बैकअप, मैकेनिक के पास जाने से पहले चेक करें ये चीजें
Embed widget