एक्सप्लोरर

ABP News C Voter Punjab Survey: अगले साल पंजाब चुनाव में कितना बड़ा मुद्दा बनेगा कृषि कानून? जानें लोगों की राय

सी-वोटर की तरफ से एबीपी न्यूज के लिए किए गए सर्वे में जनता की नब्ज टटोलने की कोशिश की गई है. पंजाब की जनता से पूछा गया है कि वे आंदोलन को लेकर क्या सोचते है और इससे छवि पर कितना असर पड़ा है.

पंजाब में अगले साल विधानसभा का चुनाव होने जा रहा है. नए कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन करने वालों में अधिकतर पंजाब और हरियाणा के ही किसान हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में यह कितना बड़ा मुद्दा बनेगा? सी-वोटर की तरफ से एबीपी न्यूज के लिए किए गए सर्वे में जनता की नब्ज टटोलने की कोशिश की गई है. पंजाब की जनता से पूछा गया है कि वे आंदोलन को लेकर क्या सोचते है और इससे छवि पर कितना असर पड़ा है. आइये जानते हैं क्या सवाल पूछा गया है और जनता ने उसका क्या जवाब दिया.

पंजाब के लोगों से यह पूछा गया कि अगले साल सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा क्या होगा? इसके जवाब में 19 फीसदी लोगों ने कृषि कानूनों को सबसे बड़ा मुद्दा बताया. जबकि 12 फीसदी लोगों ने विकास, 41 फीसदी लोगों ने रोजगार, 7 फीसदी ने कानून-व्यवस्था, 4 फीसदी ने ड्रग्स, 4 फीसदी ने खालिस्तान और अन्य को 9 फीसदी लोगों ने चुनावी मुद्दा करार दिया.

 

पंजाब में अगले साल सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा क्या होगा ?

कृषि कानून-19% विकास-12% रोजगार-41% कानून व्यवस्था-7% ड्रग्स-4% खालिस्तान-4% स्वास्थ्य-4% अन्य-9% पंजाब के लोगों से जब यह पूछा गया कि किसान आंदोलन अगर मुद्दा बनता है कि इसका फायदा चुनाव में किसे होगा? इसके जवाब में 26 फीसदी लोगों ने कांग्रेस, 14 फीसदी ने अकाली दल, 29 फीसदी ने आम आदमी पार्टी, 6 फीसदी ने बीजेपी को फायदा होने की बात कही. जबकि 9 फीसदी ने कहा कि इसका कोई असर नहीं होगा तो वहीं 16 फीसदी ने कहा कि इस बारे में कुछ नहीं बता सकते.

किसान आंदोलन मुद्दा बनता है तो किसे फायदा होगा ?

कांग्रेस-26% अकाली दल-14% आप-29% बीजेपी-6% असर नहीं होगा-9% कह नहीं सकते -16%

इसके बाद जब लोगों से यह पूछा गया कि किसान आंदोलन से पीएम की लोकप्रियता प्रभावित हुई है? इसके जवाब 69 फीसदी लोगों ने हां में दिया जबकि 17 फीसदी ने कहा नहीं. जबकि 14 फीसदी लोगों ने कहा कि वे इसका जवाब नहीं बता सकते हैं.

किसान आंदोलन से पीएम की लोकप्रियता प्रभावित हुई है ? हां -69% नहीं- 17% कह नहीं सकते-14%

जब लोगों से यह पूछा गया कि किसानो की मांग कितनी जायज है? इसके जवाब में 77 फीसदी ने बताया है हां बिल्कुल जायज है तो वहीं 13 फीसदी लोगों ने नहीं में इसका जवाब दिया. तो वहीं 10 फीसदी ने कहा कि वे बता नहीं सकते हैं.

क्या आपको लगता है कि किसानों की मांग जायज है ? हां- 77% नहीं- 13% कह नहीं सकते- 10%

पंजाब में कुल विधानसभा की 117 सीटें है. सर्वे के मुताबिक, इस चुनाव में कांग्रेस को 43-49 सीटें, बीजेपी को 0-5 और आप को 51-57 सीटें जबकि अकाली को 12-18 सीटें आने का अनुमान लगाया गया.

ये भी पढ़े: ABP Punjab Survey: पंजाब में आज हुए चुनाव तो कांग्रेस, अकाली, AAP और BJP में से कौन सी पार्टी मारेगी बाजी? पढ़ें सर्वे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नहीं हुई सौरव-आशुतोष की याचिका दिल्ली HC में लिस्ट, कल सुनवाई की मांग करेगी लीगल टीम
नहीं हुई सौरव-आशुतोष की याचिका दिल्ली HC में लिस्ट, कल सुनवाई की मांग करेगी लीगल टीम
'विरोध प्रदर्शन के जरिए एकजुट किया जाता है, लेकिन...', मोहन भागवत बोले- जब यही लोग
'विरोध प्रदर्शन के जरिए एकजुट किया जाता है, लेकिन...', मोहन भागवत बोले- जब यही लोग
'हमारा रास्ता अहिंसा का', दीपके ने कहा- फ्रांस या बांग्लादेश से नहीं कोई संबंध
'हमारा रास्ता अहिंसा का', दीपके ने कहा- फ्रांस या बांग्लादेश से नहीं कोई संबंध
BJP राष्ट्रीय युवा मोर्चा के पदाधिकारियों की घोषणा, UP के निखिल मणि तिवारी समेत ये बने उपाध्यक्ष
BJP राष्ट्रीय युवा मोर्चा के पदाधिकारियों की घोषणा, UP के निखिल मणि तिवारी समेत ये बने उपाध्यक्ष

वीडियोज

Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest
Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP
Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोष रांका मुझसे...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोष रांका मुझसे...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget