एक्सप्लोरर

बंगालः कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद बुजुर्ग की मौत, परिवार ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

देश में अब तक 2.40 करोड़ से ज्यादा कोरोना वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी है. वहीं पश्चिम बंगाल में 18.43 लाख लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है. इसी बीच एक 64 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना वैक्सीन लगने से मौत हो गई है.

कोलकाताः पश्चिम बंगाल के धूपगुरी इलाके में एक वरिष्ठ नागरिक की कथित रूप से कोविशील्ड टीका लगवाने के बाद मौत हो गई. इसके बाद उनके परिवार के सदस्यों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया जलपाईगुड़ी के 64 वर्षीय कारोबारी कृष्ण दत्ता की मौत एक स्थानीय अस्पताल में हुई जहां उन्हें सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद भर्ती कराया गया था.

कोरोना वैक्सीन लगने के बाद मौत

अधिकारी ने बताया, “ दत्ता ने सोमवार को टीका लगवाया था और रात में उन्हें सांस लेने में परेशानी होने लगी तो उन्हें एक अस्पताल ले जाया गया जहां थोड़े समय बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया .” उन्होंने कहा कि व्यक्ति को पहले ही कुछ बीमारियां थीं. बाद में उनके परिवार के सदस्यों ने शिकायत दर्ज कराकर आरोप लगाया कि उनकी मौत अप्राकृतिक है.

मंगलवार को 1 लाख से ज्यादा को लगी वैक्सीन

अधिकारी ने कहा कि दत्ता के शव को पोस्टमार्टम के लिए जलपाइगुड़ी राज्य जनरल अस्पताल में भेजा गया है. इस बीच स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को कुल 1 लाख 60 हजार 435 लोगों को कोविड रोधी टीका लगाया गया है. उन्होंने कहा बंगाल में टीका लगने के बाद प्रतिकूल प्रभाव का कोई मामला सामने नहीं आया है.

राज्य में अब तक 18 लाख को मिली खुराक

मंगलवार तक पश्चिम बंगाल में 18.43 लाख लोगों को टीका लगाया जा चुका है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में बताया गया है कि बंगाल में मंगलवार को कोरोना वायरस के 188 नए मामले आए और एक व्यक्ति की मौत हुई. इसके बाद कुल मामले 5, लाख 77 हजार 26 पहुंच गए हैं जबकि 10 हजार 281 लोगों की कोरोना वायरस के कारण मौत हो चुकी है. राज्य में 3,144 लोग संक्रमण का इलाज करा रहे हैं जबकि 5 लाख 63 हजार 601 लोग संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं.

इसे भी पढ़ेंः बड़ी खबर: पाकिस्तान को मिलेगी भारत में बनी कोरोना वैक्सीन

Acid Attack Survivors की दर्द भरी दास्तान, एक 20 रुपये की बोतल ने बर्बाद किये न जाने कितने जीवन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Protest LIVE: 'अपराधियों जैसा बर्ताव', हिरासत से छूटते ही नेहा बोरा ने दिल्ली पुलिस पर लगाया आरोप
LIVE: 'अपराधियों जैसा बर्ताव', हिरासत से छूटते ही नेहा बोरा ने दिल्ली पुलिस पर लगाया आरोप
'इंटरनेशनल डंका...', ध्रुव राठी का लंदन पहुंचते ही बड़ा ऐलान, बताया क्या है प्लान
'इंटरनेशनल डंका...', ध्रुव राठी का लंदन पहुंचते ही बड़ा ऐलान, बताया क्या है प्लान
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें सब कुछ
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें सब कुछ
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 7 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 7 लोगों की मौत
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
Embed widget