एक्सप्लोरर

चीन सीमा और पाक से सटी एलओसी के हालात पर भारतीय सेना का होगा महत्वपूर्ण सम्मेलन, थलसेना प्रमुख करेंगे अध्यक्षता

एक बयान में थलसेना ने बताया कि उत्तरी (चीन) और पश्चिमी (पाकिस्तानी) सीमा पर ऑपरेशनल हालात की समीक्षा के लिए राजधानी दिल्ली में आर्मी कमांडर्स कॉन्फ्रेंस का आयोजन 17-18 जून को किया जाएगा.

नई दिल्ली: गलवान घाटी की पहली बरसी के तुरंत बाद थलसेना चीन सीमा और पाकिस्तानी से सटी एलओसी के हालात पर एक महत्वपूर्ण सम्मेलन करने जा रही है. दो दिन तक चलने वाले आर्मी कमांडर्स कॉन्फ्रेंस (एसीसी) की अध्यक्षता खुद थलसेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे करेंगे और इसमें सेना की सभी सातों कमान के कमांडर और सेना मुख्यालय में तैनात सभी महानिदेशक स्तर के प्रिसिंपल स्टाफ ऑफिसर हिस्सा लेंगे.

एक संक्षिप्त बयान में थलसेना ने कहा कि “उत्तरी (चीन) और पश्चिमी (पाकिस्तानी) सीमा के ऑपरेशनल हालात की समीक्षा के लिए 17-18 जून को राजधानी दिल्ली में आर्मी कमांडर्स कॉन्फ्रेंस (एसीसी-21) आयोजित की जाएगी.”

सूत्रों के मुताबिक, एसीसी हर छह महीने में की जाती है. लेकिन उन सम्मेलन में ऑपरेशनल तैयारियों के अलावा, ट्रेनिंग, आधुनिकिकरण, स्वदेशी हथियार, प्रशासनिक और मानव-संसाधन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होती रही है. लेकिन सूत्रों के मुताबिक, गुरूवार और शुक्रवार को होने वाला सम्मेलन सिर्फ और सिर्फ ऑपरेशनल क्षमताओं पर चर्चा करेगा. इसके अलावा एचआर यानि ह्यूमन रिसोर्स (मानव संसाधन) पर भी थोड़ी चर्चा हो सकती है. इसके अलावा कोई और मुद्दा इस कमांडर्स कॉन्फ्रेंस का हिस्सा नहीं होगा.

बता दें कि मंगलवार को ही गलवान घाटी की हिंसा की पहली बरसी थी. हालांकि, चीन से सटी एलएसी यानि लाइन ऑफ एक्चुयल कंट्रोल पर पहले चरण का डिसइंगेजमेंट हो चुका है, लेकिन चीनी सेना अब एलएसी के दूसरे विवादित इलाकों से पीछे हटने के लिए तैयार नहीं है. ऐसे में एलएसी पर एक बार फिर से तनाव बन गया है. वहीं एलएसी के करीब ही कुछ दिनों पहले ही चीन और पाकिस्तान की वायुसेनाओं ने एयर-डिफेंस को लेकर एक बड़ी मिलिट्री एक्सरसाइज की थी.

हालांकि, भारत और पाकिस्तान के डीजीएमओ के बीच हुए युद्धविराम समझौते के बाद से एलओसी पर शांति छाई हुई है. लेकिन खबर है कि पाकिस्तानी सेना एक बार फिर से एलओसी पर अपनी तैनाती मजबूत करने में जुटी है. पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक बार फिर से कश्मीर का राग अलापना शुरू कर दिया है. ऐसे में एलओसी की सुरक्षा भी बेहद अहम हो जाती है.

अमेरिका-रूस में जारी तनातनी के बीच जेनेवा में मिले राष्ट्रपति जो बाइडेन और व्लादिमीर पुतिन, क्या खत्म होगा गतिरोध?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'जो खेलेगा वो खिलेगा ...', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat
'जो खेलेगा वो खिलेगा', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget