एक्सप्लोरर

Rain Alert: बारिश लाएगी 'जल प्रलय', इन राज्यों में मचेगा त्राहिमाम, IMD ने बताया किन राज्यों में बादल मचाएंगे कोहराम?

IMD Rain Alert: देश के कई राज्य इस वक्त लगातार हो रही बारिश से बेहाल हो चुके हैं. कुछ राज्यों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं तो कुछ बाढ़ का सामना ही कर रहे हैं. इसने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है.

Rain Alert: गुजरात से लेकर आंध्र प्रदेश तक कई राज्य भारी बारिश की वजह से परेशान हैं. मूसलाधार बारिश ने सड़कों, नदी, नालों समेत निचले इलाकों को पानी से भर दिया है. इस बीच मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि भारी बारिश का कहर अभी कई राज्यों में जारी रहने वाला है. आने वाले दिनों में लोगों को मेघा से किसी भी तरह की राहत की उम्मीद नहीं है. आईएमडी की तरफ से कई राज्यों के लिए येलो अलर्ट तक जारी किया गया है.

मौसम विभाग ने कहा है कि मंगलवार (3 सितंबर) को करीब एक हफ्ते तक पश्चिम भारत के कई राज्यों में बारिश होने वाली है. दक्षिण भारत के राज्यों में भी बादल मेहरबान रहने वाले हैं. पूर्वोत्तर भारत की बात करें तो यहां भी जमकर बरसात होने वाली है. उत्तर भारत के राज्यों के लिए भी आने वाला हफ्ता झमाझम बारिश लेकर आने वाला है. दिल्ली-एनसीआर समेत पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर जैसे राज्यों में बारिश की संभावना जताई गई है. ऐसे में आइए जानते हैं कहां कितनी बारिश होने वाली है.

किन राज्यों के लिए जारी हुआ आईएमडी का येलो अलर्ट?

आईएमडी ने बताया है कि गुजरात में 12 सेमी से ज्यादा बारिश हो सकती है. राज्य में भारी से बहुत ज्यादा भारी बारिश की संभावना जताई गई है. सौराष्ट्र, कच्छ और पश्चिमी मध्य प्रदेश में भी बारिश का कोहराम देखने को मिलेगा. जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश में भी जबरदस्त बारिश होने वाली है. इन राज्यों के लिए मौसम विभाग की तरफ से येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है.

पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में भी दिखेगा बारिश का तांडव

अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, मध्य महाराष्ट्र, केरल, माहे, तटीय कर्नाटक और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में भी बारिश बारिश होने वाली है. इन राज्यों में 7 सेमी से ज्यादा बारिश का अनुमान जताया गया है. तेलंगाना में 40-50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और बिजली कड़कने वाली है. साथ ही राज्य में बहुत भारी बारिश की संभावना भी जताई गई है. अरब सागर में भी तेज हवाओं के चलते मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है.

दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार को बादल छाए रहने वाले हैं. येलो अलर्ट जारी होने की वजह से कई हिस्सों में तेज बारिश की संभावना जताई गई है. हवा में ठंडक रहेगी और गरज के साथ बारिश भी हो सकती है. अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने वाला है. ला नीना की वजह से बंगाल की खाड़ी में जोरदार चक्रवाती गतिविधि होने की संभावना है, जिसकी वजह से पश्चिमी भारत में बारिश होने वाली है. 

यह भी पढ़ें: गुजरात में अभी नहीं थमेगी बारिश, IMD ने इन जिलों के लिए जारी किया येलो-ऑरेंज अलर्ट, एडवाइजरी जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की नई मुस्लिम लीग
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की नई मुस्लिम लीग
गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget