एक्सप्लोरर

Weather Update: बारिश, बर्फबारी... मौसम लेने वाला है करवट, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

IMD Weather Update: मौसम हर दिन अपना मिजाज बदलता है. इसी क्रम में उत्तर भारत के कई इलाकों में बारिश हो रही है और सर्दी कम हुई है. मौसम विभाग ने ताजा जानकारी सामने रखी है.

IMD Alert: उत्तर भारत के कई राज्यों में जो कड़ाके की सर्दी पड़ रही थी वो अब जा चुकी है. लोग रजाइयों को पैक करने का मन बनाने लगे हैं. दिन में धूप निकलने से तापमान में बदलाव आया है. हालांकि कई राज्यों में बारिश से मुश्किलें भी हुईं. तो वहीं मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि आने वाले दिनों में उत्तर भारत में बारिश और बर्फबारी का नया सीजन शुरू हो सकता है.

मौसम विभाग के मुताबिक, एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस 28 जनवरी से उत्तर पश्चिम भारत में दस्तक देने वाला है. इसकी वजह से मौसम में बदलाव आ सकता है. पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 29 से 30 जनवरी को भारी बारिश और बर्फबारी होने के संकेत हैं. इसके अलावा, उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में भी दोनों दिन हल्की से मध्यम गति की बारिश हो सकती है.

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम?

राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को सुबह कोहरा छाया रहा और न्यूनतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री अधिक 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के बुलेटिन के अनुसार, अधिकतम तापमान के 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 95 प्रतिशत रहा. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में सुबह साढ़े 9 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 278 दर्ज किया गया.

कश्मीर के कई हिस्सों में बर्फबारी जारी है, जबकि घाटी में बादल छाए रहने से न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई है. मौसम विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी गुरुवार को दी. हालांकि, गुलमर्ग में तापमान शून्य से नीचे बना रहा. कश्मीर के कई जगहों खासकर दक्षिणी जिलों में हल्की से मध्यम बर्फबारी दर्ज की गई.

मौसम कार्यालय ने पूर्वानुमान जताया है कि शाम तक इसमें बढ़ोतरी होने की संभावना है, जबकि शुक्रवार को मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है. बर्फबारी और बादल छाए रहने से घाटी के अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है. अधिकारियों ने कहा कि श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो पहले के 0.0 डिग्री से अधिक है.

ये भी पढ़ें: In Photos: बर्फबारी से गुलजार हिमाचल प्रदेश के पहाड़, यह खूबसूरत तस्वीरें मोह लेंगी आपका मन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तय लिमिट से ज्यादा पेट्रोल में इथेनॉल की मिलावट, कर्नाटक सरकार का ऑयल कंपनियों पर बड़ा आरोप
तय लिमिट से ज्यादा पेट्रोल में इथेनॉल की मिलावट, कर्नाटक सरकार का ऑयल कंपनियों पर बड़ा आरोप
हिरासत के समय पर SC का बड़ा फैसला, '24 घंटे की गिनती उसी समय से शुरू होगी, जब पकड़ा गया'
हिरासत के समय पर SC का बड़ा फैसला, '24 घंटे की गिनती उसी समय से शुरू होगी, जब पकड़ा गया'
AI डेवलपमेंट पर अश्विनी वैष्णव का बड़ा बयान, ' भारत को एप्लीकेशन कैपिटल बनाने पर फोकस'
AI डेवलपमेंट पर अश्विनी वैष्णव का बड़ा बयान, ' भारत को एप्लीकेशन कैपिटल बनाने पर फोकस'
आर्म्स लाइसेंस घोटाला केस: दो IAS अधिकारियों को झटका, HC ने खारिज की याचिका
आर्म्स लाइसेंस घोटाला केस: दो IAS अधिकारियों को झटका, HC ने खारिज की याचिका

वीडियोज

Chitra Tripathi: यूपी की सियासत में श्रीकृष्ण पर 'महाभारत'! | UP Election 2027 | Krishna | ABP
UP Elections 2027: यूपी के रण में कृष्ण की एंट्री | CM Yogi | Breaking | Akhilesh Yadav | BJP
US Elections Inside Story: Donald Trump का दबदबा टूटा, बाजार खुशी से झूमा... | Share Market
Sansani: LOVE...शादी...और 'डेथ गेम' !
UP Elections 2027: श्रीकृष्ण पर BJP-SP में Poster War शुरू! चुनाव से पहले गरमाई यूपी की सियासत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'PoK की तरह चटगांव, सिलहट और नोआखली भी वापस ले भारत', बोले निशिकांत दुबे
'PoK की तरह चटगांव, सिलहट और नोआखली भी वापस ले भारत', बोले निशिकांत दुबे
रांची: आदिवासी लीडर निशा भगत ने की खुदकुशी, FB लाइव पर बोलीं- 'मेरी मौत के जिम्मेदार...'
रांची: आदिवासी लीडर निशा भगत ने की खुदकुशी, FB लाइव आकर कई लोगों पर लगाए आरोप
दिल्ली, महाराष्ट्र समेत 7 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, दिए ये नए आदेश
दिल्ली, महाराष्ट्र समेत 7 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, दिए ये नए आदेश
149 साल के टेस्ट इतिहास में दूसरी बार हुआ ऐसा, बांग्लादेशी गेंदबाज ने बनाया रिकॉर्ड 
149 साल के टेस्ट इतिहास में दूसरी बार हुआ ऐसा, बांग्लादेशी गेंदबाज ने बनाया रिकॉर्ड 
'जेलर 2' के लिए रोड़ा बनी 'रामायण', फिर भी तीसरे हफ्ते बना दिया कॉलीवुड का बड़ा रिकॉर्ड
'जेलर 2' के लिए रोड़ा बनी 'रामायण', फिर भी तीसरे हफ्ते बना दिया कॉलीवुड का बड़ा रिकॉर्ड
आइजेनकोट बनेंगे इजरायल के नए PM? अरब पार्टियों का समर्थन लेकिन फंसा बड़ा पेच!
आइजेनकोट बनेंगे इजरायल के नए PM? अरब पार्टियों का समर्थन लेकिन फंसा बड़ा पेच!
Explained: सबा हैदर का भारत से क्या रिश्ता? US मिडटर्म में 71% वोटों से दर्ज की शानदार जीत
सबा हैदर का भारत से क्या रिश्ता? US मिडटर्म में 71% वोटों से दर्ज की शानदार जीत
कौन हैं अभय अरोड़ा? 'रामायण' में बने रणबीर कपूर के बॉडी डबल, 'धुरंधर' में भी कर चुके काम
कौन हैं अभय अरोड़ा? 'रामायण' में बने रणबीर कपूर के बॉडी डबल, 'धुरंधर' से भी है कनेक्शन
Embed widget