एक्सप्लोरर

अगले कुछ दिन मौसम बदलेगा कई रंग! चक्रवात, मानसून और हीटवेव... जानें किन राज्यों कैसा रहेगा हाल  

Weather Update: गर्मी के इस मौसम में तापमान लगातार करवटें बदल रहा है. कभी तेज हवाएं तो कभी बारिश के बाद मौसम गर्मी से राहत देने वाला रहा है. आने वाले दिनों में फिर बदलने वाला है.

Weather Update: देश के राज्यों में एक बार फिर से तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है. वहीं, मानसून को लेकर भी अभी तस्वीर साफ नहीं हुई है. इस बीच चक्रवाती तूफान 'बिपरजॉय' ने भी टेंशन बढ़ा दी है. आईएमडी वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने बताया कि गुजरात में दक्षिणी पोरबंदर में दक्षिण-पूर्व अरब सागर पर कम दबाव का क्षेत्र उत्तर-पश्चिम की तरफ बढ़ सकता है.

उन्होंने कहा कि यह आज रात तक एक चक्रवाती तूफान में बदल जाएगा और इसके तेज होने की संभावना है. आरके जेनामणि ने कहा कि उनकी टीम इसकी पूरी तरह से निगरानी कर रही है. उन्होंने कहा कि एक से दो दिन में ही केरल में मानसून के आगमन को लेकर कुछ बताया जा सकेगा. वहीं, दूसरी तरफ आने वाले कुछ दिनों तक हीटवेव को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है.

किन राज्यों में कब तक रहेगी हीटवेव?

मौसम विभाग के अनुसार बिहार में 10 जून तक लू जारी रहने की संभावना है. इसके कारण लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा. गंगीय पश्चिम बंगाल में 10 जून, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में 9 जून, उत्तर प्रदेश में 7 से 10 जून के दौरान, पूर्वी झारखंड, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना में 10 जून तक और तमिलनाडु में 7 जून तक हीटवेव की संभावना जताई गई है. 

कब होगी मानसून की शुरुआत?

इससे पहले मानसून रविवार को केरल में दस्तक देने वाला था, लेकिन इसकी शुरुआत नहीं हुई. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने इसमें देरी होने की आशंका जताई है. दक्षिण-पश्चिम मानसून आम तौर पर एक जून को केरल में दस्तक देता है और इसकी शुरुआत सात दिन पहले या सात दिन बाद हो सकती है. मई के महीनो में भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा था कि मानसून 4 जून तक केरल में दस्तक दे सकता है.

ये भी पढ़ें:

Cyclone Biporjoy: कितना कहर बरपाएगा चक्रवाती तूफान 'बिपरजॉय'? जानिए किन-किन जगहों पर पड़ेगा असर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: SC बोला- बिना कानूनी प्रक्रिया के हिरासत नहीं! समझिए अनुच्छेद 19 और 21 में क्या अधिकार
Explained: SC बोला- बिना कानूनी प्रक्रिया के हिरासत नहीं! समझिए अनुच्छेद 19 और 21 में क्या अधिकार
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
CJP प्रोटेस्ट पर मुरली मनोहर जोशी का चौंकाने वाला बयान, 'श्रीराम से सीख मिली है कि मर्यादा...'
CJP प्रोटेस्ट पर मुरली मनोहर जोशी का चौंकाने वाला बयान, 'श्रीराम से सीख मिली है कि मर्यादा...'

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
सोमवार, 12 अक्टूबर को बंद रहेंगे बैंक? RBI की छुट्टी का अपडेट जानें
सोमवार, 12 अक्टूबर को बंद रहेंगे बैंक? RBI की छुट्टी का अपडेट जानें
दिल्ली में आज भी रूट डायवर्जन लागू, 22 रास्तों के लिए एडवाइजरी, जरूर पढ़ लें
दिल्ली में आज भी रूट डायवर्जन लागू, 22 रास्तों के लिए एडवाइजरी, जरूर पढ़ लें
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
Embed widget