एक्सप्लोरर

IMD Weather Forecast: तापमान 40 डिग्री पार! दिल्ली-यूपी में आज बारिश के आसार, यहां गिरेंगे ओले, जानें अगले पांच दिनों का मौसम अपडेट

IMD Weather: विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, और अन्य में रविवार (23 अप्रैल) को बारिश हो सकती है. वहीं तमिलनाडु में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है.

IMD Weather: राजधानी समेत देश के कई राज्यों ​में बारिश हुई, जिसके चलते लोगों को पिछले कुछ दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से राहत मिली है. दिल्ली और इसके आसपास के कुछ इलाकों में शनिवार (22 अप्रैल) शाम बारिश हुई जिसके बाद मौसम सुहाना हो गया. साथ ही तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है. आईएमडी से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार (23 अप्रैल) को देश के ज्यादातर राज्यों में बारिश हो सकती है. इसके अलावा विभाग के अपडेट के अनुसार अगले पांच दिनों तक देश में लू चलने के कम आसार है. इसके अलावा दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान ​37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है.

मौसम विभाग के अनुसार नरवाना, करनाल, फतेहाबाद, पानीपत, आदमपुर, हिसार, गोहाना, के आस-पास के इलाकों बारिश के साथ 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. इसके अलावा जयपुर के चुरू, नागौर, हनुमानगढ़, झुंझुनू जिलों और आसपास के क्षेत्रों मे भी कहीं-कहीं पर 20-30 Kmph की रफ्तार से तेज हवा और हल्की बारिश होने के अनुमान है. आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, रायलसीमा, आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु,  छत्तीसगढ़ और केरल में भी अगले पांच दिनों के दौरान हल्की बारिश के आसार है.

ओले गिरने के है आसार 
विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, कोच्चि, तिरुवनंतपुरम, विशाखापत्तनम और अन्य में भी बारिश होने की उम्मीद है. द वेदर चैनल की मेट टीम ने रविवार को तमिलनाडु और रायलसीमा के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक होने की भविष्यवाणी की है.

उत्तर प्रदेश के भी कुछ इलाकों में रविवार को एक-दो स्थानों पर बिजली के साथ बारिश होने की संभावना है. उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी, चमोली , विधि गढ़ के इलाकों में कहीं-कहीं बिजली कड़कने के साथ बहुत हल्की बारिश होने की संभावना है. जिसके चलते राज्य में मौसम शुष्क रहेगा. अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, तेलंगाना, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, अंडमान-निकोबार और सिक्किम में  बारिश और आंधी की उम्मीद है. ओडिशा के कुछ इलाकों में ओला गिरने के आसार है.
IMD Weather Forecast: तापमान 40 डिग्री पार! दिल्ली-यूपी में आज बारिश के आसार, यहां गिरेंगे ओले, जानें अगले पांच दिनों का मौसम अपडेट

बिहार में भी लोगों को बारिश की वजह से भीषण गर्मी और लू से थोड़ी राहत मिली है. मौसम विभाग पटना केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक बिहार में तापमान 40 डिग्री से नीचे रहने का पूर्वानुमान है. इसके अलावा नालंदा और गया जिले के कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना है. मध्य प्रदेश के भी रीवा, उज्जैन, जबलपुर में बारिश हो सकती है जिसकी वजह से आज मौसम शुष्क रहेगा. 

ये भी पढ़ें:

Kiren Rijiju On Collegium: 'कॉलेजियम माइंड गेम है, ऐसे में मुझे...', केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू बोले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
Rahul Gandhi Dharna Live: राहुल गांधी के धरने के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, पैलेट गन मामले में FIR दर्ज को तैयार
Live: राहुल गांधी के धरने के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, पैलेट गन मामले में FIR दर्ज को तैयार
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
Xप्लेन: मुफ्त कोचिंग स्कीम क्यों हो जाएगी फेल? जानें 5 बड़ी वजहें
मुफ्त कोचिंग स्कीम क्यों हो जाएगी फेल? जानें 5 बड़ी वजहें

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget