एक्सप्लोरर

IMD Forecast: अभी से सताने लगी गर्मी! हीट वेव को लेकर IMD का अलर्ट, जानें किन राज्यों में पड़ेगी झुलसाने वाली गर्मी

Weather Forecast: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार अगले 24 घंटों तक गुजरात के कच्छ के कुछ हिस्सों में लू की स्थिति रहने की संभावना है. जल्द ही इसका असर उत्तर भारत के इलाकों में भी दिख सकता है.

IMD Heatwave Warning: दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में फरवरी के महीने में ही गर्मी ने सितम ढाना शुरू कर दिया है. जानकारी के मुताबिक मौसम विभाग लगभग एक महीने पहले से ही हीटवेव की चेतावनी दे चुका है. जिसके कारण ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि इस साल कम बारिश होगी.

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक राजधानी में मंगलवार (21 फरवरी) को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने के अनुमान है. वहीं कल यानी (20 फरवरी) राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से नौ डिग्री ज्यादा यानी 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और यह दिन 1969 के बाद से फरवरी का तीसरा सबसे गर्म दिन रहा. 20 फरवरी को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से नौ डिग्री ज्यादा था.

71 सालों का टूटा था रिकॉर्ड
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार अगले 24 घंटों तक गुजरात के कच्छ के कुछ हिस्सों में लू की स्थिति रहने की संभावना है. अधिकारियों ने कहा था कि इन क्षेत्रों के लिए सबसे पहले हीटवेव अलर्ट जारी किया गया था. गुजरात के भुज और कच्छ जिले में 16 फरवरी को 71 सालों का रिकॉर्ड टूटा था. गुजरात और महाराष्ट्र (जैसे कोंकण) के कई हिस्सों को पिछले कुछ दिनों से तेज गर्मी का सामना करना पड़ रहा है. महाराष्ट्र में सामान्य से 5.6 डिग्री और गुजरात में 8 डिग्री सेल्सियस अधिक तक तापमान जा रहा है. आईएमडी के वैज्ञानिक नरेश ने कहा, "हमने पिछले कुछ दिनों में पश्चिमी तट या गुजरात क्षेत्र में तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और 39 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंचने के बारे में बयान जारी किए हैं, इसलिए तटीय क्षेत्र में गर्म लहरें चल सकती हैं."

35-36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है पारा
आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार गुजरात में 24 घंटों के बाद धीरे-धीरे अगले तीन दिनों में 2.3 डिग्री सेल्सियस तक तक तापमान गिर सकता है. इसके अलावा अहमदाबाद, गांधीनगर, अमरेली और राजकोट सहित कई जिलों में सप्ताह के अंत तक तापमान 37- 38 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है. साथ ही मुम्बई मुलुंड, पवई और सांताक्रूज जैसे जिलों में भी पारा 35-36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. जानकारी के मुताबिक हीट वेव इस साल देश में रिकॉर्ड तोड़ सकती है.

फसलों पर पड़ सकता है असर 
मौसम विभाग ने सोमवार (20 फरवरी ) शाम जारी एक बयान में कहा कि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 18-20 फरवरी के दौरान अधिकतम तापमान 28-33 डिग्री तक पहुंच गया है, जो सामान्य से 5-9 डिग्री अधिक है. आईएमडी ने आगाह किया है कि पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में उच्च तापमान से फसलों पर असर पड़ सकता है.

ये भी पढ़ें- Shiv Sena Symbol Row: SC की चौखट पर उद्धव गुट! पार्टी और सिंबल वापस लेने के लिए आज जल्द सुनवाई की लगाएगा गुहार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भूकंप के झटकों से फिर कांपा तिब्बत, 4.5 दर्ज की गई तीव्रता
भूकंप के झटकों से फिर कांपा तिब्बत, 4.5 दर्ज की गई तीव्रता
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
एशिया-अफ्रीका समेत 23 देशों की यात्रा पर लौटे अपापांग-अलांग, दोनों बाज में लगे उपग्रह टैग
एशिया-अफ्रीका समेत 23 देशों की यात्रा पर लौटे अपापांग-अलांग, दोनों बाज में लगे उपग्रह टैग
'क्या चीन सीमा बचाने में सक्षम है सरकार?' ITBP डीजे के बयान पर ओवैसी ने मोदी सरकार से पूछे सवाल
'क्या चीन सीमा बचाने में सक्षम है सरकार?' ITBP डीजे के बयान पर ओवैसी ने मोदी सरकार से पूछे सवाल

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूकंप के झटकों से फिर कांपा तिब्बत, 4.5 दर्ज की गई तीव्रता
भूकंप के झटकों से फिर कांपा तिब्बत, 4.5 दर्ज की गई तीव्रता
दिल्ली-NCR में हवा हुई खराब, 300 पार पहुंचा AQI; बारिश को लेकर बड़ा अपडेट
दिल्ली-NCR में हवा हुई खराब, 300 पार पहुंचा AQI; बारिश को लेकर बड़ा अपडेट
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, प्रभास का लुक उड़ा देगा होश, जानें- कब रिलीज होगी फिल्म?
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, विद्रोही सैनिक के दमदार अवतार में दिखे प्रभास
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
Early Signs Of Termites: लकड़ी का दरवाजा खा रही है दीमक? नोट करें पहचान के 5 शुरुआती संकेत
लकड़ी का दरवाजा खा रही है दीमक? नोट करें पहचान के 5 शुरुआती संकेत
iPhone Duo की 4883mAh बैटरी, फोल्डेबल फोन में कितना मिलेगा बैकअप?
iPhone Duo की 4883mAh बैटरी, फोल्डेबल फोन में कितना मिलेगा बैकअप?
Embed widget