एक्सप्लोरर

मौसम विभाग का एक और चौंकाने वाला खुलासा, 122 साल बाद 2022 रहा भारत का पांचवां सबसे गर्म साल

IMD News: देश में जनवरी की शुरुआत से ही कड़ाके की ठंड पड़ती है. वहीं, साल 2022 भारत के लिए 1901 के बाद से पांचवां सबसे गर्म साल रहा.

India Weather News: देश में 1901 के बाद से साल 2022 पांचवा सबसे गर्म वर्ष दर्ज किया गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) से मिली जानकारी के अनुसार, 1901 से ही मौसम संबंधी रिकॉर्ड रखना शुरू कर दिया गया था. विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, कार्यालय ने 2022 को पांचवा सबसे गर्म साल दर्ज किया है. मौसम विभाग कार्यालय ने 2022 में भारत की जलवायु पर दिए एक बयान में कहा कि जमीन की सतह का वार्षिक औसत तापमान लंबी अवधि के एवरेज से 0.51 डिग्री सेल्सियस अधिक था. बताया गया कि 1981-2010 के समय की अवधि का टेंपरेचर एवरेज है. विभाग ने कहा कि यह 2016 में भारत में दर्ज किए गए अधिकतम गर्म दिनों से कम था, जब एवरेज टेंपरेचर 0.71 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया था. 

इससे पहले मौसम विभाग ने बताया था कि 2022 के दिसंबर महीने ने मौसम के लिहाज से एक नया रिकॉर्ड बनाया है. उन्होंने बताया कि आम तौर पर दिसंबर के महीने में सर्दी शुरू हो जाती है लेकिन 2022 का दिसंबर महीना 122 वर्षों में सबसे गर्म रहा. विभाग ने कहा कि दिसंबर 2022 के दौरान पूरे देश में औसत अधिकतम, न्यूनतम और औसत तापमान क्रमशः 27.32 डिग्री सेल्सियस, 15.65 डिग्री सेल्सियस और 21.49 डिग्री सेल्सियस था. इस दौरान सामान्य तापमान 26.53 डिग्री सेल्सियस, 14.44 डिग्री सेल्सियस और 20.49 डिग्री सेल्सियस था.

मार्च से मई के दौरान तापमान था सामान्य से अधिक
मौसम विभाग ने बताया कि 2022 में मानसून के पहले मार्च से मई के दौरान तापमान 1.06 डिग्री सेल्सियस की डिस्क्रिपेंसी के साथ सामन्य से अधिक था. विभाग ने कहा कि 2022 में पूरे भारत में हुई बारिश साल 1971-2020 के समय के आधार पर लॉन्ग टर्म एवरेज का 108 परसेंट थी. 1965-2021 के आंकड़ों के आधार पर 11.2 के सामन्य के मुकाबले पिछले साल भी 15 चक्रवात संबंधी घटनाएं देखी गईं. विभाग ने बताया कि इसमें तीन चक्रवाती तूफान और उत्तर हिंद महासागर के ऊपर बने लो प्रेशर के 12 क्षेत्र शामिल हैं. इसके अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों में बहुत ज्यादा बारिश, बाढ़, लैंडस्लाइड, बिजली गिरने, आंधी और सूखे जैसी मौसम संबंधी असामान्य घटनाओं का भी अनुभव किया गया था. 

ये भी पढ़ें- Bengaluru: हिंदू लड़की के साथ घूमने पर 20 साल के युवक की पिटाई, इंस्टाग्राम पर हुई थी मुलाकात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget