एक्सप्लोरर

IMD Alert: दिसंबर की ठंड से ठिठुर रहा उत्तर भारत, जनवरी में भी जारी रहेगा सर्दी का सितम

IMD Alert: दिसंबर के अंतिम सप्ताह में पूरा उत्तर भारत जहां शीतलहर और कोहरे की चपेट में है, वहीं मौसम विभाग ने कहा है कि जनवरी में भी शीतलहर जारी रहने की संभावना है.

IMD Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मंगलवार को कहा कि देश के उत्तरी हिस्सों में 31 दिसंबर से शीत लहर की स्थिति देखी जाएगी. आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक आर.के. जेनामणि ने कहा कि मुख्य रूप से दक्षिण हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ठंड अधिक है. जेनामणि ने कहा, पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान और दिल्ली में कड़ाके की ठंड से शीतलहर जारी रहने का अनुमान है और इसके साथ ही इन राज्यों में घना कोहरा भी बना रहेगा.

जेनामणि के मुताबिक 29 दिसंबर को जम्मू-कश्मीर, लेह और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में बर्फबारी की संभावना है. आईएमडी ने कहा है कि 29 दिसंबर को पंजाब के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी भी हो सकती है.

दिल्ली में मंगलवार को रही कड़ाके की सर्दी

मंगलवार को दिल्लीवासियों की सुबह सर्द हवाओं से शुरू हुई और घने कोहरे के कारण शहर के कुछ इलाकों में विजिबिलिटी काफी कम रही, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हुआ. मौसम विज्ञान (एमईटी) कार्यालय ने कहा कि दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. एमईटी कार्यालय ने कहा कि घने कोहरे की एक परत और उत्तर से मध्यम बर्फीली ठंडी हवाएं तापमान में इस भारी गिरावट के लिए जिम्मेदार हैं.

असम में हुई भारी ओलावृष्टि

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (ASDMA) ने कहा है कि मंगलवार को भारी ओलावृष्टि से ऊपरी असम के चार जिले- तिनसुकिया, डिब्रूगढ़, चराइदेव और शिवसागर सहित 132 गांवों की लगभग 18,000 आबादी प्रभावित हुई है. गंभीर ओलावृष्टि से 4481 घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए और 2 घर पूरी तरह से ध्वस्त हो गए हैं.

जनवरी की शुरुआत में शीतलहर रहेगी जारी

एमईटी कार्यालय ने कहा, उत्तर-पश्चिमी शुष्क और ठंडी हवाएं उत्तर-पश्चिम भारत में जारी रहेंगी. हालांकि, कोहरे की तीव्रता में कमी आ सकती है, जिससे दिन के तापमान में मामूली वृद्धि हो सकती है और पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली और हरियाणा के कुछ हिस्सों में शीतलहर में कमी आ सकती है. इन राज्यों में तापमान में भी मामूली वृद्धि हो सकती है.

मौसम विभाग ने बताया, पश्चिमी हिमालय के ऊपरी इलाकों में हल्की बर्फबारी हो रही है, जिससे 30 और 31 दिसंबर के आसपास एक और पश्चिमी विक्षोभ की संभावना है. उस दौरान मध्यम बर्फबारी भी संभव है. नए साल की पूर्व संध्या पर तापमान में एक बार फिर गिरावट आ सकती है. जनवरी के पहले सप्ताह की शुरुआत में कड़ाके की सर्दी पड़ने की संभावना है.

यह भी पढ़ें: UP OBC Reservation: 'ओबीसी को आरक्षण देने के बाद ही होगा निकाय चुनाव', अखिलेश और मायावती के हमलों के बीच योगी सरकार का बयान | 10 बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन,कहा - 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन,कहा - 'हम अपनी...'
'हम बहुत जल्द लाएंगे UCC', CM शुभेंदु अधिकारी का ऐलान, बोले- एक देश, एक कानून
'हम बहुत जल्द लाएंगे UCC', CM शुभेंदु अधिकारी का ऐलान, बोले- एक देश, एक कानून
प्रियंका-अखिलेश ने यूपी के कांग्रेस नेताओं को संसद से दे दिया बड़ा संदेश, वीडियो से समझें
प्रियंका-अखिलेश ने यूपी के कांग्रेस नेताओं को संसद से दे दिया बड़ा संदेश, वीडियो से समझें
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget