एक्सप्लोरर

गुजरात में ग्रैजुएट विधायकों से ज्यादा कमा रहे हैं अनपढ़ विधायक

पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव से पहले सभी 182 विधायकों की तरफ से दायर किए गए चुनावी हलफनामे का अध्ययन करने के बाद एडीआर और इससे संबद्ध ‘गुजरात इलेक्शन वॉच’ की ओर से तैयार की गई इस रिपोर्ट में विधायकों की वार्षिक आय, पेशा और शैक्षणिक योग्यता के बारे में ब्यौरा दिया गया है.

अहमदाबादः गुजरात के अनपढ़ या स्कूली शिक्षा प्राप्त विधायक स्नातक या उच्च डिग्रीधारी विधायकों से कहीं ज्यादा कमाते हैं. सोमवार को एक गैर सरकारी संगठन एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की ओर से जारी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है. एडीआर चुनाव सुधार के लिए काम करने वाले संस्था है. इस रिपोर्ट के अनुसार, गुजरात के कुल 182 विधायकों में से 161 की औसत सालाना आय 18.80 लाख रुपये है. इनमें स्नातक किये हुये 63 विधायकों की औसत सालाना आय 14.37 लाख रुपये है.

पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव से पहले सभी 182 विधायकों की तरफ से दायर किए गए चुनावी हलफनामे का अध्ययन करने के बाद एडीआर और इससे संबद्ध ‘गुजरात इलेक्शन वॉच’ की ओर से तैयार की गई इस रिपोर्ट में विधायकों की वार्षिक आय, पेशा और शैक्षणिक योग्यता के बारे में ब्यौरा दिया गया है.

रिपोर्ट के अनुसार, देशभर में मौजूदा विधायकों की खुद की औसत सालाना आय 24.59 लाख रुपये है. कर्नाटक के विधायकों की औसत सालाना आय सबसे ज्यादा एक करोड़ रुपये से अधिक है, जबकि छत्तीसगढ़ के विधायकों की औसत आय सबसे कम है. छत्तीसगढ़ के विधायकों की औसत सालाना आय देशभर में सबसे कम 5.4 लाख रुपये ही है.

पुरुषों की तुलना में महिला विधायकों की आय कम रिपोर्ट के मुताबिक, विधायकों में महिला और पुरूषों की आय में भारी अंतर दिखाई देता है. पुरूष विधायकों की औसत आय महिला विधायकों के मुकाबले दोगुने से भी अधिक है. रिपोर्ट में यह भी पाया गया कि जिन विधायकों ने अपने आप को अशिक्षित बताया है उनकी अपनी औसत सालाना आय 9.31 लाख रुपये है. कुल विधायकों में से करीब आधे विधायकों ने अपना व्यवसाय कृषि या फिर कारोबार बताया है. कर्नाटक के विधायकों की आय सबसे ज्यादा राज्यों की बात करें तो रिपोर्ट के मुताबिक कर्नाटक के 203 विधायकों की औसत सालाना आय सबसे ज्यादा 111.4 लाख रुपये है. इसके बाद महाराष्ट्र के विधायकों की औसत आय 43.4 लाख रुपये रही है. इसमें महाराष्ट्र के 256 विधायकों का विश्लेषण किया गया. छत्तीसगढ़ के जिन 63 विधायकों की खुद की आय का विश्लेषण किया गया वह देशभर में सबसे कम 5.4 लाख रुपये रही है. इसके बाद झारखंड के विधायकों की आय इससे कुछ ज्यादा 7.4 लाख रुपये दर्ज की गई है. सुपर 6: सुबह की सबसे बड़ी खबरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 3 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 3 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
केरलम कांग्रेस चीफ ने बिना शर्त मांगी माफी, चीफ जस्टिस पर किया था आपत्तिजनक पोस्ट
केरलम कांग्रेस चीफ ने बिना शर्त मांगी माफी, चीफ जस्टिस पर किया था आपत्तिजनक पोस्ट
कांग्रेस को रामलीला मैदान में प्रदर्शन की मिली इजाजत, बस लगाई गई ये शर्त
कांग्रेस को रामलीला मैदान में प्रदर्शन की मिली इजाजत, बस लगाई गई ये शर्त

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC
UP MLC Vote Counting: बिहार में MLC की आठ सीटों पर घमासान! | Uttar Pradesh | Breaking News
Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
Embed widget