एक्सप्लोरर

Mahakumbh 2025: भावुक होकर कैमरे के सामने खूब रोया IITian बाबा, खोल दिए सारे सीक्रेट

Mahakumbh 2025: IITian बाबा अभय सिंह का कहना है कि फैमस होने के बाद उन्हें बहुत परेशानी हो रही है. उन्होंने कहा कि मुझे पापुलरिटी नहीं चाहिए.

Mahakumbh 2025: महाकुंभ 2025 में IITian बाबा के नाम से फैमस हुए अभय सिंह एक नए इंटरव्यू में खूब रोते हुए नजर आ रहे हैं. वह यह भी कह रहे हैं कि उन्हें यह पापुलरिटी नहीं चाहिए, न ही उन्हें IITian बाबा का टैग पसंद है. उन्होंने कहा कि वह फिर से अपनी पहली वाली जिंदगी में लौटना चाहते हैं. यानी जैसे वह फेमस होने से पहले थे, उन्हें वैसे ही जीना पसंद है. वह बिना किसी का ध्यान खींचे अपना काम करते रहना चाहते हैं.

अभय सिंह ने कहा, 'फेमस होने से पहले मैं कुछ भी करता था तो किसी का ध्यान नहीं जाता था. मैं और बाबा जी सड़क पर बैठकर ही जॉइंट पी लेते थे. उस वक्त कोई कुछ नहीं देख रहा था. आप ये सब पापुलरिटी ले लो, मुझे यह नहीं चाहिए. मैं बस अपना काम करते रहना चाहता हूं. IITian बाबा की कहानी अब खत्म हो जानी चाहिए.' 

अभय सिंह ने इस दौरान यह भी बताया कि इस आध्यात्मिक यात्रा में भगवान शिव उन्हें निर्देश देते रहे कि ये कर, ये कर और वह करते चले गए. उन्होंने रोते हुए बताया कि मैंने भगवान से यह भी कहा कि यह मुझसे नहीं हो पाएगा तो वह बोलते रहे कि होगा, जरूर होगा और अब देखिये होता जा रहा है.

'जिस दिन लक्ष्मी खत्म हो गई उस दिन आप शिव हो जाओगे'
अभय सिंह ने इस दौरान यह भी कहा खुद में पूर्ण होने के लिए सभी तरह की जिम्मेदारियों से मुक्त होना जरूरी है. उन्होंने कहा, 'मैं तो शून्य हो गया हूं. मैंने सब कुछ बांट दिया. अपन तो सत्यम शिवम सुंदरम हैं. जो सच है उसे स्वीकार करो. मैं जैसा हूं वैसा ही हूं. मेरे पास सबकुछ है. मेरे पास तो पैसे भी बहुत थे. मैं तो घाटों पर ऐसे ही लोगों में पैसे बांट देता था. किसी को 70 हजार तो किसी को 15 हजार दे देता था. जब तक आपके पास पैसे हैं तो आप पर उन पैसों को रोटेट करने की जिम्मेदारी रहेगी. इस जिम्मेदारी को खत्म नहीं करोगे तब तक क्या ही कर पाओगे. जिस दिन लक्ष्मी खत्म हो गई उस दिन आप शिव हो जाओगे. यानी जब आपके पास लक्ष्मी ही नहीं रहेगी तो आपको उसे रोटेट करने की जरूरत ही नहीं होगी, आप पर कोई जिम्मेदारी ही नहीं होगी. अपने पास अगर कोई कुछ रिसोर्स है ही नहीं तो आप अपने आप में ही पूर्ण हो जाओगे.'

यह भी पढ़ें...

Delhi Election: दिल्ली चुनाव में गुजरात पुलिस की तैनाती, केजरीवाल ने दागा सवाल तो बीजेपी से आया ये जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का पहला रिएक्शन, कहा- पद से ज्यादा देश जरूरी
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का पहला रिएक्शन, कहा- पद से ज्यादा देश जरूरी
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
‘आप 2017 तक UP की सत्ता में थे, आपने क्यों नहीं...’, जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी का अखिलेश यादव पर निशाना
‘आप 2017 तक UP की सत्ता में थे, आपने क्यों नहीं...’, जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी का अखिलेश यादव पर निशाना

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget