एक्सप्लोरर

IITian Baba at Mahakumbh: महाकुंभ में IITian Baba की एंट्री ने हर किसी को किया हैरान, क्या है सद्गुरु से कनेक्शन?

IITian Baba at Mahakumbh: महाकुंभ-2025 में आए गोरख बाबा इस समय सोशल मीडिया पर छा गए हैं. बाबा का वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है.

IITian Gorakh Baba: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में दुनिया के सबसे बड़े महापर्व, महाकुंभ का आगाज हो चुका है. यहां देश-विदेश से करोड़ों श्रद्धालु और साधु-संत अमृत स्नान के लिए आ रहे हैं. इस आयोजन में कई साधु-संत अपने विशिष्ट व्यक्तित्व के कारण चर्चा का विषय बने हुए हैं. इन्हीं में से एक हैं आईआईटीयन बाबा अभय सिंह, जिन्हें "इंजीनियर बाबा" के नाम से जाना जा रहा है.

इंजीनियर बाबा अभय सिंह का दावा है कि उन्होंने आईआईटी बॉम्बे से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की है. पढ़ाई के बाद उन्हें एक बड़ी कंपनी में लाखों के पैकेज पर नौकरी भी मिली, लेकिन उन्होंने सांसारिक मोह-माया को त्यागकर आध्यात्म का मार्ग चुना. सोशल मीडिया पर चर्चाएं हैं कि बाबा ने प्रेम में मिले धोखे के कारण जीवन का मोह छोड़ दिया. कुछ लोग मानते हैं कि उन्होंने बेरोजगारी और अवसाद के कारण अध्यात्म का रास्ता अपनाया. अभय सिंह ने खुद बताया कि उन्होंने जीवन का अर्थ तलाशने के लिए यह मार्ग चुना.

IITian Baba का सद्गुरु कनेक्शन
उन्होंने एबीपी न्यूज से बात करते हुए कहा, "ईश्वर की शरण में तो पहुंच गया, अब यह डिसाइड होगा कि आगे लाइफ में करना क्या है, जिस चीज को हम धर्म बोलते हैं, जिस चीज को सत्य बोलते हैं, उसी चीज को वापस कैसे लेकर आया जाए और उसे चीज को वापस लाने के लिए क्या-क्या करना होगा मेडिटेशन करके मैने यह सब सीखा."

उन्होंने आगे कहा कि मैं जब भारत आया तो फिर मैं सद्गुरु के आश्रम में गया फिर वहां 9 महीने वहीं पर सेवक की तरह रहा, फिर वहां क्रिया, ध्यान, योग और अपने आप को समर्पित करना यह सब सीखा. उन्होंने कहा कि वहां पर सब कुछ सीखने के बाद मैं बाहर आ गया फिर 2021 के बाद सारा कुछ महादेव डायरेक्ट करने लगे.

इंजीनियरिंग से लेकर आध्यात्म तक का सफर
हरियाणा के झज्जर के रहने वाले अभय सिंह ने इंजीनियरिंग के दौरान ह्यूमैनिटी और फिलॉसॉफी के विषय पढ़े. उन्होंने सुकरात और प्लेटो जैसे दार्शनिकों की किताबों और लेखों से जीवन का अर्थ समझने की कोशिश की. करियर में उन्होंने फिजिक्स पढ़ाया, डिजाइनिंग सीखी और फोटोग्राफी में काम किया. फोटोग्राफी और अन्य कार्यों के बावजूद जीवन का उद्देश्य न मिलने से वे डिप्रेशन में चले गए. उनकी बहन ने उन्हें कनाडा बुलाकर संभालने की कोशिश की, लेकिन वहां भी उन्हें संतोष नहीं मिला.

भारत वापसी और आध्यात्मिक यात्रा
कोरोना काल के बाद भारत लौटकर उन्होंने विभिन्न धार्मिक स्थानों की यात्रा की. पैदल चारों धाम की यात्रा की और हिमालय की गहराइयों में जाकर खुद को समझने की कोशिश की. अब अभय सिंह ने अपनी पूरी जिंदगी भगवान शिव को समर्पित कर दी है. उनका कहना है, "अब आध्यात्म में मजा आ रहा है. मैं विज्ञान के जरिए आध्यात्म को समझ रहा हूं. सब कुछ शिव है. सत्य ही शिव है और शिव ही सुंदर है."

यह भी पढ़ें: भारत की पहली महिला शिक्षक फातिमा शेख एक काल्पनिक पात्र हैं, खूब वायरल हो रहा है दिलीप मंडल का यह दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: LIVE: राहुल-प्रियंका गांधी को दिल्ली पुलिस ने किया रिहा, छत्रसाल स्टेडियम से बाहर निकले
LIVE: राहुल-प्रियंका गांधी को दिल्ली पुलिस ने किया रिहा, छत्रसाल स्टेडियम से बाहर निकले
सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल से मिली छुट्टी, गुरुग्राम के वेदांता में किए गए शिफ्ट
सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल से मिली छुट्टी, गुरुग्राम के वेदांता में किए गए शिफ्ट
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
CJP Protest: 'जरूरत पड़ी तो कॉकरोच जनता पार्टी के खिलाफ सड़क पर उतरूंगी', ममता बनर्जी का बड़ा बयान
'जरूरत पड़ी तो कॉकरोच जनता पार्टी के खिलाफ सड़क पर उतरूंगी', ममता बनर्जी का बड़ा बयान

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
CJP दिल्ली पुलिस मुख्यालय पर नहीं देगी धरना, प्रवक्ता सौरभ दास ने बताई ये वजह
CJP दिल्ली पुलिस मुख्यालय पर नहीं देगी धरना, प्रवक्ता सौरभ दास ने बताई ये वजह
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा इंटरनेशनल डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है खतरनाक बॉलिंग
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है बॉलिंग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
Embed widget