एक्सप्लोरर

विदेशों से निजी इस्तेमाल के लिए आने वाले ऑक्सीजन कंसंट्रेटर पर नहीं लगेगा टैक्स, दिल्ली HC ने केंद्र फैसले को अवैध करार दिया

केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने 1 मई को एक नोटिफिकेशन जारी कर कहा था कि अगर विदेशों से ऑक्सीजन कंसंट्रेटर आते हैं, तो उस पर 12 फीसदी आईजीएसटी देना अनिवार्य है.

नई दिल्ली: विदेशों से निजी इस्तेमाल के लिए आने वाले या मंगाए जाने वाले ऑक्सीजन कंसंट्रेटर पर अब IGST (इंटिग्रेटेड गुड्स एंड सर्विसेज़ टैक्स) नहीं लगेगा. दिल्ली हाई कोर्ट ने अपने फैसले में केंद्र सरकार के उस आदेश को अवैध करार दिया है, जिसमें निजी इस्तेमाल के लिए मंगाए गए ऑक्सीजन कंसंट्रेटर पर 12 फीसदी की दर से IGST लगाने की बात कही गयी थी. 

दिल्ली हाई कोर्ट ने 85 साल की बुजुर्ग की याचिका पर सुनवाई करने के बाद सुनाए गए अपने फैसले में कहा कि उपभोक्ता को यह लिखित में जानकारी देनी होगी कि उसने जो ऑक्सीजन कंसंट्रेटर विदेश से मंगाया है या उसको विदेश से भेजा गया है, उस ऑक्सीजन कंसंट्रेटर का इस्तेमाल वह खुद करेगा ना कि किसी व्यवसायिक इस्तेमाल के लिए उसका उपयोग किया जाएगा.

केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने 1 मई को एक नोटिफिकेशन जारी कर कहा था कि अगर विदेशों से ऑक्सीजन कंसंट्रेटर आते हैं, तो उस पर 12 फीसदी आईजीएसटी देना अनिवार्य है. हालांकि 3 मई को उसमें संशोधन जारी करते हुए गया कि अगर राज्य सरकार या उसके द्वारा नामित कोई और संस्था ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मंगाती है तो उस पर 30 जून तक आईजीएसटी से छूट मिलेगी, लेकिन अगर कोई व्यक्ति खुद के लिए मंगा रहा है, उस पर कोई छूट नहीं थी.

दिल्ली हाई कोर्ट में ये याचिका 85 साल के एक बुजुर्ग की तरफ से दायर की गई थी. याचिका में विदेश से निजी इस्तेमाल के लिए आ रहे ऑक्सीजन कंसंट्रेटर पर लगने वाले आईजीएसटी में छूट देने की मांग की गई थी. 85 साल के जिन बुजुर्ग की याचिका पर अदालत का यह आदेश आया है, उनको लेकर कोर्ट ने कहा है कि उनके द्वारा जमा किया गया आईजीएसटी का पैसा उनको ब्याज के साथ वापस किया जाए.

दिल्ली में अब कोविशील्ड वैक्सीन भी खत्म हो रही, कई सारे सेंटर आज से बंद- स्वास्थ्य मंत्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अपशब्द बोलने वाली छात्रा का माफीनामा, PM मोदी बोले- 'सबको माफ किया'
अपशब्द बोलने वाली छात्रा का माफीनामा, PM मोदी बोले- 'सबको माफ किया'
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
World Cup टीम में भुवनेश्वर के चयन पर अश्विन का बड़ा बयान, पढ़िये
World Cup टीम में भुवनेश्वर के चयन पर अश्विन का बड़ा बयान, पढ़िये
'आई लव यू बाबा...,' सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर, फैंस बोले- 'कुछ रिश्ते खास होते हैं'
'आई लव यू बाबा...',सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
Carpenter Tool Haircut Viral Video : हेयरकट के लिए चला दिया बढ़ई का औजार! लोग बोले- रोंगटे खड़े हो गए
हेयरकट के लिए चला दिया बढ़ई का औजार! लोग बोले- रोंगटे खड़े हो गए
Fridge Storage Tips: भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 10 चीजें, स्वाद और सेहत पर पड़ेगा असर
भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 10 चीजें, स्वाद और सेहत पर पड़ेगा असर
Embed widget