एक्सप्लोरर

ICMR को मिली बड़ी कामयाबी, पहली बार रोटा, एडिनो और नोरो वायरस की एक साथ होगी जांच

ICMR Diarrhea Test Kit: डायरिया से हर साल लाखों बच्चों की मौत हो जाती है, अब आईसीएमआर की इस टेस्ट किट से उन तीन वायरस का पता लग पाएगा जिनसे डायरिया होता है. जल्द ये किट मार्केट में होगी.

ICMR Diarrhea Test Kit: भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है, जो बच्चों में होने वाले डायरिया के इलाज में कारगर साबित हो सकता है. दरअसल आईसीएमआर और राष्ट्रीय हैजा आंत्र रोग संस्थान यानी एनआईसीईडी ने मिलकर एक ऐसी तकनीक इजात की है, जिससे देश में पहली बार रोटा, एडिनो और नोरो वायरस की जांच हो सकेगी. ये तीनों वायरस बच्चों में डायरिया होने के मुख्य कारण होते हैं. मेडिकल हिस्ट्री में इसे एक बड़ी कामयाबी माना जा रहा है. 

कोरोना की तरह रियल टाइम टेस्ट
अमर उजाला की रिपोर्ट के मुताबिक इस मेडिकल तकनीक का इस्तेमाल अब तक कोरोना वायरस के टेस्ट में हो रहा है. जैसे कोरोना का रियल टाइम टेस्ट होता है, ठीक उसी तरह से रोटा, एडिनो और नोरो वायरस की भी रियल टाइम जांच की जा सकेगी. इसके लिए सिर्फ एक ही सैंपल देने की जरूरत होगी. ये तकनीक आरटीपीसीआर आधारित है. 

95 फीसदी तक सटीक नतीजे
एनआईसीईडी की डायरेक्टर के हवाले से रिपोर्ट में बताया गया है कि ये तकनीक वायरस की पहचान करने में 95 फीसदी तक सटीक पाई गई है. उन्होंने बताया कि इन वायरस की जांच के लिए भारत में फिलहाल कोई भी किट मौजूद नहीं थी. उनके मुताबिक आरटीपीसीआर टेस्ट से सिर्फ 4-5 घंटे में ही वायरस का पता लगाया जा सकता है, जिसके बाद वक्त पर इलाज मिलने से हजारों बच्चों की जान बचाई जा सकती है. 

लोगों को जल्द मिलेगी किट
डायरिया की पहचान के लिए बनाई गई ये आरटीपीसीआर किट जल्द मार्केट में उपलब्ध होगी, इसके लिए आईसीएमआर निजी कंपनियों के साथ संपर्क में है. बताया गया है कि उचित दाम में ये किट लोगों को उपलब्ध कराई जाएगी. जिससे कोई भी बच्चों की आंतों में मौजूद वायरस का आसानी से पता लगा सकता है. 

बता दें कि हर साल डायरिया से दुनियाभर में लाखों बच्चों की मौत होती है. भारत में हर साल इस बीमारी से पांच लाख से ज्यादा बच्चों की मौत हो जाती है. ज्यादातर बच्चों की उम्र 5 साल से कम होती है.  

ये भी पढ़ें -2024 से पहले BJP का बड़ा धमाका! चुनावी रण में उतरेंगे राज्यसभा से सांसद सभी कैबिनेट मंत्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जो खेलेगा वो खिलेगा ...', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat
'जो खेलेगा वो खिलेगा', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
कौन हैं जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा? पंजाब-हरियाणा HC के चीफ जस्टिस के लिए हुई सिफारिश
कौन हैं जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा? पंजाब-हरियाणा HC के चीफ जस्टिस के लिए हुई सिफारिश
MoU का उल्लंघन जारी रहने तक US के साथ बातचीत संभव नहीं, अराघची की दो टूक
MoU का उल्लंघन जारी रहने तक US के साथ बातचीत संभव नहीं, अराघची की दो टूक

वीडियोज

Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
Embed widget