एक्सप्लोरर

ICICI बैंक ने घटाई नई मिनिमम बैलेंस की लिमिट, जानिए अब अकाउंट में रखने होंगे कम से कम कितने रुपये

ICICI MAB Limit: ICICI बैंक ने शहरी नए ग्राहकों के लिए मिनिमम बैलेंस ₹50,000 से घटाकर ₹15,000 किया. सेमी-अर्बन नए ग्राहकों के लिए लिमिट ₹7,500 तय की है.

ICICI बैंक ने शहरी इलाकों के नए ग्राहकों के लिए न्यूनतम औसत बैलेंस (MAB) की लिमिट ₹50,000 से घटाकर ₹15,000 कर दी है. यह फैसला ग्राहकों की कड़ी नाराजगी के बाद लिया गया है. इससे पहले बैंक ने इसे ₹10,000 से बढ़ाकर ₹50,000 कर दिया था. नई लिमिट अभी भी पुरानी से ₹5,000 ज्यादा है.

सेमी-अर्बन इलाकों में भी राहत
सेमी अर्बन इलाकों के नए ग्राहकों के लिए न्यूनतम औसत बैलेंस ₹25,000 से घटाकर ₹7,500 कर दिया गया है. वहीं ग्रामीण और सेमी-अर्बन इलाकों के पुराने ग्राहकों के लिए यह ₹5,000 ही रहेगा.

अन्य बैंकों की तुलना में ICICI की लिमिट अलग
ICICI बैंक का हालिया कदम अन्य बैंकों के रुख से अलग है. भारत का सबसे बड़ा बैंक SBI ने 2020 में न्यूनतम बैलेंस नियम खत्म कर दिया था. वहीं अधिकांश अन्य बैंक ₹2,000 से ₹10,000 के बीच न्यूनतम बैलेंस की लिमिट रखते हैं.

हालिया नियम बदलाव से बढ़ा न्यूनतम बैलेंस
हाल ही में ICICI बैंक ने अपने नियमों में बदलाव करते हुए सेविंग अकाउंट में न्यूनतम राशि यानी मिनिमम एवरेज बैलेंस की लिमिट में बड़ा इजाफा किया था. पहले की तुलना में इसे 5 गुना बढ़ाकर ₹10,000 से ₹50,000 कर दिया गया था. बैंक ने स्पष्ट किया था कि यह बदलाव सिर्फ उन खातों पर लागू होगा जो 1 अगस्त, 2025 से खोले गए हैं. इसी बदलाव के बाद ग्राहकों की ओर से विरोध शुरू हो गया था.

कब से लागू होंगी ये घटी हुई लिमिट?
बढ़ी हुई लिमिट 1 अगस्त से लागू की गई थीं और अब घटाई गई लिमिट भी इसी तारीख से प्रभावी होंगी. ICICI बैंक ने स्पष्ट किया है कि यह नई लिमिट सैलरी अकाउंट, वरिष्ठ नागरिकों और पेंशनरों के खातों पर लागू नहीं होगी. साथ ही, 31 जुलाई से पहले खोले गए बैंक खातों पर भी यह नियम लागू नहीं होगा.

मिनिमम बैलेंस चार्ज क्यों वसूला जाता है?
आजकल बैंक अपने ग्राहकों को एटीएम, मोबाइल बैंकिंग और कस्टमर सपोर्ट जैसी कई सुविधाएं प्रदान करते हैं. इसके साथ ही बैंक को अपने कार्यालय का संचालन, स्टाफ का वेतन, और डिजिटल सेवाओं के सुचारू संचालन की जिम्मेदारी भी निभानी होती है. इन खर्चों को पूरा करने के लिए बैंक विभिन्न तरह के चार्ज, जिनमें मिनिमम बैलेंस चार्ज भी शामिल है, वसूल करते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Telangana Politics: तेलंगाना के निजामाबाद में कांग्रेस-BJP आमने-सामने, विधायक पैदी राकेश रेड्डी के घर घेराव की तैयारी के बाद बढ़ा तनाव
तेलंगाना के निजामाबाद में कांग्रेस-BJP आमने-सामने, विधायक पैदी राकेश रेड्डी के घर घेराव की तैयारी के बाद बढ़ा तनाव
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget