एक्सप्लोरर

India Vs Australia Final Match: फाइनल के दौरान मैदान में घुसने वाले फिलिस्तीन समर्थक पर केस, विराट के कंधे पर झूल गया था ये शख्स

India Vs Australia Final: ऑस्ट्रेलिया भारत की मेजबानी में हुए आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप का नया सरताज बना है. उसने फाइनल मुकाबले में भारत को छह विकेट से हरा दिया.

India Vs Australia: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रविवार (19 नवंबर) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला खेला गया. इस मैच को देखने के लिए देशभर से वीवीआईपी पहुंचे हुए थे. हालांकि, मैच के दौरान सुरक्षा में बड़ी चूक हुई. दरअसल, जब भारत बैटिंग कर रहा था, तो उस वक्त एक शख्स क्रिकेट मैदान में घुस आया. अब मैदान में घुसने वाले इस शख्स के ऊपर केस दर्ज कर लिया गया है. 

अहमदाबाद क्रिकेट स्टेडियम में घुसपैठ करने वाले व्यक्ति की पहचान जॉनसन वेन के तौर पर हुई है. वह ऑस्ट्रेलिया का रहने वाला है. उसने खुद इस बात की जानकारी दी है. वेन को जब पुलिस पकड़कर ले जा रही थी, तो उसने रिपोर्टर्स से कहा, 'मैं ऑस्ट्रेलिया से हूं. मैं विराट कोहली से मिलने फील्ड पर घुसा था. मेरा प्रदर्शन फिलिस्तीन में चल रही जंग के लिए था.' मैदान में घुसने के दौरान वह बल्लेबाजी कर रहे विराट कोहली के करीब पहुंचा और उनके कंधे पर हाथ रखकर झूलने लगा.

किन धाराओं के तहत दर्ज हुआ केस?

अहमदाबाद पुलिस के मुताबिक, जॉनसन के खिलाफ चांदखेड़ा पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 332 और 447 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है. ये धाराएं सरकारी कर्मियों को काम करने से रोकने और आपराधिक घुसपैठ से नुकसान पहुंचाने से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने कहा कि ये अपराध की गंभीरता को दिखा रही हैं. मैदान में घुसने के दौरान ही जॉनसन को सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत पकड़ लिया था और उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया. 

टीशर्ट पर क्या लिखा था?

लाल रंग के शॉर्ट्स और सफेद टीशर्ट पहनकर जॉनसन मैदान में घुसा था. उसकी टीशर्ट के आगे 'फिलिस्तीन पर बमबारी रोकें' लिखा हुआ था, जबकि टीशर्ट के पिछले हिस्से पर 'फिलिस्तीन को आजाद करें' लिखा हुआ था. उसने फिलिस्तीन के झंडे के रंग वाले मास्क को पहना था. उसके साथ में एलजीबीटीक्यू समुदाय को दिखाने वाला इंद्रधनुष रंग वाला झंडा भी था. जॉनसन की वजह से मैच को कुछ देर के लिए रोकना भी पड़ा. उसके मैदान से जाने के बाद मैच फिर से शुरू हुआ.

यह भी पढ़ें: मुंह पर मास्‍क, टी शर्ट के पीछे किस देश का झंडा लेकर विराट कोहली के कंधे से लटका फैन?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंग के बीच भारत ने घुमाया ईरान फोन, जानें जयशंकर की अराघची से क्या हुई बात?
जंग के बीच भारत ने घुमाया ईरान फोन, जानें जयशंकर की अराघची से क्या हुई बात?
मेडचल जिले के माईसम्मागुड़ा में छात्र और पुलिस के बीच टकराव, हॉस्टल कमरों में घुसकर लाठीचार्ज का आरोप
मेडचल जिले के माईसम्मागुड़ा में छात्र और पुलिस के बीच टकराव, हॉस्टल कमरों में घुसकर लाठीचार्ज का आरोप
भारत की रसोई में दिखने लगा अमेरिका-ईरान युद्ध का असर, इंडक्शन की कीमतों में आई उछाल
भारत की रसोई में दिखने लगा अमेरिका-ईरान युद्ध का असर, इंडक्शन की कीमतों में आई उछाल
केरलम और तमिलनाडु के दौरे पर जाएंगे PM मोदी, दोनों राज्यों को मिलेगी 16,000 करोड़ की सौगात
केरलम और तमिलनाडु के दौरे पर जाएंगे PM मोदी, दोनों राज्यों को मिलेगी 16,000 करोड़ की सौगात

वीडियोज

Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP
Global Oil Crisis: भारत में गैस की किल्लत का असली सच ! | Gas Crisis In India | Israel Iran War
Global Oil Crisis: जंग की आग में स्वाहा हुई पाकिस्तानी Economy! | Pakistan | Israel Iran War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट में रुकेगी जंग? ट्रंप ने किया बातचीत का इशारा, IAEA चीफ की चेतावनी... ईरान युद्ध के 10 बड़े अपडेट
मिडिल ईस्ट में रुकेगी जंग? ट्रंप ने किया बातचीत का इशारा, IAEA चीफ की चेतावनी... ईरान युद्ध के 10 बड़े अपडेट
Mumbai News: मेडिकल स्टूडेंट ने की आत्महत्या, बॉयफ्रेंड उठाता था चरित्र पर सवाल, मिला 6 पन्नों का सुसाइड नोट
मुंबई: मेडिकल स्टूडेंट ने की आत्महत्या, बॉयफ्रेंड उठाता था चरित्र पर सवाल, मिला 6 पन्नों का सुसाइड नोट
IPL 2026: क्रिस गेल से लेकर अभिषेक शर्मा तक, ये हैं आईपीएल के इतिहास में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले 5 बल्लेबाज
IPL 2026: क्रिस गेल से लेकर अभिषेक शर्मा तक, ये हैं आईपीएल के इतिहास में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले 5 बल्लेबाज
Dhurandhar 2 Ticket Prices: पेड प्रिव्यू के नाम पर धुरंधर 2 के मेकर्स लूट रहे आपकी जेब, तीन हजार तक पहुंची एक टिकट की कीमत
पेड प्रिव्यू के नाम पर 'धुरंधर 2' के मेकर्स लूट रहे आपकी जेब, तीन हजार तक पहुंची एक टिकट की कीमत
'यहां आने से नर्क नहीं जाना पड़ता', यौन शोषण मामले में सजायाफ्ता आसाराम अयोध्या पहुंच कर बोले
'यहां आने से नर्क नहीं जाना पड़ता', यौन शोषण मामले में सजायाफ्ता आसाराम अयोध्या पहुंच कर बोले
AI से पढ़ाई आसान या सोच कमजोर? नई तकनीक के दौर में उठे बड़े सवाल
AI से पढ़ाई आसान या सोच कमजोर? नई तकनीक के दौर में उठे बड़े सवाल
Childhood Cancer: लगातार बुखार, थकान और हड्डियों में दर्द... बच्चों में दिखें ये लक्षण तो न करें इग्नोर, वरना हो जाएगा कैंसर
लगातार बुखार, थकान और हड्डियों में दर्द... बच्चों में दिखें ये लक्षण तो न करें इग्नोर, वरना हो जाएगा कैंसर
अमेरिका में 780 रुपये की एक कप चाय बेच रहा ये बिहारी, जानिए कैसे हुई शुरुआत? वीडियो वायरल
अमेरिका में 780 रुपये की एक कप चाय बेच रहा ये बिहारी, जानिए कैसे हुई शुरुआत? वीडियो वायरल
Embed widget