एक्सप्लोरर

India Vs Australia Final: क्रिकेट में कोई सियासत नहीं, बीजेपी के साथ आई कांग्रेस, कहा- जीतेगा इंडिया

ICC Cricket World Cup: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद में आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला हो रहा है. इस बीच कांग्रेस और बीजेपी क्रिकेट को लेकर एक साथ आ गए हैं.

India Vs Australia Final Match: कांग्रेस और बीजेपी सियासत में एक-दूसरे के विरोधी हैं. मगर सियासत के बाहर जब बात देश की आती है, तो दोनों एक-दूसरे के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होते हैं. ऐसा ही कुछ भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप फाइनल मैच को लेकर देखने को मिल रहा है, जहां बीजेपी कांग्रेस के साथ आ गई है. बीजेपी ने टीम इंडिया के लिए चीयर किया है और कांग्रेस ने भी कहा है कि टीम इंडिया जीतेगी. 

दरअसल, बीजेपी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर टीम इंडिया को वर्ल्ड कप फाइनल मैच के लिए शुभकामनाएं दी. बीजेपी ने लिखा, 'टीम इंडिया जोर लगा दीजिए, हमें आप पर विश्वास है.' इसके साथ भारत का झंडा और कप की इमोजी भी शेयर की गई है. इस ट्वीट पर जवाब देते हुए कांग्रेस ने लिखा, 'बिल्कुल ठीक कहा. जीतेगा इंडिया.' उन्होंने भी तिरंगे वाली इमोजी को शेयर किया. ये दिखाता है कि दोनों पार्टियां टीम इंडिया को मिलकर सपोर्ट कर रही हैं. 

खास है बीजेपी-कांग्रेस का साथ आना

बीजेपी और कांग्रेस का एक साथ मिलकर टीम इंडिया को सपोर्ट करना काफी खास है. इसकी वजह ये है कि कुछ महीने पहले ही कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्षी पार्टियों ने इंडिया गठबंधन बनाया है. ये गठबंधन 2024 का लोकसभा चुनाव साथ मिलकर बीजेपी के नेतृ्त्व वाले एनडीए के खिलाफ लड़ने वाला है. कांग्रेस के अलावा इस गठबंधन आरजेडी, जेडीयू, शिवेसना (यूबीटी), तृणमूल कांग्रेस जैसी पार्टियां शामिल हैं. इंडिया गठबंधन को लेकर बीजेपी ने काफी सियासत भी की थी. 

दरअसल, जब विपक्षी गठबंधन ने अपने नए नाम का ऐलान किया, तो इस बीच ये खबर आने लगी कि देश का नाम इंडिया से बदलकर अंग्रेजी में भी भारत कर दिया जाएगा. कांग्रेस ने आरोप लगाया कि बीजेपी देश का नाम इंडिया की जगह सिर्फ भारत रखना चाहती है, क्योंकि हमने अपने गठबंधन का नाम इंडिया रख लिया है. 
देश में जब सितंबर के महीने में जी20 शिखर सम्मेलन का आयोजन हुआ, तो उस वक्त भेजे गए निमंत्रण पत्रों पर भारत लिखा हुआ देखा गया था. हालांकि, देश का नाम बदलने जैसी कोई चीज नहीं हुई. बता दें कि देश को हिंदी में भारत के तौर पर जाना जाता है, जबकि अंग्रेजी में इसका नाम इंडिया है. 

यह भी पढ़ें: वर्ल्ड कप फाइनल से पहले रविंद्र जडेजा को पत्नी रिवाबा से मिला खास मैसेज, कहा- 'आपके दिल की हर धड़कन...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ओडिशा की युवती को गिटार सिखने के दौरान अमेरिकी युवक से हुआ प्यार, सरहद पार की दिल छू लेने वाली प्रेम कहानी
ओडिशा की युवती को गिटार सिखने के दौरान अमेरिकी युवक से हुआ प्यार, दिल छू लेने वाली प्रेम कहानी
थर्मल स्कैनिंग-बैरियर्स और सर्विलांस, इबोला वायरस के कहर से हड़कंप, दिल्ली एयरपोर्ट पर बढ़ाई गई निगरानी
थर्मल स्कैनिंग-बैरियर्स और सर्विलांस, इबोला वायरस के कहर से हड़कंप, दिल्ली एयरपोर्ट पर बढ़ाई गई निगरानी
कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दिपके का इंस्टाग्राम हैक, कहा- बैकअप अकाउंट भी उड़ा दिया
कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दिपके का इंस्टाग्राम हैक, कहा- बैकअप अकाउंट भी उड़ा दिया
कांग्रेस से अलग होकर नए गठबंधन में जा सकती है डीएमके, बीजेपी की उम्मीदें जागीं
कांग्रेस से अलग होकर नए गठबंधन में जा सकती है डीएमके, बीजेपी की उम्मीदें जागीं

वीडियोज

Janhit | Twisha Murder Case: अब CBI करेगी दूध का दूध और पानी का पानी! | Bhopa | CBI Inquiry
Bharat Ki Baat | UP Politics | CM Yogi | Akhilesh Yadav: PDAका दांव या हिंदुत्व का ब्रह्मास्त्र?
Sandeep Chaudhary | Inflation: 21वीं सदी का सबसे बड़े आर्थिक संकट पर सबसे सटीक विश्लेषण!
Agra Police Commissioner Viral Video: पुलिस कमिश्नर का आधी रात को कड़ा Action | Latest News
Ajay Rai Abuses PM Modi | Mahadangal With Chitra Tripathi: अभद्र टिप्पणी से मचा सियासी कोहराम

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दिपके का इंस्टाग्राम हैक, कहा- बैकअप अकाउंट भी उड़ा दिया
कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दिपके का इंस्टाग्राम हैक, कहा- बैकअप अकाउंट भी उड़ा दिया
ट्विशा शर्मा केस में बार काउंसिल ऑफ इंडिया का एक्शन, पति वकील समर्थ सिंह का लाइसेंस रद्द
ट्विशा शर्मा केस में बार काउंसिल ऑफ इंडिया का एक्शन, पति वकील समर्थ सिंह का लाइसेंस रद्द
IPL में बिहार की टीम भी आएगी? मुख्यमंत्री ने बीच सीजन दिया ऐसा बयान, मच गई हलचल
IPL में बिहार की टीम भी आएगी? मुख्यमंत्री ने बीच सीजन दिया ऐसा बयान, मच गई हलचल
4 मिनट 46 सेकंड का वो गाना, जिसे लेकर कंफ्यूज थे मेकर्स! 19 साल पहले ऐसे हुआ था तैयार
4 मिनट 46 सेकंड का वो गाना, जिसे लेकर कंफ्यूज थे मेकर्स! 19 साल पहले ऐसे हुआ था तैयार
Iran US War: कुछ घंटों में यूएस-ईरान ड्राफ्ट डील का ऐलान, कतर से जा रही टीम, मुनीर पहुंच रहे तेहरान
कुछ घंटों में यूएस-ईरान ड्राफ्ट डील का ऐलान, कतर से जा रही टीम, मुनीर पहुंच रहे तेहरान
पाकिस्तान से बातचीत वाले होसबोले के बयान पर RSS से जुड़े संगठन ने कहा, 'अगर हम उन्हें...'
पाकिस्तान से बातचीत वाले होसबोले के बयान पर RSS से जुड़े संगठन ने कहा, 'अगर हम उन्हें...'
RBI का केंद्र को तोहफा, क्रूड ऑयल की बढ़ती कीमतों के बीच मंजूर किया 2.87 लाख करोड़ का लाभांश
RBI का केंद्र को तोहफा, क्रूड ऑयल की बढ़ती कीमतों के बीच मंजूर किया 2.87 लाख करोड़ का लाभांश
'पंजाब राज्यसभा सीट बेचने पर कितना पैसा मिला बताऊं', 'गद्दार' कहा गया तो बुरी तरह भड़के हरभजन सिंह
'पंजाब राज्यसभा सीट बेचने पर कितना पैसा मिला बताऊं', 'गद्दार' कहा गया तो बुरी तरह भड़के हरभजन सिंह
Embed widget