एक्सप्लोरर

नेशनल हाईवे पर वायुसेना के फाइटर प्लेन का इमरजेंसी लैंडिंग ट्रायल, आप भी देखें तस्वीर

IAF Emergency Landing Trial: भारतीय वायुसेना के विमान ने आंध्र प्रदेश के नेशनल हाईवे 16 पर आपातकाल लैंडिंग की है. इसमें वायुसेना के सुखोई लड़ाकू विमान और दो तेजस हल्के लड़ाकू विमान शामिल थे.

IAF NH Landing Trial: भारतीय वायु सेना के अधिकारियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-16 पर कोरिशापाडू मंडल के पिच्चीकलागुडीपाडू गांव के पास निर्मित 4.1 किलोमीटर लंबे आपातकालीन विमान लैंडिंग स्थल पर गुरुवार को विमान उतारने का सफलतापूर्वक परीक्षण किया. वायु सेना के एक अधिकारी ने कहा कि परीक्षण में परिवहन विमान एएन-32, दो सुखोई लड़ाकू विमान और दो तेजस हल्के लड़ाकू विमानों ने भाग लिया.

अधिकारी ने एक टेलीविजन चैनल से कहा कि हमें खबर मिली है कि रनवे विमानों के उतरने के लिए अच्छी तरह तैयार है. उनके मुताबिक, रनवे पर लोगों तथा पशुओं के प्रवेश को रोकने के लिए सड़क के दोनों ओर बाड़बंदी समेत कुछ काम अभी लंबित है. उन्होंने कहा कि उन्होंने रनवे पर पेंटिंग आदि काम के बारे में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारियों के साथ बातचीत की है.

100 मीटर की ऊंचाई पर भरी उड़ान

बापटला के पुलिस अधीक्षक वकुल जिंदल ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि परीक्षण के लिए मजबूत सुरक्षा घेरा तैयार किया गया और करीब 200 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया. उन्होंने कहा कि सुबह साढ़े दस बजे से दोपहर तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर आने वाले वाहनों को डायवर्ट किया गया. उन्होंने यह भी कहा कि ट्रायल रन के दौरान विमान ने बिना जमीन को छुए 100 मीटर की ऊंचाई पर उड़ान भरी.

जर्मन टेक्नोलॉजी से बना नेशनल हाईवे-16

कोरीसापाडु में नेशनल हाईवे 16 पर 4.1 किमी लंबी और 33 मीटर चौड़ी कंक्रीट की हवाई पट्टी का निर्माण नवीनतम जर्मन तकनीक का उपयोग करके 23.77 करोड़ रुपये की लागत से किया गया था. यहां आपातकाल स्थिति में हाईवे को ब्लॉक करके एयरक्राफ्ट की लैंडिंग करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकेगा. साल 2018 में केंद्र सरकार ने देश भर में इस तरह के नेशनल हाईवे पर 11 हवाई पट्टियों के निर्माण का फैसला किया था. साल 2021 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर इन्ही में से एक हवाई पट्टी का उद्घाटन भी किया था.  

ये भी पढ़ें: Indian Air Force: 'पड़ोस में हालात ज्यादा अस्थिर, इसलिए हमें...', वायुसेना की घटती स्कवॉड्रन का जिक्र कर बोले एयर चीफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: जो दान चोरी न बचा पाए वो पेपर लीक कैसे रोकेंगे - अखिलेश यादव
LIVE: जो दान चोरी न बचा पाए वो पेपर लीक कैसे रोकेंगे - अखिलेश यादव
'धर्मेंद्र प्रधान केवल...', गौरव गोगोई ने शिक्षा व्यवस्था पर सरकार को घेरा
'धर्मेंद्र प्रधान केवल...', गौरव गोगोई ने शिक्षा व्यवस्था पर सरकार को घेरा
फेसबुक की सफाई से खुश नहीं सरकार, अब Meta पर होगा एक्शन?
फेसबुक की सफाई से खुश नहीं सरकार, अब Meta पर होगा एक्शन?
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
उद्धव गुट ने क्यों कहा, 'कॉकरोच जैसी नकारात्मक शक्तियां...'
उद्धव गुट ने क्यों कहा, 'कॉकरोच जैसी नकारात्मक शक्तियां...'
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Embed widget