एक्सप्लोरर

अमेरिकाः सैकड़ों भारतीय अमेरिकी COVID19 से संक्रमित, कई लोगों की हुई मौत

न्यूयॉर्क महानगरीय क्षेत्र, ग्रेटर वाशिंगटन क्षेत्र मैरीलैंड और वर्जीनिया में कई सामुदायिक नेता वायरस से संक्रमित पाए गए हैं.

वाशिंगटन: कोरोना वायरस महामारी की मार झेल रहे अमेरिका में सैकड़ों भारतीय अमेरिकी इससे संक्रमित हैं और उनमें से कई की जान भी गई है. मेरिका में कई सामुदायिक संगठनों और प्रवासी नेताओं ने यह जानकारी दी है. हालांकि कितने भारतीय अमेरिकी वायरस से संक्रमित हैं, इसको लेकर कोई आधिकारिक या अनाधिकारिक आंकड़े मौजूद नहीं है.

सोशल मीडिया समूहों पर मौजूद जानकारी के अनुसार न्यूयॉर्क और न्यूजर्सी में बड़ी संख्या में भारतीय अमेरिकी संक्रमित हैं. इन दोनों शहरों में ही सबसे अधिक संख्या में भारतीय अमेरिकी रहते हैं और यहीं कोविड-19 के सबसे अधिक मामले सामने आए हैं.

दिग्गज भारतीय-अमेरिकी पत्रकार का निधन

इन दोनों शहरों में सोमवार तक 1,70,000 से अधिक लोग वायरस से संक्रमित थे और 5,700 लोगों की इससे जान जा चुकी थी. समुदाय के नेताओं ने बताया कि रोजाना हमें अपने करीबियों के इससे संक्रमित होने की खबर मिलती है.

‘अमेरिकन एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन ऑफ इंडियन ओरिजिन’ (एएपीआई) के पूर्व अध्यक्ष सहित कई लोग गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती हैं. वहीं दिग्गज भारतीय-अमेरिकी पत्रकार ब्रह्म कुचिभोटला का सोमवार रात निधन हो गया था.

कई नेता वायरस की चपेट में

भारतीय अमेरिकी राजेन्द्र दिचपल्ली ने कहा, ‘‘ यह काफी दुखद है कि हमारे समुदाय के साथ यह सब हो रहा है. विश्वास नहीं हो रहा कि यह हमारे साथ और हमारे जानने वालों के साथ हो रहा है.’’

न्यूयॉर्क महानगरीय क्षेत्र, ग्रेटर वाशिंगटन क्षेत्र मैरीलैंड और वर्जीनिया में कई सामुदायिक नेता वायरस से संक्रमित पाए गए हैं. जहां अधिकतर लोगों ने खुद को घर में अलग कर लिया है, वहीं कई अन्य अस्पताल में भर्ती हैं.

कोविड-19 के लिए हेल्पलाइन चला रहे ‘सेवा इंटरनेशनल’ ने कहा कि उन्हें मदद के लिए कई फोन आ रहे हैं. भारतीय-अमेरिकियों ने ह्यूस्टन स्थित आईटी पेशेवर रोहन बावडेकर की मदद के लिए 2,04,000 अमेरिकी डॉलर भी इकट्ठे किए हैं.

रोहन वेंटिलेटर पर हैं और उनकी पत्नी और तीन बच्चे भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं. उत्तरी अमेरिका में फेडरेशन ऑफ केरला एसोसिएशन ने भी कहा था कि उसके समुदाय के चार लोगों की मौत कोविड-19 की वजह से हुई है.

कोरोना के कारण एक डॉक्टर की मौत

इस बीच, भारतीय मूल के एक हृदय शल्य चिकित्सक की ब्रिटेन में कोविड-19 से संक्रमित होने के बाद जान चली गई. जितेन्द्र कुमार राठौड़ यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल ऑफ़ वेल्स (यूएचडब्ल्यू) में कार्डियो-थोरैसिक सर्जरी के एसोसिएट स्पेशलिस्ट थे. उनका सोमवार को निधन हुआ. उनके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं.

‘जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय’ के अनुसार दुनियाभर में कोरोना वायरस से संक्रमण के 13 लाख 40 हजार पुष्ट मामले हैं और 74,000 से अधिक लोगों की इससे जान जा चुकी है.

CM योगी आदित्यनाथ बोले- सूबे के हर मेडिकल कॉलेज में टेस्टिंग सुविधा मुहैया कराई जाएगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी से मिलने पहुंचे डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, बोले- जब जब संसद सत्र...
PM मोदी से मिलने पहुंचे डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, बोले- जब जब संसद सत्र...
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
पूर्व जज यशवंत वर्मा के खिलाफ FIR की मांग पर SC बोला- 'सस्ती लोकप्रियता...'
पूर्व जज यशवंत वर्मा के खिलाफ FIR की मांग पर SC बोला- 'सस्ती लोकप्रियता...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'

वीडियोज

R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)
Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
Embed widget