एक्सप्लोरर

Bengal Election result 2021: ममता ने कैसे बीजेपी के हर वार को बनाया हथियार, एक पैर से किया पूरा चुनाव कैंपेन

बीजेपी के निशाने पर पूरे चुनाव भर ममता का परिवार रहा. खासतौर से उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी को लेकर बीजेपी ने ममता पर परिवारवाद का आरोप लगाया. बीजेपी आरोप पर आरोप लगाती रही लेकिन ममता हर आरोप का जवाब अपने अंदाज में ही देती गईं.

पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में चुनाव हुए है. आखिरी दो चरणों के मतदान से पहले कोरोना संक्रमण की वजह से चुनाव आयोग ने राज्य में बडी रैलियों और रोड शो पर रोक लगा दी थी और शायद ये बंगाल चुनाव का एक और बड़ा टर्निंग प्वाइंट था.

पश्चिम बंगाल में बीजेपी की रणनीति शुरु से ही बड़ी रैलियां और रोड शो करने की रही थी. दरअसल बीजेपी को कई राज्यों में पीएम मोदी और अमित शाह की आखरी वक़्त की रैलीओं से बड़ा चुनावी फायदा मिलते हुए देखा भी गया है. और इसीलिए बंगाल में भी पीएम मोदी और अमित शाह की रैलियों के जवाब में टीएमसी की इकलौती स्टार प्रचारक ममता भी बड़े रोड शो और रैलियां कर रही थी. लेकिन चुनाव आयोग की रोक के बाद सभी पार्टियों को पांच सौ से कम लोगों के साथ डोर टू डोर कैंपेन करना पड़ रहा था और शायद इसका सबसे ज्यादा नुकसान बीजेपी को उठाना पड़ा है.

 

ममता ने नहीं खोया धैर्य

जिसका पूरा प्रचार अपने बडे नेताओं के चेहरों के आस -पास ही सीमित था. जाहिर है दो चरणों में प्रचार की लय बिगड़ने से जहां बीजेपी अमंगल हुआ वही बंगाल के इस चुनावी दंगल में ममता के टूटे पैर ने उनका मंगल कर दिया है.

 

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी में और चाहे जिस चीज की कमी हो लेकिन हिम्मत की कोई कमी नहीं है. वो विपक्ष में रहें या सत्ता में, सबसे टकराना जानती हैं. उसकी कीमत भी चुकानी पड़ती है तो उसका फायदा भी होता है. पश्चिम बंगाल के इस चुनाव के दौरान ही ममता के सांसद भतीजे अभिषेक बनर्जी और उनकी पत्नी को लेकर काफी आरोप लगे. जांच पड़ताल हुई. सीबीआई का घेरा कसा लेकिन ममता इससे विचलित नहीं हुईं. चुनाव वो एक पैर से लड़ती रहीं लेकिन विजय मिली तो दोनों पैरों पर.

 

आरोपों को ममता ने बनाया हथियार
वैसे दीदी पर जितने आरोप लगते हैं, जितने हमले होते हैं वो उसे हथियार बनाकर अपने फायदे के लिए इस्तेमाल कर लेती हैं. पूरे चुनाव भर ममता और उनका परिवार बीजेपी के निशाने पर रहा. तृणमूल कांग्रेस मतलब ममता बनर्जी. बीजेपी को पता था कि जिस पार्टी का अस्तित्व ही सिर्फ एक शख्सियत पर टिका है उसे घेरकर ही उस पर सवाल उठा कर ही रॉयटर्स बिल्डिंग का रास्ता तय किया जा सकता है क्योंकि अगर ममता कमजोर हुईं तो तृणमूल खत्म.

बीजेपी के निशाने पर पूरे चुनाव भर ममता का परिवार रहा. खासतौर से उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी को लेकर बीजेपी ने ममता पर परिवारवाद का आरोप लगाया. बीजेपी आरोप पर आरोप लगाती रही लेकिन ममता हर आरोप का जवाब अपने अंदाज में ही देती गईं. आरोप सिर्फ आरोप तक सीमित नहीं रहे. चुनाव के दौरान ही कोयला घोटाले का मामला खूब उछला. सीबीआई ममता बनर्जी के घर तक पहुंच गई. अभिषेक बनर्जी की पत्नी, उनकी साली तक जांच की आंच पहुंच गई.सवालों के घेरे में सीधे सीधे अभिषेक बनर्जी थे और इशारा ममता तक था.

 

बीजेपी के हर आरोप का ममता ने जनता में जाकर दिया जवाब

यही नहीं तोलाबाजी,कटमनी और भ्रष्टाचार के तमाम आरोप तृणमूल सरकार पर बीजेपी ने लगाएं. ममता के लिए सबसे बड़ी मुश्किल ये थी कि बीजेपी ने ममता के खास लोगों को ही उनके खिलाफ इस्तेमाल किया. तृणमूल के कई नेता पाला बदलकर बीजेपी में शामिल हुए.

अकेली पड़ जाने के बावजूद ममता ने अकेले दम पर बीजेपी के खिलाफ मोर्चा संभाले रखा. बीजेपी के हर आरोप का जवाब ममता ने जनता के बीच जाकर दिया. ममता का यही फायरब्रांड अंदाज बंगाल को पसंद है. जमीन पर सीधी टक्कर देने का उनका ये तरीका ही बंगाल में उनकी जीत का आधार बनता रहा है और एक बार फिर इस महाजीत ने ये बात साबित कर दी है.

ये भी पढ़ें: विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस में इस्तीफे की शुरुआत, असम के पार्टी अध्यक्ष ने सोनिया गांधी को भेजा इस्तीफा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Telangana Politics: तेलंगाना के निजामाबाद में कांग्रेस-BJP आमने-सामने, विधायक पैदी राकेश रेड्डी के घर घेराव की तैयारी के बाद बढ़ा तनाव
तेलंगाना के निजामाबाद में कांग्रेस-BJP आमने-सामने, विधायक पैदी राकेश रेड्डी के घर घेराव की तैयारी के बाद बढ़ा तनाव
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget