एक्सप्लोरर

संदेशखाली में कितने गांव वालों को वापस मिले घर? 400 शिकायतें हुईं दर्ज

Sandeshkhali Land Dispute: महिलाओं पर अत्याचार, जमीनों पर कब्जा करना, मारपीट और न जाने ऐसे कितने आरोप संदेशखाली में टीएमसी नेताओं पर लगे. मामले को लेकर राजनीति भी हो रही है.

Sadeshkhali Row: पश्चिम बंगाल का संदेशखाली इन दिनों में काफी चर्चा में है. तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के शेख शाहजहां समेत अन्य स्थानीय नेताओं पर यौन शोषण के साथ-साथ गांव वालों के घरों पर कब्जा करने के आरोप लगे हैं. शेख शाहजहां अभी भी फरार है जबकि कुछ अन्य नेता पुलिस हिरासत में हैं. इन सब के बीच संदेशखाली में गांव वालों को उनके घर वापस मिलने लगे हैं, जबकि 400 शिकायतें दर्ज की गई हैं.

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में एक प्रशासनिक सूत्र के हवाले से बताया गया कि सोमवार (26 फरवरी) तक 150 गांव वालों को अपनी जमीन वापस मिल गई है. इसके लिए राज्य भूमि और भूमि सुधार विभाग (एलएलआरडी) ने बरमाजुर पुलिस शिविर और एलएलआरडी की ओर से स्थापित शिविर में दायर शिकायतों के आधार पर संपत्तियों को वापस करने के लिए कदम उठाए थे.

उत्तरी 24 परगना के डीएम ने क्या कहा?

उत्तरी 24 परगना के डीएम शरद कुमार द्विवेदी ने कहा, “हमें 400 शिकायतें मिलीं थीं जिसमें जमीन विवाद जैसे मामले भी शामिल हैं. इसमें कब्जा करना, मछली फार्म में बदलना, मछली फार्म में खारा पानी डालना और जमीन के पट्टे की बकाया राशि का भुगतान न करना भी शामिल है. इनमें से कम से कम तीन ग्राम पंचायतों के 150 जमीन के मालिकों को उनकी जमीन वापस मिल चुकी है.”

मछली फार्म को खेल में बदलने की प्रक्रिया की गई शुरू

इसके साथ ही कुछ मछली फार्म्स को फिर से खेत में बदलने की प्रक्रिया विभागों की ओर से शुरू कर दी गई है. वहीं, खारे पानी को रोकने के लिए एंट्री गेट को सील किया जा रहा है. स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, प्रशासन ने ये कार्रवाई संकटग्रस्त इलाकों में बढ़ते गुस्से को देखते हुए शुरू की.

कोलकाता में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार (27 फरवरी) को कहा कि बंगाल सरकार संदेशखाली के गुनाहगारों को गिरफ्तार नहीं कर रही है. इसके साथ ही राज्यपाल आनंद बोस ने ममता बनर्जी सरकार और पश्चिम बंगाल पुलिस को 72 घंटों में शेख शाहजहां को गिरफ्तार करने का अल्टीमेटम दिया.  

ये भी पढ़ें: 'शेख शाहजहां को 72 घंटे में गिरफ्तार करो नहीं तो...', संदेशखाली पर राज्यपाल सीवी बोस का ममता सरकार को अल्टीमेटम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
BJP से हो क्या?’ दिल्ली पुलिस के परिवार से जुड़े सवाल पर बोले राहुल गांधी
BJP से हो क्या?’ दिल्ली पुलिस के परिवार से जुड़े सवाल पर बोले राहुल गांधी
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
Xप्लेन: तो भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
Embed widget